सासाराम जंक्शन पर यात्री सुविधाओं का निरीक्षण, स्वच्छता और व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने के निर्देश

सासाराम (रोहतास)। यात्रियों को बेहतर एवं गुणवत्तापूर्ण सुविधाएं उपलब्ध कराना पूर्व मध्य रेलवे के डीडीयू मंडल की प्राथमिकता है। इसी क्रम में शुक्रवार को सासाराम जंक्शन पर पूर्व मध्य रेल मुख्यालय से मुख्य वाणिज्य प्रबंधक/यात्री सेवा दिलीप कुमार की अगुवाई में सर्विस इम्प्रूवमेंट ग्रुप द्वारा यात्री सुविधाओं एवं स्टेशन व्यवस्थाओं का गहन निरीक्षण किया गया।

इस दौरान डीडीयू मंडल के अपर मंडल रेल प्रबंधक कुलदीप सहित मंडल के संबंधित शाखा अधिकारी एवं पर्यवेक्षक उपस्थित रहे।

निरीक्षण के दौरान सर्कुलेटिंग एरिया, प्लेटफॉर्म, प्रतीक्षालय, पेयजल व्यवस्था, खानपान व्यवस्था, स्वच्छता, प्रकाश व्यवस्था, सुरक्षा व्यवस्था सहित अन्य यात्री सुविधाओं का जायजा लिया गया। अधिकारियों ने स्टेशन परिसर में यात्रियों की सुविधा, साफ-सफाई तथा उपलब्ध व्यवस्थाओं की स्थिति की समीक्षा की।

सर्विस इम्प्रूवमेंट ग्रुप ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को यात्री सुविधाओं को बेहतर बनाए रखने, स्वच्छता एवं रखरखाव पर विशेष ध्यान देने तथा व्यवस्थाओं की नियमित मॉनिटरिंग सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान स्टेशन पर चल रहे विभिन्न विकास एवं रखरखाव कार्यों की भी जानकारी ली गई।

रेल प्रशासन की ओर से बताया गया कि यात्रियों को बेहतर, सुरक्षित एवं सुगम यात्रा अनुभव उपलब्ध कराने के उद्देश्य से महत्वपूर्ण स्टेशनों पर समय-समय पर सर्विस इम्प्रूवमेंट ग्रुप के माध्यम से निरीक्षण एवं समीक्षा की कार्रवाई की जाती है।

निरीक्षण टीम में हाजीपुर से उप मुख्य संकेत एवं दूरसंचार अभियंता राजेश कुमार कुशवाहा, मुख्य अभियंता धर्मपाल, मुख्य चिकित्सा निदेशक विनोद ए. करकटा, डीडीयू रेल मंडल के अपर मंडल रेल प्रबंधक कुलदीप, वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक राजीव रंजन, वरिष्ठ मंडल अभियंता अजय कुमार, वरिष्ठ मंडल संकेत एवं दूरसंचार अभियंता विवेक सौरव, मंडल चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. हरदीप कुमार सिंह, सहायक वाणिज्य प्रबंधक अरविंद कुमार, ईसीआरकेयू के अध्यक्ष वीरेंद्र पासवान, सीनियर सेक्शन इंजीनियर पंकज मित्तल, तुफैल अहमद, मोतीराम, रवि रंजन, घनश्याम दुबे, सीटीआई नीरज कुमार, रविंद्र कुमार, सीआईटी गौरव कुमार, स्टेशन प्रबंधक प्रवीण कुमार सिन्हा, रेलवे सुरक्षा बल के निरीक्षक आर. राणावत, मुख्य स्वास्थ्य निरीक्षक मृत्युंजय कुमार एवं रंजीत कुमार सहित कई अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद थे।

  • रिपोर्ट, तस्वीर : टिपु सुलतान
Share
  • Related Posts

    गरीब और अशिक्षितों को मुख्यधारा से जोड़ना हर व्यक्ति का दायित्व : अरविंद दूबे

    आरा (भोजपुर)। समाज के गरीब और वंचित लोगों को शिक्षा एवं अवसरों के माध्यम से मुख्यधारा से जोड़ना हर व्यक्ति का दायित्व है। गरीबों की न कोई जाति होती है…

    Share

    जमुहार में सीबीएसई राष्ट्रीय बालिका बास्केटबॉल प्रतियोगिता का उद्घाटन, श्रेयसी सिंह ने बढ़ाया खिलाड़ियों का उत्साह

    डेहरी ऑन सोन (रोहतास)। बिहार सरकार की खेल एवं उद्योग मंत्री सुश्री श्रेयसी सिंह ने कहा कि एक सच्चा खिलाड़ी वही है, जो अपनी मंजिल प्राप्त करने तक लगातार संघर्ष…

    Share

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

    You Missed

    गरीब और अशिक्षितों को मुख्यधारा से जोड़ना हर व्यक्ति का दायित्व : अरविंद दूबे

    गरीब और अशिक्षितों को मुख्यधारा से जोड़ना हर व्यक्ति का दायित्व : अरविंद दूबे

    जमुहार में सीबीएसई राष्ट्रीय बालिका बास्केटबॉल प्रतियोगिता का उद्घाटन, श्रेयसी सिंह ने बढ़ाया खिलाड़ियों का उत्साह

    जमुहार में सीबीएसई राष्ट्रीय बालिका बास्केटबॉल प्रतियोगिता का उद्घाटन, श्रेयसी सिंह ने बढ़ाया खिलाड़ियों का उत्साह

    बरूना पंचायत में विधिक और जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम, ग्रामीणों को अधिकारों व जल बचाने का संदेश

    बरूना पंचायत में विधिक और जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम, ग्रामीणों को अधिकारों व जल बचाने का संदेश

    आईसीएआर पटना में जलवायु-अनुकूल कृषि और किसान-केंद्रित अनुसंधान की समीक्षा

    आईसीएआर पटना में जलवायु-अनुकूल कृषि और किसान-केंद्रित अनुसंधान की समीक्षा

    माता शबरी खेल महोत्सव सीजन-5 की तैयारी को लेकर बैठक, खेल के साथ शिक्षा और दस्तावेजीकरण अभियान पर जोर

    माता शबरी खेल महोत्सव सीजन-5 की तैयारी को लेकर बैठक, खेल के साथ शिक्षा और दस्तावेजीकरण अभियान पर जोर

    भारतीय मूल्यों से वैश्विक संकटों का समाधान संभव : प्रो. विमला

    भारतीय मूल्यों से वैश्विक संकटों का समाधान संभव : प्रो. विमला