नगर पूजा समिति ने घोषित की होलिका दहन एवं होली 2026 की तिथि

सासाराम (रोहतास)। नगर पूजा समिति रोहतास की कोर कमेटी की बैठक सासाराम में संपन्न हुई। बैठक में सासाराम विद्वत परिषद तथा विभिन्न धर्माचार्यों से विचार-विमर्श के उपरांत सर्वसम्मति से वर्ष 2026 के होलिका दहन एवं होली पर्व की तिथियों का निर्धारण किया गया।

समिति द्वारा जारी निर्णय के अनुसार होलिका दहन 02 मार्च 2026, सोमवार की रात्रि 01:05 बजे से 02:00 बजे के बीच शुभ मुहूर्त में संपन्न किया जाएगा। वहीं होली का पर्व 04 मार्च 2026, बुधवार को मनाया जाएगा।

बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि सभी नगरवासी निर्धारित तिथि एवं शुभ मुहूर्त के अनुसार ही होलिका दहन करें, ताकि धार्मिक परंपराओं का पालन सुनिश्चित हो सके। समिति ने शहरवासियों से अपील की है कि होली का पर्व आपसी भाईचारे, सौहार्द और शांति के साथ मनाएं तथा सामाजिक समरसता का संदेश दें।

समिति पदाधिकारियों ने कहा कि होली भारतीय संस्कृति का महत्वपूर्ण पर्व है, जो बुराई पर अच्छाई की विजय का प्रतीक है। ऐसे में सभी लोग संयम और उत्साह के साथ इस पर्व को मनाकर सामाजिक एकता को मजबूत करें।

  • रिपोर्ट : टिपु सुलतान

Share
  • Related Posts

    नारायण मेडिकल कॉलेज के छात्रों ने राष्ट्रीय शैक्षणिक प्रतियोगिता में बढ़ाया मान

    डेहरी- आन-सोन (रोहतास)। नारायण मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल, जमुहार के विद्यार्थियों ने मणिपाल टाटा मेडिकल कॉलेज द्वारा आयोजित शैक्षणिक कार्यक्रम में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर संस्थान का गौरव बढ़ाया है। प्रतियोगिता…

    Share

    आरटीआई खुलासे से शिक्षक नियुक्ति पर उठे सवाल, जांच की मांग तेज

    सासाराम (रोहतास)। सूचना के अधिकार (आरटीआई) अधिनियम, 2005 के तहत प्राप्त अभिलेखीय जानकारी ने शिक्षक नियुक्ति से जुड़े एक मामले को लेकर कई गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। ग्राम/पोस्ट…

    Share

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

    You Missed

    नारायण मेडिकल कॉलेज के छात्रों ने राष्ट्रीय शैक्षणिक प्रतियोगिता में बढ़ाया मान

    नारायण मेडिकल कॉलेज के छात्रों ने राष्ट्रीय शैक्षणिक प्रतियोगिता में बढ़ाया मान

    आरटीआई खुलासे से शिक्षक नियुक्ति पर उठे सवाल, जांच की मांग तेज

    बाल श्रम के खिलाफ एकजुट हुआ समाज, जागरूकता कार्यक्रम में दिलाई गई शपथ

    15 जून से शुरू होगा किसान चौपाल अभियान, पंचायतों में मिलेगी कृषि जानकारी

    संतुलित पोषण प्रबंधन से बढ़ेगी उत्पादकता, सुधरेगा मृदा स्वास्थ्य : डॉ. शिवानी

    संतुलित पोषण प्रबंधन से बढ़ेगी उत्पादकता, सुधरेगा मृदा स्वास्थ्य : डॉ. शिवानी

    बिहार में औद्योगिक निवेश को बड़ी रफ्तार, 23 नई परियोजनाओं को मिली मंजूरी

    बिहार में औद्योगिक निवेश को बड़ी रफ्तार, 23 नई परियोजनाओं को मिली मंजूरी