श्रद्धाभाव से मनाई गई मां लखपति की दसवीं पुण्यतिथि

डेहरी -आन-सोन (रोहतास)- कार्यालय प्रतिनिधि। डेहरी के एनीकट स्थित सोन नदी तट पर अवस्थित मां लखपति छठ पूजा घाट पर धर्मपरायण स्वर्गीय मां लखपति देवी की 10वीं पुण्यतिथि श्रद्धा, भक्ति और सेवा भाव के साथ गुरुवार को मनाई गई। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय गणमान्य लोग उपस्थित हुए और दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की।

कार्यक्रम की शुरुआत भाजपा के वरिष्ठ नेता कुंवर सिंह द्वारा मां लखपति के तैल चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित करने के साथ हुई। उन्होंने कहा कि मां लखपति अत्यंत सरल, दयालु और रहमदिल महिला थीं, जिनका स्नेह आज भी लोगों को प्रेरित करता है।

पूर्व विधायक सत्यनारायण यादव ने अपनी माता को नमन करते हुए कहा कि उनकी पुण्यतिथि प्रतिवर्ष सेवा कार्यों के साथ मनाई जाती है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को अपने माता-पिता की स्मृति में पुण्य कार्य कर समाज के जरूरतमंदों की सहायता करनी चाहिए।

इस अवसर पर डॉ. रवि प्रकाश, डॉ. उमंग नारायण सिंह, आदित्य प्रकाश सहित अन्य लोगों ने तैल चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी। कार्यक्रम के दौरान बच्चों के बीच स्कूल बैग एवं शैक्षणिक किट का वितरण भी किया गया।

इस मौके पर अशोक सरावगी, शारदा सिंह यादव, धनजी सिंह, अमूल कुमार, भगवान सिंह यादव (फौजी), रविशंकर ओझा, अशोक सोनी, संजय गुप्ता, अनिल पटेल, रमेश कुमार सिंह, राहुल सरावगी, मोहन यादव, नंद गोपाल सिंह, दिनेश गुप्ता, रामनाथ सिंह यादव, अमित गुप्ता, शोभा सिंह, अंश कुमार, सोनू कसेरा एवं पताली सिंह समेत अनेक लोग उपस्थित थे।

Share
  • Related Posts

    बेगूसराय में ‘वैज्ञानिक बत्तख पालन’ पर किसान–वैज्ञानिक संवाद, आय बढ़ाने की नई पहल

    पटना /बेगूसराय। भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद के अंतर्गत आईसीएआर-आरसीईआर, पटना द्वारा चौराही प्रखंड के एकम्बा गांव में गुरुवार को ‘वैज्ञानिक बत्तख पालन’ विषय पर किसान–वैज्ञानिक संवाद सह जागरूकता कार्यक्रम का…

    Share

    सासाराम में प्रगति यात्रा योजनाओं की समीक्षा, डीएम ने 16 विकास परियोजनाओं में तेजी के निर्देश

    सासाराम (रोहतास)- कार्यालय प्रतिनिधि । जिला पदाधिकारी, रोहतास उदिता सिंह की अध्यक्षता में बुधवार को समाहरणालय सभागार में माननीय मुख्यमंत्री, बिहार की “प्रगति यात्रा” के दौरान घोषित एवं स्वीकृत विकास…

    Share

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

    You Missed

    बेगूसराय में ‘वैज्ञानिक बत्तख पालन’ पर किसान–वैज्ञानिक संवाद, आय बढ़ाने की नई पहल

    बेगूसराय में ‘वैज्ञानिक बत्तख पालन’ पर किसान–वैज्ञानिक संवाद, आय बढ़ाने की नई पहल

    श्रद्धाभाव से मनाई गई मां लखपति की दसवीं पुण्यतिथि

    श्रद्धाभाव से मनाई गई मां लखपति की दसवीं पुण्यतिथि

    सासाराम में प्रगति यात्रा योजनाओं की समीक्षा, डीएम ने 16 विकास परियोजनाओं में तेजी के निर्देश

    सासाराम में प्रगति यात्रा योजनाओं की समीक्षा, डीएम  ने 16 विकास परियोजनाओं में तेजी के निर्देश

    बिहार पुलिस सप्ताह में रोहतास में मिनी मैराथन, एसपी रौशन कुमार ने युवाओं संग लगाई दौड़

    बिहार पुलिस सप्ताह में रोहतास में मिनी मैराथन, एसपी रौशन कुमार ने युवाओं संग लगाई दौड़

    आधुनिक मत्स्य उत्पादन की ओर कदम: पूर्वोत्तर किसानों का नालंदा दौरा

    आधुनिक मत्स्य उत्पादन की ओर कदम: पूर्वोत्तर किसानों का नालंदा दौरा

    जीएनएसयू में हैकाथॉन ‘संकल्प 2.0’ आयोजित /फार्मेसी संकाय में नवप्रवेशियों का स्वागत समारोह

    जीएनएसयू में हैकाथॉन ‘संकल्प 2.0’ आयोजित /फार्मेसी संकाय में नवप्रवेशियों का स्वागत समारोह