जीएनएसयू में हैकाथॉन ‘संकल्प 2.0’ आयोजित /फार्मेसी संकाय में नवप्रवेशियों का स्वागत समारोह

डेहरी-आन-सोन (रोहतास)- विशेष संवाददाता। गोपाल नारायण सिंह विश्वविद्यालय (जीएनएसयू) के सूचना प्रौद्योगिकी एवं इंजीनियरिंग संकाय के अंतर्गत इनोवेशन एंड इनक्यूबेशन सेल द्वारा सोमवार को सुबह 9 बजे से शाम 6 बजे तक हैकाथॉन कार्यक्रम “संकल्प 2.0” का सफल आयोजन किया गया। यह आयोजन प्रशिक्षण सहयोगी कॉग्निटेल आईबीएम के साथ संयुक्त रूप से संपन्न हुआ।

कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को रियल-वर्ल्ड टेक्नोलॉजी सॉल्यूशन विकसित करने हेतु एक सशक्त मंच प्रदान करना तथा उनमें नवाचार, रचनात्मकता और तकनीकी उत्कृष्टता को प्रोत्साहित करना था। प्रतियोगिता में कुल 101 टीमों ने पंजीकरण कराया, जिनमें 37 टीमें विश्वविद्यालय के बाहर की थीं। बाहरी संस्थानों में आर्यभट्ट यूनिवर्सिटी, आसनसोल इंजीनियरिंग कॉलेज, नेशनल इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी रायपुर, महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ, पटना विमेंस कॉलेज तथा शेरशाह इंजीनियरिंग कॉलेज सहित कई तकनीकी संस्थान शामिल रहे।

हैकाथॉन की थीम आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, क्लाउड कंप्यूटिंग, डेटा एनालिटिक्स और साइबर सिक्योरिटी जैसी उभरती तकनीकों पर आधारित थी। विद्यार्थियों ने टीमवर्क, आलोचनात्मक सोच और तकनीकी दक्षता का प्रदर्शन करते हुए अभिनव प्रोटोटाइप प्रस्तुत किए।

उद्घाटन सत्र में विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार डॉ. कुमार आलोक प्रताप, परीक्षा नियंत्रक सुदीप कुमार सिंह, नारायण वर्ल्ड स्कूल की निदेशक डॉ. मोनिका सिंह तथा सूचना प्रौद्योगिकी एवं इंजीनियरिंग संकाय के डीन प्रो. पंकज दशोर उपस्थित रहे। कुलपति प्रो. डॉ. जगदीश सिंह ने प्रतिभागियों से मुलाकात कर उन्हें नवाचार के लिए प्रेरित किया।

कॉग्निटेल के विशेषज्ञों और मेंटर्स ने प्रतिभागियों का मार्गदर्शन किया। इवैल्यूएशन राउंड में टीमों ने जजों के समक्ष अपने कार्यशील मॉडल प्रस्तुत किए। कार्यक्रम का समापन विजेताओं की घोषणा, प्रमाण पत्र एवं पुरस्कार वितरण के साथ हुआ।

चिकित्सा जगत में फार्मेसी संकाय के महत्वपूर्ण योगदान को रेखांकित करते हुए गोपाल नारायण सिंह विश्वविद्यालय (जीएनएसयू) के अंतर्गत संचालित नारायण इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में नवप्रवेशी छात्रों के स्वागत में फ्रेशर पार्टी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि फार्मेसी के बिना चिकित्सा सेवा की कल्पना संभव नहीं है।

वक्ताओं ने नवप्रवेशी छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि वे आने वाले समय में नए-नए अनुसंधानों के क्षेत्र में आगे बढ़ें और राष्ट्रहित में उत्कृष्ट कार्य करें, जिससे अपने अभिभावकों, संस्थान एवं देश का मान-सम्मान बढ़ा सकें। साथ ही छात्रों को परिश्रम, अनुशासन और समर्पण के साथ शिक्षा ग्रहण कर अपने लक्ष्य की प्राप्ति के लिए प्रेरित किया गया।

इस अवसर पर विश्वविद्यालय के कुलसचिव डॉ. कुमार आलोक प्रताप, परीक्षा नियंत्रक सुदीप कुमार सिंह, फार्मेसी कॉलेज के डीन डॉ. धर्मेंद्र कुमार तथा प्रॉक्टोरियल बोर्ड के अध्यक्ष सह फार्मेसी प्राध्यापक डॉ. ललितेश्वर प्रसाद सिंह ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया।

कार्यक्रम के दौरान वरिष्ठ छात्रों ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से वातावरण को उत्साहपूर्ण बना दिया। समारोह में फार्मेसी संकाय के सभी शिक्षकगण तथा सत्र 2024 एवं 2025 के छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

(रिपोर्ट, तस्वीर : भूपेंद्रनारायण सिंह, पीआरओ, जीएनएसयू)

Share
  • Related Posts

    डिजिटल होगी भारत की जनगणना 2027: बिहार में 2 मई से मकान गणना, 17 अप्रैल से सेल्फ एन्यूमरेशन शुरू

    पटना । जनगणना कार्य निदेशालय, बिहार एवं पत्र सूचना कार्यालय द्वारा आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में अधिकारियों ने आगामी भारत की जनगणना 2027 को लेकर महत्वपूर्ण जानकारी साझा की। इस दौरान…

    Share

    रोहतास में प्रशासन सख्त: जनसुनवाई में तुरंत एक्शन, लू के बीच DM उदिता सिंह का निर्देश—एक हफ्ते में जल योजनाएं चालू

    सासाराम (रोहतास )। जिले में जिला प्रशासन एक ओर जहां आम जनता की शिकायतों के त्वरित समाधान को लेकर सख्त नजर आ रहा है, वहीं दूसरी ओर भीषण गर्मी और…

    Share

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

    You Missed

    डिजिटल होगी भारत की जनगणना 2027: बिहार में 2 मई से मकान गणना, 17 अप्रैल से सेल्फ एन्यूमरेशन शुरू

    डिजिटल होगी भारत की जनगणना 2027: बिहार में 2 मई से मकान गणना, 17 अप्रैल से सेल्फ एन्यूमरेशन शुरू

    रोहतास में प्रशासन सख्त: जनसुनवाई में तुरंत एक्शन, लू के बीच DM उदिता सिंह का निर्देश—एक हफ्ते में जल योजनाएं चालू

    रोहतास में प्रशासन सख्त: जनसुनवाई में तुरंत एक्शन, लू के बीच DM उदिता सिंह का निर्देश—एक हफ्ते में जल योजनाएं चालू

    बाल संरक्षण को मजबूती देने के लिए दो दिवसीय कार्यशाला आयोजित

    बाल संरक्षण को मजबूती देने के लिए दो दिवसीय कार्यशाला आयोजित

    जैविक खेती और उर्वरक संतुलन पर जोर, आईसीएआर पटना की पहल पर मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने की सराहना

    जैविक खेती और उर्वरक संतुलन पर जोर, आईसीएआर पटना की पहल पर मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने की सराहना

    राष्ट्रीय मूट कोर्ट में नारायण स्कूल ऑफ लॉ का परचम, खुशी कुमारी बनीं बेस्ट स्पीकर

    राष्ट्रीय मूट कोर्ट में नारायण स्कूल ऑफ लॉ का परचम, खुशी कुमारी बनीं बेस्ट स्पीकर

    डेहरी नगर थाना को मिला नया नेतृत्व: राहुल कुमार ने संभाला थानाध्यक्ष का पद