एसडीएम नीलेश कुमार का औचक निरीक्षण,अनुमंडलीय अस्पताल की व्यवस्था दुरुस्त

डेहरी -आन-सोन (रोहतास)। बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं की स्थिति का आकलन करने के उद्देश्य से अनुमंडल पदाधिकारी नीलेश कुमार ने मंगलवार को अनुमंडलीय अस्पताल का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान अस्पताल की व्यवस्थाओं, चिकित्सकीय सुविधाओं और मरीजों को मिल रही सेवाओं की गहन समीक्षा की गई।

निरीक्षण में अस्पताल में कुल 50 बेड संचालित पाए गए। विशेषज्ञ एवं सामान्य चिकित्सकों की उपस्थिति संतोषजनक रही। ओपीडी में निरीक्षण के समय 118 मरीजों का पंजीकरण दर्ज था, जिनका इलाज जारी था। साथ ही एक्स-रे एवं पैथोलॉजी जांच सेवाएं भी सुचारू रूप से संचालित पाई गईं।

फार्मेसी में 81 मरीजों के बीच दवा वितरण किया जा चुका था और किसी भी प्रकार की एक्सपायर्ड दवा नहीं मिली। उपलब्धता के अनुसार 293 प्रकार की दवाओं में से 249 दवाएं स्टॉक में पाई गईं, जो दवा प्रबंधन की अच्छी स्थिति को दर्शाता है।

ओपीडी सेवाओं में सामान्य ओपीडी में 77, दंत ओपीडी में 23 तथा आंख, कान, गला से संबंधित 15 मरीजों का उपचार किया गया। वहीं पैथोलॉजी जांच भी नियमित रूप से की जा रही थी।

हीट वेव वार्ड में 5 बेड एवं ऑक्सीजन की सुविधा उपलब्ध पाई गई। आवश्यक जीवन रक्षक दवाएं जैसे रिंगर लैक्टेट, सामान्य सलाइन, डेक्सट्रोज सलाइन, ओआरएस घोल, पैरासिटामोल इन्फ्यूजन और एंटीबायोटिक इंजेक्शन भी पर्याप्त मात्रा में मौजूद थे। प्रसव वार्ड में 3 मरीज भर्ती पाए गए।

अस्पताल परिसर की साफ-सफाई संतोषजनक रही। मरीजों के लिए बेड पर साफ चादरें बिछी थीं और भर्ती मरीजों को भोजन एवं नाश्ते की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही थी।

निरीक्षण के दौरान डॉ. प्रवीण कुमार सिंह, डॉ. राम लखन सिंह, डॉ. स्नेह वर्मा (दंत चिकित्सक), अस्पताल प्रबंधक एवं स्टाफ नर्स उपस्थित रहे।

अनुमंडल पदाधिकारी नीलेश कुमार ने अस्पताल प्रबंधन को निर्देश दिया कि मरीजों को बेहतर एवं गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं सुनिश्चित की जाएं तथा व्यवस्थाओं को निरंतर सुदृढ़ बनाए रखा जाए।

Share
  • Related Posts

    तुतला भवानी धाम में डीएम व डीएफओ ने चलाया स्वच्छता अभियान

    डेहरी-आन-सोन (रोहतास)। डेहरी अनुमंडल क्षेत्र के तिलौथू प्रखंड स्थित प्रसिद्ध मां तुतला भवानी ईको पर्यटन स्थल पर रविवार को विशेष स्वच्छता एवं सफाई अभियान चलाया गया। अभियान में जिलाधिकारी दीपक…

    Share

    हरियाली के रंग में सजा सावन महोत्सव, कजरी पर झूमीं महिलाएं

    सासाराम (रोहतास)। जन कल्याण सेवा समिति के तत्वावधान में बेदा स्थित राज वाटिका हॉल में सावन महोत्सव एवं महिला संवाद सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। हरी साड़ियों, हरी…

    Share

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

    You Missed

    तुतला भवानी धाम में डीएम व डीएफओ ने चलाया स्वच्छता अभियान

    तुतला भवानी धाम में डीएम व डीएफओ ने चलाया स्वच्छता अभियान

    हरियाली के रंग में सजा सावन महोत्सव, कजरी पर झूमीं महिलाएं

    हरियाली के रंग में सजा सावन महोत्सव, कजरी पर झूमीं महिलाएं

    देहरादून में सजेगा लोक एवं जनजातीय कला का रंग, 24 अगस्त से चार दिवसीय आयोजन

    विश्व उद्यमिता दिवस पर शेरशाह इंजीनियरिंग कॉलेज में ‘स्केल-अप और मार्केट एक्सेस’ कार्यक्रम, 400 विद्यार्थियों ने लिया भाग

    विश्व उद्यमिता दिवस पर शेरशाह इंजीनियरिंग कॉलेज में ‘स्केल-अप और मार्केट एक्सेस’ कार्यक्रम, 400 विद्यार्थियों ने लिया भाग

    स्थानांतरण के बाद एसपी रौशन कुमार से मिले पूर्व विधायक, उज्ज्वल भविष्य की दी शुभकामनाएं

    स्थानांतरण के बाद एसपी रौशन कुमार से मिले पूर्व विधायक, उज्ज्वल भविष्य की दी शुभकामनाएं

    रोहतास के नए एसपी मिस्टर राज ने संभाला पदभार, शांति और कानून-व्यवस्था को बताया प्राथमिकता

    रोहतास के नए एसपी मिस्टर राज ने संभाला पदभार, शांति और कानून-व्यवस्था को बताया प्राथमिकता