चैंबर ऑफ कॉमर्स रोहतास के सेक्रेटरी बने अमित कुमार ‘आर्या’, व्यापारियों के हित में काम करने का संकल्प

सासाराम। चैंबर ऑफ कॉमर्स रोहतास इकाई ने समाजसेवी एवं युवा उद्यमी अमित कुमार ‘आर्या’ को संस्था का नया सेक्रेटरी मनोनीत किया है। इस महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिलने पर उन्होंने संस्था के जिलाध्यक्ष सच्चिदानंद प्रसाद सहित सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों के प्रति आभार व्यक्त किया है।

नवमनोनीत सेक्रेटरी अमित कुमार ‘आर्या’ ने कहा कि यह पद उनके लिए केवल दायित्व नहीं बल्कि संस्था द्वारा व्यक्त किए गए विश्वास और सम्मान का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि चैंबर ऑफ कॉमर्स का उद्देश्य जिले में व्यापार और उद्योग को मजबूत करना, व्यापारियों की समस्याओं को प्रशासन और सरकार तक प्रभावी ढंग से पहुंचाना तथा युवाओं को उद्यमिता के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करना है।

उन्होंने बताया कि चैंबर ऑफ कॉमर्स केवल व्यापारिक गतिविधियों तक सीमित नहीं है, बल्कि संस्था सामाजिक दायित्वों का भी निर्वहन करती रही है। शिक्षा, स्वास्थ्य, जनसेवा, राहत कार्य और विभिन्न सामाजिक कार्यक्रमों के माध्यम से संस्था समाज के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती रही है।

अमित कुमार ‘आर्या’ ने कहा कि वे पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ संस्था के उद्देश्यों को आगे बढ़ाने तथा व्यापारियों और समाज के हित में कार्य करने का प्रयास करेंगे। साथ ही उन्होंने विश्वास जताया कि संस्था के सभी पदाधिकारियों और सदस्यों का मार्गदर्शन और सहयोग उन्हें निरंतर मिलता रहेगा, जिससे रोहतास जिले के व्यापार, उद्योग और सामाजिक विकास में और अधिक योगदान दिया जा सकेगा।

गौरतलब है कि अमित कुमार ‘आर्या’ वर्तमान में सासाराम व्यापार मंडल के अध्यक्ष भी हैं। इसके अलावा वे लायंस क्लब ऑफ सासाराम और नया सवेरा शिक्षा संस्थान जैसे सामाजिक संगठनों से जुड़कर समाजसेवा के कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाते रहे हैं। उनके सामाजिक और व्यावसायिक योगदान को देखते हुए ही उन्हें यह नई जिम्मेदारी सौंपी गई है।

अंत में उन्होंने इस महत्वपूर्ण दायित्व के लिए चैंबर ऑफ कॉमर्स परिवार के प्रति एक बार फिर हृदय की गहराइयों से आभार व्यक्त किया।

  • रिपोर्ट, तस्वीर: टिपु सुलतान

Share
  • Related Posts

    जीएनएसयू में “आईबीएम दिवस 2026 – टेक्नोवेट 2.0” का भव्य आयोजन, नवाचार और एआई पर केंद्रित रहा कार्यक्रम

    डेहरी- आन- सोन (रोहतास)। गोपाल नारायण सिंह विश्वविद्यालय, जमुहार में दो दिवसीय कार्यक्रम “आईबीएम दिवस 2026 – टेक्नोवेट 2.0” का सफल आयोजन किया गया। यह आयोजन “एआई इंडिया इम्पैक्ट समिट…

    Share

    संतुलित उर्वरक उपयोग से समृद्ध खेती की ओर

    गयाजी। भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद के पूर्वी अनुसंधान परिसर, पटना द्वारा मंगलवार को गयाजी जिले के खिजरसराय प्रखंड अंतर्गत ग्राम पचलाखा में “संतुलित उर्वरक उपयोग पर प्रशिक्षण एवं जागरूकता कार्यक्रम”…

    Share

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

    You Missed

    यूजीसी-नेट जून 2026 के लिए आवेदन शुरू, एनटीए ने जारी की अधिसूचना

    यूजीसी-नेट जून 2026 के लिए आवेदन शुरू, एनटीए ने जारी की अधिसूचना

    जीएनएसयू में “आईबीएम दिवस 2026 – टेक्नोवेट 2.0” का भव्य आयोजन, नवाचार और एआई पर केंद्रित रहा कार्यक्रम

    जीएनएसयू में “आईबीएम दिवस 2026 – टेक्नोवेट 2.0” का भव्य आयोजन, नवाचार और एआई पर केंद्रित रहा कार्यक्रम

    संतुलित उर्वरक उपयोग से समृद्ध खेती की ओर

    संतुलित उर्वरक उपयोग से समृद्ध खेती की ओर

    बिहार बीएड सीईटी -2026 के लिए आवेदन शुरू, 18 मई तक मौका, 7 जून को परीक्षा संभव

    बिहार बीएड सीईटी -2026 के लिए आवेदन शुरू, 18 मई तक मौका, 7 जून को परीक्षा संभव

    वीर कुंवर सिंह विजयोत्सव पर भावपूर्ण आयोजन, स्वतंत्रता संग्राम के नायक को श्रद्धांजलि

    वीर कुंवर सिंह विजयोत्सव पर भावपूर्ण आयोजन, स्वतंत्रता संग्राम के नायक को श्रद्धांजलि

    पृथ्वी दिवस पर जागरूकता की पहल, एनएसएस के तहत वृक्षारोपण व संगोष्ठी आयोजित

    पृथ्वी दिवस पर जागरूकता की पहल, एनएसएस  के तहत वृक्षारोपण व संगोष्ठी आयोजित