फसल विविधीकरण कार्यक्रम में महिला किसानों की सक्रिय भागीदारी, मोतिहारी में प्रक्षेत्र भ्रमण

पटना/ मोतिहारी | भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (ICAR) के पूर्वी अनुसंधान परिसर, पटना एवं कृषि विज्ञान केंद्र, पिपराकोठी, मोतिहारी के संयुक्त तत्वावधान में गुरुवार को मोतिहारी जिले के घनश्याम पकड़ी गांव में “फसल विविधीकरण पर पायलट परियोजना” के अंतर्गत कृषक-वैज्ञानिक संवाद सह प्रक्षेत्र भ्रमण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में घनश्याम पकड़ी सहित आसपास के गांवों से लगभग 40 किसानों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस अवसर पर महिला किसानों की सक्रिय भागीदारी विशेष रूप से देखने को मिली। कार्यक्रम का उद्देश्य किसानों को फसल विविधीकरण की आधुनिक तकनीकों, लाभों एवं व्यावहारिक उपयोग से अवगत कराना रहा।

परियोजना के प्रधान अन्वेषक एवं फसल अनुसंधान प्रभाग के अध्यक्ष डॉ. संजीव कुमार ने कहा कि फसल विविधीकरण अपनाने से किसानों की आय में वृद्धि के साथ-साथ खेती से जुड़े जोखिम भी कम होते हैं। उन्होंने पारंपरिक कृषि प्रणाली में विविध फसलों को शामिल करने की आवश्यकता पर जोर देते हुए किसानों की समस्याओं के समाधान भी सुझाए।

कृषि विज्ञान केंद्र, पिपराकोठी के अध्यक्ष डॉ. अरविंद कुमार सिंह ने फसलों में लगने वाले रोगों और उनके प्रभावी नियंत्रण उपायों की जानकारी दी। वहीं वैज्ञानिक डॉ. अभिषेक कुमार ने रासायनिक खादों के स्थान पर जैविक खादों के अधिक उपयोग पर बल देते हुए इसे मृदा स्वास्थ्य और पर्यावरण के लिए लाभकारी बताया।

कार्यक्रम के सफल आयोजन में कुमारी सोनल गुप्ता एवं ग्राम के प्रगतिशील किसान रवि प्रकाश की महत्वपूर्ण भूमिका रही। यह कार्यक्रम भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद, पूर्वी अनुसंधान परिसर, पटना के निदेशक डॉ. अनुप दास के मार्गदर्शन में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

Share
  • Related Posts

    जीएनएसयू में कृषि स्वचालित मौसम निगरानी केंद्र शुरू, किसानों को मिलेगी मौसम की सटीक जानकारी

    डेहरी -ऑन -सोन (रोहतास)। गोपाल नारायण सिंह विश्वविद्यालय (जीएनएसयू ), जमुहार में कृषि शिक्षा, अनुसंधान और किसानों को मौसम संबंधी जानकारी उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल की…

    Share

    रोहतास के सबदला गांव में एनसीसी कैडेट्स ने की तालाब की सफाई, लगाए पौधे

    डेहरी-ऑन- सोन (रोहतास)। जमुहार स्थित गोपाल नारायण सिंह विश्वविद्यालय की एनसीसी 6/42 कंपनी की ओर से एनसीसी निदेशालय, बिहार एवं झारखंड, पटना के निर्देशानुसार संचालित ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत…

    Share

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

    You Missed

    जीएनएसयू में कृषि स्वचालित मौसम निगरानी केंद्र शुरू, किसानों को मिलेगी मौसम की सटीक जानकारी

    जीएनएसयू में कृषि स्वचालित मौसम निगरानी केंद्र शुरू, किसानों को मिलेगी मौसम की सटीक जानकारी

    रोहतास के सबदला गांव में एनसीसी कैडेट्स ने की तालाब की सफाई, लगाए पौधे

    रोहतास के सबदला गांव में एनसीसी कैडेट्स ने की तालाब की सफाई, लगाए पौधे

    गया के गजाधरपुर में पशु स्वास्थ्य शिविर, 110 किसानों को मिला लाभ

    गया के गजाधरपुर में पशु स्वास्थ्य शिविर, 110 किसानों को मिला लाभ

    सलवान पब्लिक स्कूल में वार्षिकोत्सव 2026 की धूम, ‘कहत कबीर’ और ‘पुतलियों के पार’ ने दिया मानवीय मूल्यों का संदेश

    सलवान पब्लिक स्कूल में वार्षिकोत्सव 2026 की धूम, ‘कहत कबीर’ और ‘पुतलियों के पार’ ने दिया मानवीय मूल्यों का संदेश

    Weekly Epaper

    Weekly Epaper

    “भौतिक सुख-सुविधाओं की दौड़ में खोता मानसिक सुकून”

    “भौतिक सुख-सुविधाओं की दौड़ में खोता मानसिक सुकून”