प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत बिहार को ₹210 करोड़ की केंद्रीय सहायता

पटना – कार्यालय प्रतिनिधि। भारत सरकार ने प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (पीएमजीएसवाई) के अंतर्गत बिहार राज्य को वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए ₹210 करोड़ (रुपये दो सौ दस करोड़) की केंद्रीय सहायता राशि जारी करने की स्वीकृति प्रदान की है। यह राशि अनुदान सहायता के रूप में दी गई है, जो वर्ष 2023-24 में स्वीकृत कार्यों से संबंधित है।

इस चरण के लिए कुल केंद्रीय हिस्सेदारी ₹987.875 करोड़ निर्धारित की गई है। इसमें से पूर्व में ₹383.75 करोड़ जारी किए जा चुके थे। अब ₹210 करोड़ की नई किस्त जारी होने के बाद केंद्रीय हिस्से की शेष राशि ₹394.125 करोड़ रह जाएगी। इस किस्त के अंतर्गत राज्यांश ₹165.53 करोड़ निर्धारित किया गया है।

निर्देशानुसार बिहार सरकार को केंद्रीय सहायता के साथ राज्यांश की राशि भी 30 दिनों के भीतर बिहार ग्रामीण सड़क विकास एजेंसी (बीआरआरडीए), ग्रामीण कार्य विभाग को स्थानांतरित करनी होगी।यह सहायता राशि राज्य में ग्रामीण सड़क अवसंरचना को मजबूत करने, गांवों की संपर्क व्यवस्था सुधारने तथा ग्रामीण क्षेत्रों के समग्र विकास को गति देने में अहम भूमिका निभाएगी। प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत सड़क निर्माण कार्यों में तेजी आने से दूरस्थ गांवों को बेहतर आवागमन सुविधा मिलेगी।

Share
  • Related Posts

    “भौतिक सुख-सुविधाओं की दौड़ में खोता मानसिक सुकून”

    भौतिक सुख-सुविधाओं की अंधी दौड़, बढ़ती अपेक्षाएँ और सामाजिक दबाव किस तरह मानसिक सुकून को प्रभावित करते हैं, यह आलेख इसी विषय पर केंद्रित है। इसमें मानसिक शांति, आत्मसंतोष, तनाव…

    Share

    जिला स्तरीय कुश्ती में निहाल हुसैन बने विजेता, प्रमंडल प्रतियोगिता के लिए चयन

    डेहरी ऑन सोन (रोहतास)। शहर के कचौड़ी गली निवासी आजाद हुसैन के पुत्र और नारायण वर्ल्ड स्कूल, जमुहार के छात्र निहाल हुसैन ने जिला स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन…

    Share

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

    You Missed

    “भौतिक सुख-सुविधाओं की दौड़ में खोता मानसिक सुकून”

    “भौतिक सुख-सुविधाओं की दौड़ में खोता मानसिक सुकून”

    जिला स्तरीय कुश्ती में निहाल हुसैन बने विजेता, प्रमंडल प्रतियोगिता के लिए चयन

    जिला स्तरीय कुश्ती में निहाल हुसैन बने विजेता, प्रमंडल प्रतियोगिता के लिए चयन

    मौसम की चुनौती से निपटने को युवाओं को स्मार्ट कृषि का प्रशिक्षण, पटना में तीन दिवसीय कार्यक्रम शुरू

    मौसम की चुनौती से निपटने को युवाओं को स्मार्ट कृषि का प्रशिक्षण, पटना में तीन दिवसीय कार्यक्रम शुरू

    ‘वोट चोर, गद्दी छोड़’ के नारों से गूंजा डेहरी, महागठबंधन ने किया आक्रोश प्रदर्शन

    ‘वोट चोर, गद्दी छोड़’ के नारों से गूंजा डेहरी, महागठबंधन ने किया आक्रोश प्रदर्शन

    रोहतास के विकास को मिली रफ्तार, बाइपास से जाम से राहत; सोन का पानी और नई टाउनशिप की सौगात

    रोहतास के विकास को मिली रफ्तार, बाइपास से जाम से राहत; सोन का पानी और नई टाउनशिप की सौगात

    2030 तक आत्मनिर्भर बिहार का लक्ष्य, युवाओं को रोजगार के लिए बाहर जाने से रोकने पर जोर

    2030 तक आत्मनिर्भर बिहार का लक्ष्य, युवाओं को रोजगार के लिए बाहर जाने से रोकने पर जोर