ईस्ट सेंट्रल रेलवे कर्मचारी यूनियन की 36 मांगों को लेकर प्रदर्शन

डेहरी- ओन-सोन (रोहतास)- कार्यालय प्रतिनिधि। रेलवे कर्मचारियों की लंबित समस्याओं और अधिकारों को लेकर सोमवार को डेहरी ऑन सोन रेलवे स्टेशन परिसर में कर्मचारियों ने एकजुट होकर विरोध जताया। ऑल इंडिया रेलवे मेंस फेडरेशन एवं ईस्ट सेंट्रल रेलवे कर्मचारी यूनियन (ईसीआरकेयू), हाजीपुर के आह्वान पर सीनियर सेक्शन इंजीनियर एवं डिपो कार्यालय (कर्षण विभाग) के समक्ष सैकड़ों रेलकर्मियों ने एकजुट होकर प्रदर्शन किया और केंद्र सरकार से उनकी मांगों को शीघ्र पूरा करने की अपील की।

यह प्रदर्शन रेलकर्मियों की सुरक्षा, सेवा शर्तों और भविष्य से जुड़ी कुल 36 मांगों के समर्थन में आयोजित किया गया। इसमें सुरक्षा कोटि एवं अन्य श्रेणियों के पदों के सरेंडर पर तत्काल रोक लगाने, सभी रिक्त पदों पर नियमित भर्ती करने, यूनिफाइड पेंशन योजना में पुरानी पेंशन योजना जैसी सुविधा लागू करने, बोनस बढ़ाने तथा प्वाइंट्समैन और ट्रैकमैन श्रेणी के कर्मचारियों को लेवल-6 तक का लाभ देने की मांग प्रमुख रही।

इसके साथ ही नई रेलवे क्वार्टरों के निर्माण, ट्रैक मेंटेनरों को रक्षक कवच उपलब्ध कराने, सीमित पेट्रोलिंग व्यवस्था लागू करने और आउटसोर्सिंग व निजीकरण की प्रक्रिया को अविलंब बंद करने की मांग भी उठाई गई।

इस अवसर पर ईसीआरकेयू के अध्यक्ष वीरेंद्र पासवान, उपाध्यक्ष नरेंद्र सिंह, विजय बहादुर सिंह, राजेश कुमार, शाखा प्रभारी सचिव संजय कुमार, संगठन सचिव रामायण राय सहित मुश्ताक अंसारी, शंभू शरण कुमार, आशुतोष कुमार, आशुतोष कुमार, कुमार रंजन, संजय सिंह, रविकांत गुप्ता, संतोष सिंह, अनिल पाल, श्रीभगवान सिंह, अजमुद्दीन अंसारी, संजय मंडल, अली अफसर, अजय कुमार, नेपाल मुखर्जी समेत सैकड़ों रेलकर्मी मौजूद रहे।

Share
  • Related Posts

    सर्वांगीण विकास की दिशा में पहल, संत जोसेफ स्कूल में समर कैंप आयोजित

    सासाराम (रोहतास)। कनोडिया पंप स्थित संत जोसेफ स्कूल परिसर में तीन दिवसीय समर कैंप का भव्य उद्घाटन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि सासाराम टाउन थानाध्यक्ष शिवेन्द्र कुमार, सीनियर…

    Share

    सासाराम जंक्शन पर यात्री सुविधाओं का निरीक्षण, स्वच्छता और व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने के निर्देश

    सासाराम (रोहतास)। यात्रियों को बेहतर एवं गुणवत्तापूर्ण सुविधाएं उपलब्ध कराना पूर्व मध्य रेलवे के डीडीयू मंडल की प्राथमिकता है। इसी क्रम में शुक्रवार को सासाराम जंक्शन पर पूर्व मध्य रेल…

    Share

    One thought on “ईस्ट सेंट्रल रेलवे कर्मचारी यूनियन की 36 मांगों को लेकर प्रदर्शन

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

    You Missed

    सर्वांगीण विकास की दिशा में पहल, संत जोसेफ स्कूल में समर कैंप आयोजित

    सर्वांगीण विकास की दिशा में पहल, संत जोसेफ स्कूल में समर कैंप आयोजित

    सासाराम जंक्शन पर यात्री सुविधाओं का निरीक्षण, स्वच्छता और व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने के निर्देश

    सासाराम जंक्शन पर यात्री सुविधाओं का निरीक्षण, स्वच्छता और व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने के निर्देश

    नये आयकर अधिनियम के सरलीकरण से सबको लाभ : डॉ. सुधाकर राव

    नये आयकर अधिनियम के सरलीकरण से सबको लाभ : डॉ. सुधाकर राव

    कृषि जागरूकता अभियान में किसानों को संतुलित उर्वरक उपयोग के लिए किया जागरूक

    कृषि जागरूकता अभियान में किसानों को संतुलित उर्वरक उपयोग के लिए किया जागरूक

    बिहार की राजनीति में परिवारवाद का बढ़ता प्रभाव, बेटों को स्थापित करने की होड़

    बिहार की राजनीति में परिवारवाद का बढ़ता प्रभाव, बेटों को स्थापित करने की होड़

    संतुलित उर्वरक उपयोग से टिकाऊ खेती पर जोर, मणिछपरा में किसानों को दी वैज्ञानिक जानकारी

    संतुलित उर्वरक उपयोग से टिकाऊ खेती पर जोर, मणिछपरा में किसानों को दी वैज्ञानिक जानकारी