सर्वांगीण विकास की दिशा में पहल, संत जोसेफ स्कूल में समर कैंप आयोजित

सासाराम (रोहतास)। कनोडिया पंप स्थित संत जोसेफ स्कूल परिसर में तीन दिवसीय समर कैंप का भव्य उद्घाटन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि सासाराम टाउन थानाध्यक्ष शिवेन्द्र कुमार, सीनियर सब इंस्पेक्टर रामजीवन कुमार, विद्यालय के निदेशक सह बिहार पब्लिक स्कूल एंड चिल्ड्रेन वेलफेयर एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष संतोष कुमार तथा प्रधानाचार्य शिवानी कुमारी ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया।

समर कैंप के पहले दिन स्कूली बच्चों में खासा उत्साह देखने को मिला। बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के तहत विभिन्न गीतों और संगीत धुनों पर आकर्षक नृत्य प्रस्तुत किए। इसके साथ ही विद्यार्थियों ने कई रचनात्मक गतिविधियों में हिस्सा लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

इस अवसर पर थानाध्यक्ष शिवेन्द्र कुमार ने बच्चों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि इस प्रकार की गतिविधियां बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए अत्यंत आवश्यक हैं। उन्होंने कहा कि संत जोसेफ स्कूल के विद्यार्थी जिला प्रशासन के विभिन्न कार्यक्रमों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते हैं, जो सराहनीय है।

विद्यालय के निदेशक संतोष कुमार ने कहा कि विद्यालय में सभी छात्र-छात्राओं को परिवार जैसा माहौल दिया जाता है, जिससे बच्चों का मानसिक, शैक्षणिक और सांस्कृतिक विकास बेहतर ढंग से हो सके। उन्होंने बताया कि स्कूल में पढ़ाई के साथ-साथ विभिन्न प्रतियोगिताओं, सांस्कृतिक कार्यक्रमों और रचनात्मक गतिविधियों में भाग लेने के लिए भी बच्चों को लगातार प्रेरित किया जाता है।

उन्होंने कहा कि इसी चौमुखी विकास और विद्यार्थियों की मेहनत का परिणाम है कि विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने हाल ही में सीबीएसई बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर पूरे जिले में विद्यालय का नाम रोशन किया है। इस उपलब्धि पर बच्चों को एक्साइज कमिश्नर द्वारा मोमेंटो एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित भी किया गया।

(रिपोर्ट, तस्वीर : टिपु सुलतान)

Share
  • Related Posts

    पत्रकारिता की विश्वसनीयता के लिए डब्ल्यूजेएआई की पहल, प्रशिक्षित और जिम्मेदार पत्रकारों को जोड़ने पर जोर

    पटना/नई दिल्ली। पत्रकारिता की विश्वसनीयता और पेशेवर मानकों को बनाए रखने के लिए पत्रकारों का प्रशिक्षण, सत्यापन और नैतिक प्रतिबद्धता आवश्यक है। इसी बीच, पत्रकारिता के नाम पर कथित वसूली…

    Share

    रोहतास में आठ पुलिस पदाधिकारियों का तबादला, छह थानों को मिले नए थानाध्यक्ष

    डेहरी ऑन-सोन (रोहतास)। रोहतास जिले में पुलिस महकमे में फेरबदल करते हुए छह थानों में नए थानाध्यक्षों की तैनाती की गई है। पुलिस अधीक्षक मिस्टर राज ने 29 अक्टूबर को…

    Share

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

    You Missed

    पत्रकारिता की विश्वसनीयता के लिए डब्ल्यूजेएआई की पहल, प्रशिक्षित और जिम्मेदार पत्रकारों को जोड़ने पर जोर

    रोहतास में आठ पुलिस पदाधिकारियों का तबादला, छह थानों को मिले नए थानाध्यक्ष

    खेत बचाओ अभियान : प्राकृतिक खेती और मृदा संरक्षण के लिए किसानों को किया जागरूक

    खेत बचाओ अभियान : प्राकृतिक खेती और मृदा संरक्षण के लिए किसानों को किया जागरूक

    तुतला भवानी महोत्सव में सुरों और भक्ति का संगम, कल्पना पटवारी ने बांधा समां

    तुतला भवानी महोत्सव में सुरों और भक्ति का संगम, कल्पना पटवारी ने बांधा समां

    मोबाइल-बैग पर रोक से नाराज परीक्षार्थियों ने किया विरोध, पुलिस ने हटवाया जाम

    मोबाइल-बैग पर रोक से नाराज परीक्षार्थियों ने किया विरोध, पुलिस ने हटवाया जाम

    मिट्टी की सेहत सुधारने के लिए जैविक कार्बन बढ़ाना जरूरी

    मिट्टी की सेहत सुधारने के लिए जैविक कार्बन बढ़ाना जरूरी