जिला जनता दरबार में 22 मामलों की सुनवाई / तीन दिवसीय व्यापार मेले का शुभारंभ

सासाराम (रोहतास) -कार्यालय प्रतिनिधि। जिला पदाधिकारी उदिता सिंह के निर्देशानुसार ‘सबका सम्मान–जीवन आसान’ कार्यक्रम के तहत समाहरणालय रोहतास के डीआरडीए सभागार में जिला जनता दरबार का आयोजन किया गया।

जनता दरबार में अपर समाहर्ता-सह-अपर जिला दंडाधिकारी, जिला भू-अर्जन पदाधिकारी सहित अन्य जिला स्तरीय अधिकारियों ने संयुक्त रूप से आम नागरिकों की शिकायतों और आवेदन पत्रों को गंभीरता से सुना।

विभिन्न प्रखंडों एवं पंचायतों से आए कुल 22 लोगों ने राजस्व, भू-अर्जन, सामाजिक सुरक्षा, आवास, आपूर्ति, शिक्षा एवं स्वास्थ्य विभाग से जुड़ी समस्याएँ रखीं। प्राप्त सभी आवेदनों को संबंधित विभागों को आवश्यक कार्रवाई हेतु अग्रसारित किया गया।

कई मामलों का समाधान मौके पर ही कर दिया गया, जबकि शेष मामलों में आवेदकों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। अधिकारियों को सभी प्रकरणों का समयबद्ध, पारदर्शी एवं संवेदनशील निष्पादन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

जिला पदाधिकारी उदिता सिंह ने स्पष्ट किया कि आम नागरिकों की समस्याओं का त्वरित और प्रभावी समाधान जिला प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है, और जनता दरबार इसी दिशा में एक सशक्त पहल है।

प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना के अंतर्गत तीन दिवसीय प्रदर्शनी-सह-व्यापार मेले की शुरुआत हुई। मेले का आयोजन सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्रालय, भारत सरकार के अधीन एमएसएमई–विकास एवं सुविधा कार्यालय, पटना द्वारा किया गया।

कार्यक्रम का उद्घाटन जिला पदाधिकारी रोहतास उदिता सिंह ने दीप प्रज्वलित कर किया। इस अवसर पर उन्होंने मेले में लगे विभिन्न स्टॉलों का निरीक्षण किया और पारंपरिक कारीगरों का उत्साहवर्धन किया। मेले में हस्तशिल्प, लकड़ी एवं लोहे से बने उत्पाद, वस्त्र और सजावटी सामग्री का प्रदर्शन एवं बिक्री की व्यवस्था की गई है। कारीगरों को बाजार उपलब्ध कराने और उन्हें आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के उद्देश्य से इस आयोजन को महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है।

डीएम उदिता सिंह ने बैंकिंग संस्थानों के प्रतिनिधियों को निर्देश दिया कि ऋण प्रक्रिया को सरल, पारदर्शी और समयबद्ध बनाया जाए, ताकि लाभार्थियों को शीघ्र सहायता मिल सके। कार्यक्रम में बताया गया कि इस माह अब तक 130 ऋण स्वीकृत किए जा चुके हैं तथा आज 100 ऋण वितरण का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।

बताया गया कि प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में रोहतास जिला राज्य में चौथे स्थान पर है। कार्यक्रम में विभिन्न विभागीय अधिकारी, बैंक प्रतिनिधि और बड़ी संख्या में कारीगर उपस्थित रहे।

(रिपोर्ट, तस्वीर: टिपु सुलतान)

Share
  • Related Posts

    राष्ट्रीय मूट कोर्ट में नारायण स्कूल ऑफ लॉ का परचम, खुशी कुमारी बनीं बेस्ट स्पीकर

    डेहरी -आन-सोन (रोहतास)। गोपाल नारायण सिंह विश्वविद्यालय के अंतर्गत संचालित नारायण स्कूल ऑफ लॉ के विद्यार्थियों ने राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन करते हुए संस्थान का नाम…

    Share

    डेहरी नगर थाना को मिला नया नेतृत्व: राहुल कुमार ने संभाला थानाध्यक्ष का पद

    डेहरी-आन-सोन (रोहतास)। डेहरी नगर थाना में बदलाव के साथ पुलिस महकमे को नया नेतृत्व मिला है। राहुल कुमार ने नए थानाध्यक्ष के रूप में पदभार ग्रहण कर लिया है। पदभार…

    Share

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

    You Missed

    राष्ट्रीय मूट कोर्ट में नारायण स्कूल ऑफ लॉ का परचम, खुशी कुमारी बनीं बेस्ट स्पीकर

    राष्ट्रीय मूट कोर्ट में नारायण स्कूल ऑफ लॉ का परचम, खुशी कुमारी बनीं बेस्ट स्पीकर

    डेहरी नगर थाना को मिला नया नेतृत्व: राहुल कुमार ने संभाला थानाध्यक्ष का पद

    “शिक्षित बनो, संगठित रहो” — जे.आर.एस. स्कूल में गूंजा अंबेडकर का संदेश

    “शिक्षित बनो, संगठित रहो” — जे.आर.एस. स्कूल में गूंजा अंबेडकर का संदेश

    अंबेडकर जयंती पर श्रद्धांजलि: समाहरणालय गेट पर प्रशासन व जदयू कार्यकर्ताओं ने किया नमन

    अंबेडकर जयंती पर श्रद्धांजलि: समाहरणालय गेट पर प्रशासन व जदयू कार्यकर्ताओं ने किया नमन

    विकास वैभव का रोहतास दौरा: शिक्षा से ही संभव विकसित बिहार

    विकास वैभव का रोहतास दौरा: शिक्षा से ही संभव विकसित बिहार

    जहां सरहदें खत्म होती हैं, वहां से शुरू होती है संस्कृति: शाहाबाद-झारखंड संबंध

    जहां सरहदें खत्म होती हैं, वहां से शुरू होती है संस्कृति: शाहाबाद-झारखंड संबंध