जनकवि जय प्रकाश शर्मा ‘प्रकाश’ को साहित्य रत्न सम्मान, ‘क्या खोया क्या पाया’ का लोकार्पण

प्रयागराज-(उत्तर प्रदेश)। साहित्यांजलि प्रभा से प्रवर्तित साहित्यांजलि प्रकाशन, प्रयागराज द्वारा आयोजित भव्य समारोह में वरिष्ठ साहित्यकार जनकवि जय प्रकाश शर्मा ‘प्रकाश’ को साहित्य रत्न सम्मान से अलंकृत किया गया। यह सम्मान साहित्यकार सत्कार : आपके द्वार योजना के अंतर्गत प्रदान किया गया।गोविंदपुर स्थित शिवासिटी मॉन्टेसरी स्कूल के सभागार में आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता ख्यातिलब्ध साहित्यकार डॉ. शंभूनाथ त्रिपाठी ‘अंशुल’ ने की, जबकि मुख्य अतिथि के रूप में माननीय सुधीर नारायण उपस्थित रहे। अतिथियों ने जनकवि को सम्मान प्रतीक-चिह्न और अंगवस्त्र प्रदान कर अभिनंदित किया। इसी अवसर पर उनकी 55वीं कृति ‘क्या खोया क्या पाया’ काव्य संग्रह का लोकार्पण भी किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन से हुआ। सरस्वती वंदना गरिमा साहू ने प्रस्तुत की। डॉ. राम लखन चौरसिया ‘वागीश’ ने अतिथियों का स्वागत किया तथा सह-संपादक रवींद्र कुशवाहा ने सभी का परिचय कराया।समारोह में डॉ. बालकृष्ण पांडेय एवं डॉ. वीरेंद्र कुमार तिवारी ने आशीर्वचन दिया।

काव्य गोष्ठी में राकेश मालवीय ‘मुस्कान’, आचार्य अनीस देहाती, अनिल बहोरिकपुरी, शिवम भगवती, अभ्युदय सिंह, विमल राय, अशोक कुमार, डॉ. ज्ञान सिंह, सुमन शर्मा, रश्मि राधे, पंक्ति प्रकाश, पं. दवी प्रसाद मिश्र ‘वेदांती’ एवं पीयूष मिश्रा सहित अनेक कवियों ने अपनी रचनाओं से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध किया। संचालन डॉ. भगवान प्रसाद उपाध्याय ने किया तथा आभार विवेक शर्मा ‘सुमन’ ने व्यक्त किया।

Share
  • Related Posts

    भिखारी ठाकुर सांस्कृतिक मंच पर तिरंगा फहराया, ‘लोहा सिंह’ नाटक की तैयारियों पर मंथन

    आरा( भोजपुर )। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर बस पड़ाव परिसर स्थित भिखारी ठाकुर सांस्कृतिक मंच पर राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराया गया। रंगकर्मी सारिका पाठक के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम…

    Share

    स्वतंत्रता दिवस पर शेरशाह मेडिकल रिसर्च एवं ट्रेनिंग संस्थान ने निकाली प्रभात फेरी

    सासाराम-(रोहतास)। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सासाराम स्थित शेरशाह मेडिकल रिसर्च एवं ट्रेनिंग संस्थान की ओर से प्रभात फेरी एवं आकर्षक देशभक्ति झांकी निकाली गई। गौरक्षणी स्थित संस्थान के कार्यालय…

    Share

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

    You Missed

    भिखारी ठाकुर सांस्कृतिक मंच पर तिरंगा फहराया, ‘लोहा सिंह’ नाटक की तैयारियों पर मंथन

    भिखारी ठाकुर सांस्कृतिक मंच पर तिरंगा फहराया, ‘लोहा सिंह’ नाटक की तैयारियों पर मंथन

    स्वतंत्रता दिवस पर शेरशाह मेडिकल रिसर्च एवं ट्रेनिंग संस्थान ने निकाली प्रभात फेरी

    स्वतंत्रता दिवस पर शेरशाह मेडिकल रिसर्च एवं ट्रेनिंग संस्थान ने निकाली प्रभात फेरी

    स्वतंत्रता दिवस की सांस्कृतिक संध्या में अद्वैत ने जीता एकल गायन का प्रथम पुरस्कार

    स्वतंत्रता दिवस की सांस्कृतिक संध्या में अद्वैत ने जीता एकल गायन का प्रथम पुरस्कार

    कृषि अनुसंधान परिसर पटना में 80वां स्वतंत्रता दिवस: उपलब्धियों के साथ जिम्मेदारियों का भी स्मरण

    कृषि अनुसंधान परिसर पटना में 80वां स्वतंत्रता दिवस: उपलब्धियों के साथ जिम्मेदारियों का भी स्मरण

    Weekly Epaper

    Weekly Epaper

    नारायण स्कूल ऑफ लॉ में पैरा-लीगल वालंटियर्स का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न

    नारायण स्कूल ऑफ लॉ में पैरा-लीगल वालंटियर्स का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न