डेहरी अनुमंडल व्यवहार न्यायालय के नए भवन का वर्चुअल उद्घाटन, 10 कोर्ट रूम से मिलेगी न्यायिक सुविधा

डेहरी आन सोन (रोहतास) – कार्यालय प्रतिनिधि। अनुमंडल व्यवहार न्यायालय, डेहरी के नव-निर्मित भवन का उद्घाटन मंगलवार को पटना उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति संगम कुमार साहू ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से किया। ई-उद्घाटन समारोह में पटना हाई कोर्ट के न्यायमूर्ति राजीव रंजन प्रसाद (जेएडी-टू-कम-जज) एवं न्यायमूर्ति पार्थ सारथी (निरीक्षी जज, रोहतास) भी वर्चुअल रूप से शामिल हुए।

करीब 35 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित इस आधुनिक न्यायिक परिसर में जी+5 भवन में 10 कोर्ट रूम, जी+4 एमेनिटी भवन तथा जी+1 हाजत भवन का निर्माण किया गया है। यह न्यायालय अनुमंडल के पांच प्रखंडों की 54 पंचायतों के लोगों को न्यायिक सुविधा प्रदान करेगा। भवन में न्यायिक अधिकारियों के पृथक कक्ष, प्रतीक्षा कक्ष, वीडियो कांफ्रेंसिंग रूम, पुस्तकालय, सुरक्षित अभिलेख कक्ष, अधिवक्ताओं के बैठने की व्यवस्था एवं बैठक कक्ष उपलब्ध हैं।

महिला, पुरुष एवं ट्रांसजेंडर के लिए अलग-अलग शौचालय, दिव्यांगजनों के लिए रैंप व लिफ्ट की सुविधा तथा महिला-पुरुष बंदियों के लिए पृथक हाजत की व्यवस्था की गई है।

उद्घाटन समारोह में जिला एवं सत्र न्यायाधीश अनुज कुमार जैन, प्रधान न्यायाधीश सासाराम नवल कुमार, जिलाधिकारी उदिता सिंह, पुलिस अधीक्षक रौशन कुमार, एसडीएम नीलेश कुमार, एएसपी अतुलेश झा, एसडीजेएम रजत दीप, मुंसिफ अर्चना कुमारी, प्रथम श्रेणी न्यायिक दंडाधिकारी प्रवीण कुमार एवं ऋचा कश्यप सहित कई न्यायिक अधिकारी उपस्थित थे।

बार एसोसिएशन डेहरी के अध्यक्ष मनोज कुमार ने सभी अतिथियों का स्वागत किया। समारोह में बार एसोसिएशन डेहरी के पूर्व अध्यक्ष उमाशंकर पांडेय व रमाकांत दुबे, सचिव रितेश कुमार तथा बार के सदस्य मिथिलेश कुमार सिन्हा, दीपक कुमार, अमरनाथ सिंह, रवि कुमार, आदित्य उपाध्याय, प्रशांत पाठक, ओम प्रकाश सिन्हा, सुधीर तिवारी, बैरिस्टर सिंह, मनीषा दुबे, ओम प्रकाश पांडेय सहित अन्य अधिवक्ता उपस्थित थे।

कार्यक्रम की शुरुआत राष्ट्रगान एवं स्वागत भाषण से हुई। वक्ताओं ने कहा कि यह नया न्यायिक परिसर क्षेत्र के न्यायिक इतिहास में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है, जिससे आम जनता और अधिवक्ताओं को बड़ी सुविधा मिलेगी।

Share
  • Related Posts

    जमुहार में सीबीएसई राष्ट्रीय बालिका बास्केटबॉल प्रतियोगिता का उद्घाटन, श्रेयसी सिंह ने बढ़ाया खिलाड़ियों का उत्साह

    डेहरी ऑन सोन (रोहतास)। बिहार सरकार की खेल एवं उद्योग मंत्री सुश्री श्रेयसी सिंह ने कहा कि एक सच्चा खिलाड़ी वही है, जो अपनी मंजिल प्राप्त करने तक लगातार संघर्ष…

    Share

    बरूना पंचायत में विधिक और जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम, ग्रामीणों को अधिकारों व जल बचाने का संदेश

    डेहरी-ऑन-सोन (रोहतास)। अंकोढ़ीगोला प्रखंड के बरूना ग्राम पंचायत में नारायण स्कूल ऑफ लॉ, गोपाल नारायण सिंह विश्वविद्यालय, जमुहार के लीगल एड क्लीनिक एवं राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के तत्वावधान में…

    Share

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

    You Missed

    जमुहार में सीबीएसई राष्ट्रीय बालिका बास्केटबॉल प्रतियोगिता का उद्घाटन, श्रेयसी सिंह ने बढ़ाया खिलाड़ियों का उत्साह

    बरूना पंचायत में विधिक और जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम, ग्रामीणों को अधिकारों व जल बचाने का संदेश

    बरूना पंचायत में विधिक और जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम, ग्रामीणों को अधिकारों व जल बचाने का संदेश

    आईसीएआर पटना में जलवायु-अनुकूल कृषि और किसान-केंद्रित अनुसंधान की समीक्षा

    आईसीएआर पटना में जलवायु-अनुकूल कृषि और किसान-केंद्रित अनुसंधान की समीक्षा

    माता शबरी खेल महोत्सव सीजन-5 की तैयारी को लेकर बैठक, खेल के साथ शिक्षा और दस्तावेजीकरण अभियान पर जोर

    माता शबरी खेल महोत्सव सीजन-5 की तैयारी को लेकर बैठक, खेल के साथ शिक्षा और दस्तावेजीकरण अभियान पर जोर

    भारतीय मूल्यों से वैश्विक संकटों का समाधान संभव : प्रो. विमला

    भारतीय मूल्यों से वैश्विक संकटों का समाधान संभव : प्रो. विमला

    मधुरेंद्र की अनोखी कला, मोदी के जन्मदिन पर नारियल का कलात्मक उपहार

    मधुरेंद्र की अनोखी कला, मोदी के जन्मदिन पर नारियल का कलात्मक उपहार