आरा में गूंजा चईत गायन, भिखारी ठाकुर की परंपरा को मिला नया स्वर


आरा में “भिखारी ठाकुर पारम्परिक कलाकार चईत गायन–2026” का भव्य आयोजन, कलाकारों को किया गया सम्मानि


आरा। स्थानीय सरदार पटेल बस स्टैंड परिसर में भिखारी ठाकुर सामाजिक शोध संस्थान, आरा द्वारा “भिखारी ठाकुर पारम्परिक कलाकार चईत गायन–2026” का भव्य आयोजन किया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ रंगकर्मी शरफ़रज़ अहमद ने की, जबकि संचालन संस्थान के संस्थापक अध्यक्ष एवं पत्रकार नरेन्द्र सिंह ने किया। कार्यक्रम का उद्घाटन दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। इसके पश्चात परिसर में स्थापित भिखारी ठाकुर, बाबू ललन जी एवं उस्ताद बिस्मिल्ला खां की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित की गई।
“भिखारी ठाकुर सांस्कृतिक मंच” पर आयोजित इस कार्यक्रम की शुरुआत मंगलाचरण “रखीह चरण के शरण…” से हुई, जिसे भिखारी ठाकुर के शिष्य रघु पासवान ने प्रस्तुत किया। इसके बाद व्यास कमलेश पासवान ने “राम जी के भईले जन्मवा…” गाकर चईत गायन की शुरुआत की, वहीं रघु पासवान ने “सोने के हंसुआ से नारवा कटाईल…” प्रस्तुत कर रस्म को पूर्ण किया।


चर्चित रंगकर्मी साधना श्रीवास्तव ने सोहर “जुग-जुग जीयस ललनवा…” एवं बधाई गीत “कंगन लेबो हो बबुआ के बधईयां…” प्रस्तुत कर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। टी-सीरीज एवं रेडियो से जुड़े गायक व्यास सच्चिदानंद श्रीवास्तव ने “खेतवा में लगले कटनिया…” गाकर माहौल को और जीवंत बना दिया।
कलाकारों को संगत देने में हारमोनियम पर कमलेश पासवान, नाल पर देव मुनि पाण्डेय, ढोलक पर रामानंद पासवान, झाल पर चंद्रकांत शाह, आशीष कुमार राम, दीपावली श्रीवास्तव तथा बांसुरी-खंजड़ी पर कवि दूधेश्वर मिश्र ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।


इस अवसर पर डॉ जया जैन, डॉ अनिल सिंह, चंद्रभूषण पाण्डेय, रंजन यादव, डॉ कुमार शीलभद्र, सुरेश भोजपुरी सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान पटना के प्रेमचंद रंगशाला में “विदेशिया” नाटक के मंचन हेतु चयनित कलाकारों को प्रमाण पत्र भी प्रदान किए गए। साथ ही “रंग उर्वशी फाउंडेशन” द्वारा सभी कलाकारों को अंगवस्त्र, माला एवं मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया।
वरिष्ठ रंगकर्मी कृष्णा यादव “कृष्णेंदु” ने भोजपुरी संस्कृति के संरक्षण पर बल देते हुए कहा कि बाजारवाद के दौर में इस प्रकार के आयोजन अत्यंत आवश्यक हैं।
अंत में दो मिनट का मौन रखकर जनपथ के संपादक अनंत कुमार सिंह एवं अंतरराष्ट्रीय ख्यातिप्राप्त गायिका आशा भोसले को श्रद्धांजलि अर्पित की गई।


Share
  • Related Posts

    मधुरेंद्र की अनोखी कला, मोदी के जन्मदिन पर नारियल का कलात्मक उपहार

    पटना। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर बिहार के अंतरराष्ट्रीय रेत कलाकार मधुरेंद्र कुमार ने अनोखी कलाकृति तैयार की है। उन्होंने करीब ढाई किलोग्राम के हरे नारियल को…

    Share

    गार्गी पाठशाला में ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम, बच्चों ने की प्रधानमंत्री के स्वस्थ जीवन की कामना

    सासाराम (रोहतास)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस और उनके सार्वजनिक जीवन के 25वें वर्ष के अवसर पर अमरा तालाब स्थित गार्गी पाठशाला में ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम आयोजित किया गया।…

    Share

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

    You Missed

    मधुरेंद्र की अनोखी कला, मोदी के जन्मदिन पर नारियल का कलात्मक उपहार

    मधुरेंद्र की अनोखी कला, मोदी के जन्मदिन पर नारियल का कलात्मक उपहार

    गार्गी पाठशाला में ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम, बच्चों ने की प्रधानमंत्री के स्वस्थ जीवन की कामना

    गार्गी पाठशाला में ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम, बच्चों ने की प्रधानमंत्री के स्वस्थ जीवन की कामना

    कृषि अनुसंधान परिसर पटना में स्वच्छता ही सेवा अभियान 2026 का शुभारंभ

    कृषि अनुसंधान परिसर पटना में स्वच्छता ही सेवा अभियान 2026 का शुभारंभ

    बीएड डिग्रीधारी प्राथमिक शिक्षकों के लिए छह माह का ब्रिज कोर्स शुरू, एनआईओएस से मिलेगा प्रमाणन

    बीएड डिग्रीधारी प्राथमिक शिक्षकों के लिए छह माह का ब्रिज कोर्स शुरू, एनआईओएस से मिलेगा प्रमाणन

    भूमि विवाद के मामलों में संवेदनशीलता के साथ कार्रवाई करें : एसडीएम

    भूमि विवाद के मामलों में संवेदनशीलता के साथ कार्रवाई करें : एसडीएम

    राशन कार्ड के नाम पर पैसे मांगने वालों की करें शिकायत, होगी सख्त कार्रवाई