सासाराम में प्रगति यात्रा योजनाओं की समीक्षा, डीएम ने 16 विकास परियोजनाओं में तेजी के निर्देश

सासाराम (रोहतास)- कार्यालय प्रतिनिधि । जिला पदाधिकारी, रोहतास उदिता सिंह की अध्यक्षता में बुधवार को समाहरणालय सभागार में माननीय मुख्यमंत्री, बिहार की “प्रगति यात्रा” के दौरान घोषित एवं स्वीकृत विकास योजनाओं के क्रियान्वयन की विस्तृत समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक का मुख्य उद्देश्य विभिन्न विभागों द्वारा संचालित योजनाओं की अद्यतन स्थिति की समीक्षा कर उनके कार्यान्वयन में तेजी लाना तथा निर्धारित समय-सीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण निष्पादन सुनिश्चित करना रहा।बैठक में पथ निर्माण, ग्रामीण कार्य, पर्यटन, नगर विकास एवं आवास, उद्योग, भवन निर्माण, पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग से संबंधित कुल 16 प्रमुख विकास योजनाओं की प्रगति पर बिंदुवार चर्चा की गई। जिला पदाधिकारी ने सभी संबंधित विभागीय पदाधिकारियों एवं कार्यपालक अभियंताओं को निर्देश दिया कि योजनाओं के क्रियान्वयन में किसी भी प्रकार की शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी तथा नियमित मॉनिटरिंग के माध्यम से कार्यों को समय पर पूर्ण कराया जाए।

रेहल से रोहतासगढ़ किला होते हुए चौरासन मंदिर तक प्रस्तावित पथ निर्माण के संदर्भ में पथ निर्माण विभाग, डेहरी के कार्यपालक अभियंता को वन प्रमंडल पदाधिकारी के साथ समन्वय स्थापित कर सड़क मरम्मती कार्य शीघ्र पूर्ण कराने का निर्देश दिया गया।

संझौली प्रखंड अंतर्गत वाजितपुर में काव नदी पर प्रस्तावित पुल निर्माण के संबंध में जानकारी दी गई कि कार्य प्रारंभ हो चुका है, परंतु डीपीआर में त्रुटि पाई गई है। जिला पदाधिकारी ने निर्देश दिया कि संशोधित एवं शुद्ध डीपीआर शीघ्र तैयार कर निर्माण कार्य में तेजी लाई जाए।

कुदरा-चेनारी-मल्हीपुर पथ का चौड़ीकरण, करगहर-बडहरी-धर्मपुरा पथ, बरांव-जहानाबाद पथ, पुरानी जीटी रोड से बबुरा मेन कैनाल पथ का जीर्णोद्धार एवं चौड़ीकरण, कोचस में नया बस स्टैंड निर्माण, नोखा-नासरीगंज पथ पर सोन नहर पर आरसीसी पुल निर्माण तथा आरा-मोहनिया पथ पर बाईपास निर्माण सहित कई परियोजनाएं प्रगति पर हैं।

इंद्रपुरी जलाशय के समीप पर्यटन हाट निर्माण एवं डेहरी औद्योगिक क्षेत्र के विकास से संबंधित योजनाओं की समीक्षा करते हुए जिला पदाधिकारी ने कहा कि ये परियोजनाएं जिले की आर्थिक सुदृढ़ता एवं रोजगार सृजन के दृष्टिकोण से अत्यंत महत्वपूर्ण हैं। संबंधित विभागों को निर्देश दिया गया कि कार्यों की नियमित निगरानी कर समयबद्ध पूर्णता सुनिश्चित करें।

करगहर, डेहरी, दावथ, दिनारा, नासरीगंज, नोखा, सूर्यपुरा, शिवसागर एवं चेनारी प्रखंडों में नए प्रखंड-सह-अंचल कार्यालय-सह-आवासीय परिसर भवनों के निर्माण कार्यों की भी समीक्षा की गई। अधिकारियों को चयनित स्थलों पर शीघ्र निर्माण कार्य प्रारंभ कर गुणवत्ता के साथ समय पर पूर्ण करने का निर्देश दिया गया।

डेहरी-अकोढ़ीगोला-तेतराढ़-राजपुर पथ एवं अकोढ़ीगोला बाईपास पथ निर्माण में वन विभाग की भूमि उपलब्धता से संबंधित मुद्दों पर चर्चा हुई। बताया गया कि आवश्यक एनओसी के लिए परिवेश पोर्टल पर प्रस्ताव अपलोड किया गया है। वन प्रमंडल पदाधिकारी को इस संबंध में आवश्यक कार्रवाई शीघ्र सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया।

भलुनी धाम इको पार्क एवं एनीकट पार्क, डेहरी के निर्माण कार्यों की भी समीक्षा की गई।

बैठक में वन प्रमंडल पदाधिकारी, उप विकास आयुक्त, अपर समाहर्ता-सह-अपर जिला दंडाधिकारी, जिला भू-अर्जन पदाधिकारी सहित सभी संबंधित विभागों के पदाधिकारी एवं कार्यपालक अभियंता उपस्थित रहे। निर्णय लिया गया कि मुख्यमंत्री की “प्रगति यात्रा” के अंतर्गत स्वीकृत योजनाओं की साप्ताहिक समीक्षा बैठक आयोजित कर प्रगति की नियमित निगरानी की जाएगी।

(रिपोर्ट, तस्वीर: टिपु सुलतान)

Share
  • Related Posts

    बाल संरक्षण को मजबूती देने के लिए दो दिवसीय कार्यशाला आयोजित

    डेहरी- आन-सोन (रोहतास)। बाल अधिकारों की सुरक्षा और कानूनी प्रक्रिया को जमीनी स्तर पर प्रभावी बनाने के उद्देश्य से पैरवी संस्था और गोपाल नारायण सिंह विश्वविद्यालय के नारायण स्कूल ऑफ…

    Share

    जैविक खेती और उर्वरक संतुलन पर जोर, आईसीएआर पटना की पहल पर मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने की सराहना

    पटना। भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (आईसीएआर) के पूर्वी अनुसंधान परिसर, पटना के कार्यकारी निदेशक डॉ. आशुतोष उपाध्याय एवं प्रधान वैज्ञानिक डॉ. विकास सरकार ने बुधवार को केंद्रीय कृषि एवं किसान…

    Share

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

    You Missed

    बाल संरक्षण को मजबूती देने के लिए दो दिवसीय कार्यशाला आयोजित

    बाल संरक्षण को मजबूती देने के लिए दो दिवसीय कार्यशाला आयोजित

    जैविक खेती और उर्वरक संतुलन पर जोर, आईसीएआर पटना की पहल पर मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने की सराहना

    जैविक खेती और उर्वरक संतुलन पर जोर, आईसीएआर पटना की पहल पर मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने की सराहना

    राष्ट्रीय मूट कोर्ट में नारायण स्कूल ऑफ लॉ का परचम, खुशी कुमारी बनीं बेस्ट स्पीकर

    राष्ट्रीय मूट कोर्ट में नारायण स्कूल ऑफ लॉ का परचम, खुशी कुमारी बनीं बेस्ट स्पीकर

    डेहरी नगर थाना को मिला नया नेतृत्व: राहुल कुमार ने संभाला थानाध्यक्ष का पद

    “शिक्षित बनो, संगठित रहो” — जे.आर.एस. स्कूल में गूंजा अंबेडकर का संदेश

    “शिक्षित बनो, संगठित रहो” — जे.आर.एस. स्कूल में गूंजा अंबेडकर का संदेश

    अंबेडकर जयंती पर श्रद्धांजलि: समाहरणालय गेट पर प्रशासन व जदयू कार्यकर्ताओं ने किया नमन

    अंबेडकर जयंती पर श्रद्धांजलि: समाहरणालय गेट पर प्रशासन व जदयू कार्यकर्ताओं ने किया नमन