आजमगढ़ की तान्या श्रीवास्तव ने फैशन डिजाइनिंग में बनाया नया मुकाम, ट्विंकल खन्ना भी हुईं प्रभावित

आजमगढ़ (उत्तर प्रदेश)। जनपद की प्रतिभाशाली युवाओं की सूची में एक और नाम जुड़ गया है। आजमगढ़ की बेटी तान्या श्रीवास्तव ने फैशन डिजाइनिंग के क्षेत्र में अपनी रचनात्मकता और अनोखी शैली से नई पहचान बनाई है।

मुंबई स्थित नेशनल इंस्टिट्यूट ऑफ फैशन टेक्नोलॉजी द्वारा आयोजित कला एवं फैशन कार्यक्रम में तान्या ने अपनी विशेष डिजाइनिंग और प्रस्तुति से सभी का ध्यान आकर्षित किया। इस दौरान प्रसिद्ध फैशन डिजाइनर एवं फिल्म अभिनेत्री ट्विंकल खन्ना भी उनकी रचनात्मकता से प्रभावित नजर आईं।

संस्थान के प्रमुख ममता गौतम और विवेक गौतम ने बताया कि यह कार्यक्रम केवल फैशन शो नहीं, बल्कि एक कलात्मक प्रस्तुति है, जिसमें विभिन्न सामग्रियों, तकनीकों और रचनात्मक विचारों के माध्यम से भावनाओं को व्यक्त किया जाता है। यह त्रि-आयामी कला का रूप दर्शकों को एक नए अनुभव से जोड़ता है।इंटरनेशनल फेस्टिवल डायरेक्टर अरविंद चित्रांश ने बताया कि इस प्रस्तुति में प्रकाश, ध्वनि और वस्तुओं के संयोजन के माध्यम से एक जीवंत वातावरण तैयार किया गया, जिससे दर्शकों को कला और फैशन के प्रति सोचने और महसूस करने का अवसर मिला।

कार्यक्रम में तान्या श्रीवास्तव के साथ रिद्धेश टंडेल, आशना सोनी, पार्थिवी भागवत, सचिन विश्वकर्मा, प्राची सरोज, दीया पटेल और सुप्रिया शेट्टी सहित कई युवा डिजाइनरों ने भाग लिया।

तान्या और उनकी टीम ने प्रदर्शन स्थल को एक “सड़क से प्रेरित अनुभवककचित्रकारी और शहरी तत्वों का समावेश किया गया। इस प्रस्तुति के माध्यम से उन्होंने फैशन डिजाइनिंग में साहस, व्यक्तित्व और आत्म-अभिव्यक्ति को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया।यह उपलब्धि न केवल तान्या श्रीवास्तव के लिए, बल्कि पूरे आजमगढ़ और पूर्वांचल क्षेत्र के लिए गर्व का विषय है।

Share
  • Related Posts

    “भौतिक सुख-सुविधाओं की दौड़ में खोता मानसिक सुकून”

    भौतिक सुख-सुविधाओं की अंधी दौड़, बढ़ती अपेक्षाएँ और सामाजिक दबाव किस तरह मानसिक सुकून को प्रभावित करते हैं, यह आलेख इसी विषय पर केंद्रित है। इसमें मानसिक शांति, आत्मसंतोष, तनाव…

    Share

    जिला स्तरीय कुश्ती में निहाल हुसैन बने विजेता, प्रमंडल प्रतियोगिता के लिए चयन

    डेहरी ऑन सोन (रोहतास)। शहर के कचौड़ी गली निवासी आजाद हुसैन के पुत्र और नारायण वर्ल्ड स्कूल, जमुहार के छात्र निहाल हुसैन ने जिला स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन…

    Share

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

    You Missed

    “भौतिक सुख-सुविधाओं की दौड़ में खोता मानसिक सुकून”

    “भौतिक सुख-सुविधाओं की दौड़ में खोता मानसिक सुकून”

    जिला स्तरीय कुश्ती में निहाल हुसैन बने विजेता, प्रमंडल प्रतियोगिता के लिए चयन

    जिला स्तरीय कुश्ती में निहाल हुसैन बने विजेता, प्रमंडल प्रतियोगिता के लिए चयन

    मौसम की चुनौती से निपटने को युवाओं को स्मार्ट कृषि का प्रशिक्षण, पटना में तीन दिवसीय कार्यक्रम शुरू

    मौसम की चुनौती से निपटने को युवाओं को स्मार्ट कृषि का प्रशिक्षण, पटना में तीन दिवसीय कार्यक्रम शुरू

    ‘वोट चोर, गद्दी छोड़’ के नारों से गूंजा डेहरी, महागठबंधन ने किया आक्रोश प्रदर्शन

    ‘वोट चोर, गद्दी छोड़’ के नारों से गूंजा डेहरी, महागठबंधन ने किया आक्रोश प्रदर्शन

    रोहतास के विकास को मिली रफ्तार, बाइपास से जाम से राहत; सोन का पानी और नई टाउनशिप की सौगात

    रोहतास के विकास को मिली रफ्तार, बाइपास से जाम से राहत; सोन का पानी और नई टाउनशिप की सौगात

    2030 तक आत्मनिर्भर बिहार का लक्ष्य, युवाओं को रोजगार के लिए बाहर जाने से रोकने पर जोर

    2030 तक आत्मनिर्भर बिहार का लक्ष्य, युवाओं को रोजगार के लिए बाहर जाने से रोकने पर जोर