जीएनएसयू के छात्र रोहित कुमार का इन्फोसिस में चयन, वाणिज्य संकाय में खुशी की लहर

डेहरी-आन-सोन (रोहतास)। गोपाल नारायण सिंह विश्वविद्यालय (जीएनएसयू) के वाणिज्य संकाय ने एक बार फिर अपनी उत्कृष्ट शैक्षणिक गुणवत्ता और बेहतर प्लेसमेंट रिकॉर्ड का परिचय दिया है। वाणिज्य संकाय के एम.कॉम छात्र रोहित कुमार का चयन देश की प्रतिष्ठित आईटी कंपनी इन्फोसिस में जूनियर अकाउंटेंट के पद पर हुआ है। इस उपलब्धि से विश्वविद्यालय परिसर एवं वाणिज्य संकाय में हर्ष और उत्साह का माहौल है।

इस अवसर पर वाणिज्य संकाय के डीन प्रो. डॉ. आशुतोष द्विवेदी सहित सभी शिक्षकों ने रोहित कुमार को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। डॉ. द्विवेदी ने कहा कि यह उपलब्धि न केवल छात्र की मेहनत और लगन का परिणाम है, बल्कि संकाय द्वारा प्रदान की जा रही गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और करियर मार्गदर्शन की भी सफलता है।

उन्होंने बताया कि वाणिज्य संकाय के विद्यार्थियों का चयन पूर्व में भी आईसीआईसीआई बैंक, उत्कर्ष फाइनेंस, एचडीएफसी बैंक, केसीएस तथा टेक महिंद्रा सहित कई प्रतिष्ठित बैंकिंग एवं कॉर्पोरेट संस्थानों में हो चुका है। संकाय विद्यार्थियों को अकादमिक शिक्षा के साथ-साथ व्यावहारिक प्रशिक्षण, करियर काउंसिलिंग और रोजगारोन्मुखी कौशल विकास के अवसर भी प्रदान करता है।

डॉ. द्विवेदी ने कहा कि बिहार के नवप्रवेशी छात्र-छात्राओं के लिए गोपाल नारायण सिंह विश्वविद्यालय का वाणिज्य संकाय एक उत्कृष्ट विकल्प बनकर उभरा है। यहां विद्यार्थियों को आधुनिक पाठ्यक्रम, अनुभवी शिक्षकों का मार्गदर्शन तथा उद्योग जगत की आवश्यकताओं के अनुरूप प्रशिक्षण उपलब्ध कराया जाता है, जिससे वे राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर की कंपनियों में सफल करियर बना सकें।

रोहित कुमार की सफलता ने विश्वविद्यालय के अन्य विद्यार्थियों को भी प्रेरित किया है और यह सिद्ध किया है कि समर्पण, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और उचित मार्गदर्शन के बल पर बड़े लक्ष्य हासिल किए जा सकते हैं।

Share
  • Related Posts

    गरीब और अशिक्षितों को मुख्यधारा से जोड़ना हर व्यक्ति का दायित्व : अरविंद दूबे

    आरा (भोजपुर)। समाज के गरीब और वंचित लोगों को शिक्षा एवं अवसरों के माध्यम से मुख्यधारा से जोड़ना हर व्यक्ति का दायित्व है। गरीबों की न कोई जाति होती है…

    Share

    जमुहार में सीबीएसई राष्ट्रीय बालिका बास्केटबॉल प्रतियोगिता का उद्घाटन, श्रेयसी सिंह ने बढ़ाया खिलाड़ियों का उत्साह

    डेहरी ऑन सोन (रोहतास)। बिहार सरकार की खेल एवं उद्योग मंत्री सुश्री श्रेयसी सिंह ने कहा कि एक सच्चा खिलाड़ी वही है, जो अपनी मंजिल प्राप्त करने तक लगातार संघर्ष…

    Share

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

    You Missed

    गरीब और अशिक्षितों को मुख्यधारा से जोड़ना हर व्यक्ति का दायित्व : अरविंद दूबे

    गरीब और अशिक्षितों को मुख्यधारा से जोड़ना हर व्यक्ति का दायित्व : अरविंद दूबे

    जमुहार में सीबीएसई राष्ट्रीय बालिका बास्केटबॉल प्रतियोगिता का उद्घाटन, श्रेयसी सिंह ने बढ़ाया खिलाड़ियों का उत्साह

    जमुहार में सीबीएसई राष्ट्रीय बालिका बास्केटबॉल प्रतियोगिता का उद्घाटन, श्रेयसी सिंह ने बढ़ाया खिलाड़ियों का उत्साह

    बरूना पंचायत में विधिक और जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम, ग्रामीणों को अधिकारों व जल बचाने का संदेश

    बरूना पंचायत में विधिक और जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम, ग्रामीणों को अधिकारों व जल बचाने का संदेश

    आईसीएआर पटना में जलवायु-अनुकूल कृषि और किसान-केंद्रित अनुसंधान की समीक्षा

    आईसीएआर पटना में जलवायु-अनुकूल कृषि और किसान-केंद्रित अनुसंधान की समीक्षा

    माता शबरी खेल महोत्सव सीजन-5 की तैयारी को लेकर बैठक, खेल के साथ शिक्षा और दस्तावेजीकरण अभियान पर जोर

    माता शबरी खेल महोत्सव सीजन-5 की तैयारी को लेकर बैठक, खेल के साथ शिक्षा और दस्तावेजीकरण अभियान पर जोर

    भारतीय मूल्यों से वैश्विक संकटों का समाधान संभव : प्रो. विमला

    भारतीय मूल्यों से वैश्विक संकटों का समाधान संभव : प्रो. विमला