भाषण प्रतियोगिता में पार्थ कौशिक की बुलंद आवाज़, राष्ट्रीय युवा महोत्सव में द्वितीय स्थान

सासाराम (रोहतास)- कार्यालय प्रतिनिधि | राष्ट्रीय युवा महोत्सव की भाषण प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए पार्थ कौशिक ने पूरे देश में दूसरा स्थान प्राप्त कर बिहार राज्य एवं रोहतास जिले का नाम रोशन किया है। इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में देशभर से चयनित युवाओं ने भाग लिया, जहां पार्थ ने अपने प्रभावशाली विचारों, स्पष्ट अभिव्यक्ति और विषय की गहन समझ से निर्णायकों को प्रभावित किया।

10 से 12 जनवरी तक आयोजित इस राष्ट्रीय युवा महोत्सव में पार्थ कौशिक को केंद्रीय युवा मामले एवं खेल मंत्री मनसुख मांडविया तथा राज्य मंत्री रक्षा निखिल खडसे के कर-कमलों द्वारा सम्मानित किया गया। पुरस्कार ग्रहण करने के बाद पार्थ ने कहा कि यह उपलब्धि उनके परिवार, गुरुजनों और बिहार के युवाओं से मिले सहयोग एवं प्रेरणा का परिणाम है।

उन्होंने जिला पदाधिकारी उदिता सिंह एवं जिला शिक्षा पदाधिकारी मदन राय के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि दोनों अधिकारियों के मार्गदर्शन और सहयोग से उन्हें आगे बढ़ने की प्रेरणा मिली।

पार्थ की इस उपलब्धि पर जिला पदाधिकारी उदिता सिंह ने बधाई देते हुए कहा कि यह सफलता बिहार के युवाओं की प्रतिभा और राष्ट्रीय मंच पर उनकी सशक्त उपस्थिति को दर्शाती है। वहीं जिला शिक्षा पदाधिकारी मदन राय ने भी पार्थ की इस उपलब्धि की सराहना करते हुए उन्हें उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

करगहर प्रखंड की रीवा पंचायत अंतर्गत तोरनी गांव निवासी पार्थ कौशिक, किसान राकेश कुमार राय के पुत्र हैं। वे शुरू से ही मेधावी छात्र रहे हैं। उन्होंने प्रारंभिक शिक्षा मध्य विद्यालय खेरनी से प्राप्त की, जबकि माध्यमिक एवं उच्च शिक्षा जवाहर नवोदय विद्यालय, रोहतास से पूरी की। वर्तमान में वे लोकनायक जयप्रकाश नारायण प्रौद्योगिकी संस्थान में इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर रहे हैं।

पार्थ की माता पूनम कुमारी आंगनबाड़ी सेविका के रूप में कार्यरत हैं। तीन भाई-बहनों में सबसे बड़े पार्थ की इस उपलब्धि से परिवार और गांव में खुशी का माहौल है।

  • रिपोर्ट, तस्वीर : टिपु सुलतान
Share
  • Related Posts

    भिखारी ठाकुर सांस्कृतिक मंच पर तिरंगा फहराया, ‘लोहा सिंह’ नाटक की तैयारियों पर मंथन

    आरा( भोजपुर )। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर बस पड़ाव परिसर स्थित भिखारी ठाकुर सांस्कृतिक मंच पर राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराया गया। रंगकर्मी सारिका पाठक के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम…

    Share

    स्वतंत्रता दिवस पर शेरशाह मेडिकल रिसर्च एवं ट्रेनिंग संस्थान ने निकाली प्रभात फेरी

    सासाराम-(रोहतास)। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सासाराम स्थित शेरशाह मेडिकल रिसर्च एवं ट्रेनिंग संस्थान की ओर से प्रभात फेरी एवं आकर्षक देशभक्ति झांकी निकाली गई। गौरक्षणी स्थित संस्थान के कार्यालय…

    Share

    One thought on “भाषण प्रतियोगिता में पार्थ कौशिक की बुलंद आवाज़, राष्ट्रीय युवा महोत्सव में द्वितीय स्थान

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

    You Missed

    भिखारी ठाकुर सांस्कृतिक मंच पर तिरंगा फहराया, ‘लोहा सिंह’ नाटक की तैयारियों पर मंथन

    भिखारी ठाकुर सांस्कृतिक मंच पर तिरंगा फहराया, ‘लोहा सिंह’ नाटक की तैयारियों पर मंथन

    स्वतंत्रता दिवस पर शेरशाह मेडिकल रिसर्च एवं ट्रेनिंग संस्थान ने निकाली प्रभात फेरी

    स्वतंत्रता दिवस पर शेरशाह मेडिकल रिसर्च एवं ट्रेनिंग संस्थान ने निकाली प्रभात फेरी

    स्वतंत्रता दिवस की सांस्कृतिक संध्या में अद्वैत ने जीता एकल गायन का प्रथम पुरस्कार

    स्वतंत्रता दिवस की सांस्कृतिक संध्या में अद्वैत ने जीता एकल गायन का प्रथम पुरस्कार

    कृषि अनुसंधान परिसर पटना में 80वां स्वतंत्रता दिवस: उपलब्धियों के साथ जिम्मेदारियों का भी स्मरण

    कृषि अनुसंधान परिसर पटना में 80वां स्वतंत्रता दिवस: उपलब्धियों के साथ जिम्मेदारियों का भी स्मरण

    Weekly Epaper

    Weekly Epaper

    नारायण स्कूल ऑफ लॉ में पैरा-लीगल वालंटियर्स का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न

    नारायण स्कूल ऑफ लॉ में पैरा-लीगल वालंटियर्स का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न