अकस की कार्यकारिणी पुनर्गठित, पुनः संतोष सिंह अध्यक्ष और नंदन कुमार सचिव पर सर्वसम्मति

डेहरी- आन-सोन (रोहतास) -कार्यालय प्रतिनिधि। सामाजिक, सांस्कृतिक एवं नाट्य संस्था अभिनव कला संगम (अकस) की नई कार्यकारिणी के गठन को लेकर संस्था के संविधान के अनुरूप होटल पी एंड एस विंध्या में एक महत्वपूर्ण एवं विस्तृत बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता संस्था के पूर्व अध्यक्ष मोहम्मद वारिस अली ने की, जबकि संचालन पवन कुमार सिंह उर्फ मुनमुन सिंह ने किया। बैठक में संस्था के वर्तमान, पूर्व पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में आम सदस्य उपस्थित रहे।

बैठक को संबोधित करते हुए पवन कुमार सिंह ने बताया कि संस्था के संविधान के अनुसार प्रत्येक वर्ष 26 जनवरी को कार्यकारिणी स्वतः भंग हो जाती है। यह परंपरा संस्था के लोकतांत्रिक मूल्यों, पारदर्शिता और अनुशासन का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि वर्षों से यह प्रक्रिया निरंतर चली आ रही है और संस्था की सबसे बड़ी ताकत उसके सदस्यों का सहयोग, समर्पण एवं सक्रिय सहभागिता रही है।

कार्यकारिणी भंग होने के पश्चात नई कार्यकारिणी के गठन की प्रक्रिया प्रारंभ की गई। इस दौरान पूर्व अध्यक्ष एवं पूर्व सचिव द्वारा अध्यक्ष पद हेतु कलाम हाशमी तथा सचिव पद हेतु रवि तिवारी के नाम का प्रस्ताव प्रस्तुत किया गया, जिसे उपस्थित सदस्यों ने सर्वसम्मति से समर्थन दिया।

समर्थन मिलने के बाद कलाम हाशमी एवं रवि तिवारी ने संस्था के सभी सदस्यों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह उनके लिए गर्व और जिम्मेदारी का विषय है। उन्होंने वर्ष 2025 की कार्यकारिणी द्वारा किए गए उत्कृष्ट एवं ऐतिहासिक कार्यों की सराहना करते हुए वर्ष 2026 में भी उसी ऊर्जा, समर्पण और सामूहिक सहयोग के साथ कार्य करने का संकल्प लिया।

बैठक में उपस्थित सदस्यों ने सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया कि वर्ष 2025 की कार्यकारिणी को ही विस्तारित रूप में वर्ष 2026 के लिए पुनः कार्यभार सौंपा जाए। साथ ही संस्था की सांस्कृतिक गतिविधियों के विस्तार और सामाजिक सरोकारों को और अधिक व्यापक स्तर पर आगे बढ़ाने का संकल्प लिया गया।उल्लेखनीय है कि वर्ष 2025 में आयोजित 34वीं अखिल भारतीय लघु नाटक प्रतियोगिता संस्था के इतिहास का एक अत्यंत सफल एवं ऐतिहासिक आयोजन रहा, जिसका कुशल संचालन अध्यक्ष संतोष सिंह के नेतृत्व में किया गया। इस आयोजन से जिले और प्रदेश स्तर पर संस्था की पहचान और सशक्त हुई।

वहीं संस्था के पूर्व सचिव नंदन कुमार द्वारा लगातार 18 वर्षों तक सचिव पद पर दिए गए समर्पित योगदान को भी बैठक में विशेष रूप से सराहा गया। उपस्थित सदस्यों ने उनके योगदान को संस्था के इतिहास की एक प्रेरणादायक उपलब्धि बताया।

बैठक में दिनेश प्रसाद सिंह, मुकेश पांडेय, मिथिलेश कुमार सिंह उर्फ मुन्ना सिंह, मुकेश राज, शादाब सिद्दीकी, प्रेम प्रकाश उर्फ पीपी, संतोष कुमार नीरज, मनोज पांडेय, राहुल सिंह गहलोत, मनीष कुमार सिंह, आकाश कुमार, राज पटेल उर्फ बंटी, मुन्ना पासवान, सुनील कुमार उर्फ पिंटू, जितेंद्र कुमार उर्फ जीतू, सिटू कुमार, विकास वर्मा, अजय कुमार सिन्हा, सरफराज आलम उर्फ राजू, राहुल जायसवाल, भोला कुमार, राहुल कुमार, नीरज कुमार सहित बड़ी संख्या में सदस्य मौजूद रहे।

इसके अलावा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से संस्था के संस्थापक सदस्य ठाकुर कुंज बिहारी सिन्हा उर्फ मन्ना जी, संजय सिंह बाला, प्रमोद कुमार सिंह, संजय सिंह, मनोज अज्ञानी, विनोद गुप्ता, कीर्तन श्रीवास्तव, मृणाल गुप्ता, बृजेश मिश्रा, पवन कुमार मिश्रा एवं अरुण कुमार शर्मा ने भी अपना समर्थन व्यक्त किया। अगली तिथि तक नई कार्यकारिणी का औपचारिक गठन किए जाने का निर्णय लिया गया।

Share
  • Related Posts

    पीएनबी, आरा मंडल द्वारा एमएसएमई आउटरीच कार्यक्रम का आयोजन

    आरा (भोजपुर)। पंजाब नेशनल बैंक, आरा मंडल द्वारा रिटेल, कृषि एवं एमएसएमई आउटरीच कार्यक्रम का सफल आयोजन होटल आरा ग्रांड में किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल प्रमुख उत्पल कुमार…

    Share

    केंद्रीय हिंदी निदेशालय की व्याख्यानमाला के लिए डॉ. सुशील उपाध्याय चयनित, महाराष्ट्र में देंगे व्याख्यान

    देहरादून/हरिद्वार (उत्तराखंड)। चमन लाल स्नातकोत्तर महाविद्यालय के प्राचार्य एवं शिक्षाविद् डॉ. सुशील उपाध्याय का चयन भारत सरकार के केंद्रीय हिंदी निदेशालय की प्रतिष्ठित ‘प्राध्यापक व्याख्यानमाला’ योजना के लिए किया गया…

    Share

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

    You Missed

    पीएनबी, आरा मंडल द्वारा एमएसएमई आउटरीच कार्यक्रम का आयोजन

    पीएनबी, आरा मंडल द्वारा एमएसएमई आउटरीच कार्यक्रम का आयोजन

    केंद्रीय हिंदी निदेशालय की व्याख्यानमाला के लिए डॉ. सुशील उपाध्याय चयनित, महाराष्ट्र में देंगे व्याख्यान

    केंद्रीय हिंदी निदेशालय की व्याख्यानमाला के लिए डॉ. सुशील उपाध्याय चयनित, महाराष्ट्र में देंगे व्याख्यान

    राजभाषा नीति के उत्कृष्ट क्रियान्वयन पर आईसीएआर-पूर्वी अनुसंधान परिसर, पटना को नराकास का विशेष पुरस्कार

    राजभाषा नीति के उत्कृष्ट क्रियान्वयन पर आईसीएआर-पूर्वी अनुसंधान परिसर, पटना को नराकास का विशेष पुरस्कार

    जीएनएसयू और एनएमसीएच को तीन अंतरराष्ट्रीय आईएसओ प्रमाणपत्र, गुणवत्ता प्रबंधन में मिली बड़ी पहचान

    जीएनएसयू और एनएमसीएच को तीन अंतरराष्ट्रीय आईएसओ प्रमाणपत्र, गुणवत्ता प्रबंधन में मिली बड़ी पहचान

    जवाहर नवोदय विद्यालय कक्षा 6 प्रवेश के लिए आवेदन शुरू, 28 नवंबर को होगी चयन परीक्षा

    बीड़ी श्रमिकों के बच्चों की छात्रवृत्ति के लिए बिहार में जागरूकता शिविर, आवेदन में मिली सहायता

    बीड़ी श्रमिकों के बच्चों की छात्रवृत्ति के लिए बिहार में जागरूकता शिविर, आवेदन में मिली सहायता