सर्वांगीण विकास की दिशा में पहल, संत जोसेफ स्कूल में समर कैंप आयोजित

सासाराम (रोहतास)। कनोडिया पंप स्थित संत जोसेफ स्कूल परिसर में तीन दिवसीय समर कैंप का भव्य उद्घाटन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि सासाराम टाउन थानाध्यक्ष शिवेन्द्र कुमार, सीनियर सब इंस्पेक्टर रामजीवन कुमार, विद्यालय के निदेशक सह बिहार पब्लिक स्कूल एंड चिल्ड्रेन वेलफेयर एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष संतोष कुमार तथा प्रधानाचार्य शिवानी कुमारी ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया।

समर कैंप के पहले दिन स्कूली बच्चों में खासा उत्साह देखने को मिला। बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के तहत विभिन्न गीतों और संगीत धुनों पर आकर्षक नृत्य प्रस्तुत किए। इसके साथ ही विद्यार्थियों ने कई रचनात्मक गतिविधियों में हिस्सा लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

इस अवसर पर थानाध्यक्ष शिवेन्द्र कुमार ने बच्चों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि इस प्रकार की गतिविधियां बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए अत्यंत आवश्यक हैं। उन्होंने कहा कि संत जोसेफ स्कूल के विद्यार्थी जिला प्रशासन के विभिन्न कार्यक्रमों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते हैं, जो सराहनीय है।

विद्यालय के निदेशक संतोष कुमार ने कहा कि विद्यालय में सभी छात्र-छात्राओं को परिवार जैसा माहौल दिया जाता है, जिससे बच्चों का मानसिक, शैक्षणिक और सांस्कृतिक विकास बेहतर ढंग से हो सके। उन्होंने बताया कि स्कूल में पढ़ाई के साथ-साथ विभिन्न प्रतियोगिताओं, सांस्कृतिक कार्यक्रमों और रचनात्मक गतिविधियों में भाग लेने के लिए भी बच्चों को लगातार प्रेरित किया जाता है।

उन्होंने कहा कि इसी चौमुखी विकास और विद्यार्थियों की मेहनत का परिणाम है कि विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने हाल ही में सीबीएसई बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर पूरे जिले में विद्यालय का नाम रोशन किया है। इस उपलब्धि पर बच्चों को एक्साइज कमिश्नर द्वारा मोमेंटो एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित भी किया गया।

(रिपोर्ट, तस्वीर : टिपु सुलतान)

Share
  • Related Posts

    गरीब और अशिक्षितों को मुख्यधारा से जोड़ना हर व्यक्ति का दायित्व : अरविंद दूबे

    आरा (भोजपुर)। समाज के गरीब और वंचित लोगों को शिक्षा एवं अवसरों के माध्यम से मुख्यधारा से जोड़ना हर व्यक्ति का दायित्व है। गरीबों की न कोई जाति होती है…

    Share

    जमुहार में सीबीएसई राष्ट्रीय बालिका बास्केटबॉल प्रतियोगिता का उद्घाटन, श्रेयसी सिंह ने बढ़ाया खिलाड़ियों का उत्साह

    डेहरी ऑन सोन (रोहतास)। बिहार सरकार की खेल एवं उद्योग मंत्री सुश्री श्रेयसी सिंह ने कहा कि एक सच्चा खिलाड़ी वही है, जो अपनी मंजिल प्राप्त करने तक लगातार संघर्ष…

    Share

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

    You Missed

    गरीब और अशिक्षितों को मुख्यधारा से जोड़ना हर व्यक्ति का दायित्व : अरविंद दूबे

    गरीब और अशिक्षितों को मुख्यधारा से जोड़ना हर व्यक्ति का दायित्व : अरविंद दूबे

    जमुहार में सीबीएसई राष्ट्रीय बालिका बास्केटबॉल प्रतियोगिता का उद्घाटन, श्रेयसी सिंह ने बढ़ाया खिलाड़ियों का उत्साह

    जमुहार में सीबीएसई राष्ट्रीय बालिका बास्केटबॉल प्रतियोगिता का उद्घाटन, श्रेयसी सिंह ने बढ़ाया खिलाड़ियों का उत्साह

    बरूना पंचायत में विधिक और जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम, ग्रामीणों को अधिकारों व जल बचाने का संदेश

    बरूना पंचायत में विधिक और जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम, ग्रामीणों को अधिकारों व जल बचाने का संदेश

    आईसीएआर पटना में जलवायु-अनुकूल कृषि और किसान-केंद्रित अनुसंधान की समीक्षा

    आईसीएआर पटना में जलवायु-अनुकूल कृषि और किसान-केंद्रित अनुसंधान की समीक्षा

    माता शबरी खेल महोत्सव सीजन-5 की तैयारी को लेकर बैठक, खेल के साथ शिक्षा और दस्तावेजीकरण अभियान पर जोर

    माता शबरी खेल महोत्सव सीजन-5 की तैयारी को लेकर बैठक, खेल के साथ शिक्षा और दस्तावेजीकरण अभियान पर जोर

    भारतीय मूल्यों से वैश्विक संकटों का समाधान संभव : प्रो. विमला

    भारतीय मूल्यों से वैश्विक संकटों का समाधान संभव : प्रो. विमला