नवनिर्मित भवन से सजेगा विद्यार्थियों का भविष्य, विधायक ने किया उद्घाटन

डेहरी -आन-सोन (रोहतास)। प्रखंड के शंकरपुर बडीहां मध्य विद्यालय में बिहार सरकार के शिक्षा विभाग के अंतर्गत ग्राम अभियंत्रण संगठन, सासाराम कार्यप्रमंडल-1 द्वारा लगभग 48 लाख रुपये की लागत से निर्मित चार नए वर्ग कक्षों का उद्घाटन शुक्रवार को डेहरी विधायक राजीव रंजन सिंह उर्फ सोनू सिंह ने फीता काटकर किया।

उद्घाटन समारोह में जिला शिक्षा पदाधिकारी मदन राय, प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी डॉ. संजय कुमार सिंह, रोहतास जिला शिक्षक संघ के प्रधान महासचिव अखिलेश्वर कुमार सिंह, प्रधानाध्यापक विजय कुमार, चकनहां पंचायत की मुखिया पूनम देवी, भाजपा नेता आनंद पांडेय तथा विद्यालय शिक्षा समिति के सदस्य सहित बड़ी संख्या में शिक्षक, अभिभावक और छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

इस अवसर पर विद्यालय परिवार की ओर से विधायक, जिला शिक्षा पदाधिकारी, प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी एवं अन्य अतिथियों को अंगवस्त्र, पुष्पगुच्छ और विद्यालय का प्रतीक चिह्न भेंट कर सम्मानित किया गया।

अपने संबोधन में विधायक सोनू सिंह ने कहा कि यह भवन केवल ईंट, पत्थर और सीमेंट से बनी संरचना नहीं, बल्कि क्षेत्र के बच्चों के सपनों और उनके उज्ज्वल भविष्य की मजबूत आधारशिला है। उन्होंने कहा कि शिक्षा समाज और राष्ट्र के विकास का सबसे प्रभावी माध्यम है तथा गुणवत्तापूर्ण शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता है।

उन्होंने इस परियोजना को सफल बनाने वाले सभी अधिकारियों एवं संबंधित लोगों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि विद्यालय भवन की सुरक्षा और रखरखाव की जिम्मेदारी हम सभी की है। विद्यालय परिवार की मांग पर विधायक ने विद्यालय परिसर की चहारदीवारी तथा पुस्तकालय भवन के निर्माण की भी घोषणा की।

कार्यक्रम की अध्यक्षता मुखिया पूनम देवी ने की, जबकि संचालन शिक्षक अखिलेश्वर कुमार सिंह ने किया। समारोह के दौरान विभिन्न विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों एवं शिक्षकों को विधायक और जिला शिक्षा पदाधिकारी द्वारा सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने स्वागत गीत एवं रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से अतिथियों का स्वागत किया। इस अवसर पर पंचायत प्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता, अभिभावक तथा ग्रामीण बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

Share
  • Related Posts

    “भौतिक सुख-सुविधाओं की दौड़ में खोता मानसिक सुकून”

    भौतिक सुख-सुविधाओं की अंधी दौड़, बढ़ती अपेक्षाएँ और सामाजिक दबाव किस तरह मानसिक सुकून को प्रभावित करते हैं, यह आलेख इसी विषय पर केंद्रित है। इसमें मानसिक शांति, आत्मसंतोष, तनाव…

    Share

    जिला स्तरीय कुश्ती में निहाल हुसैन बने विजेता, प्रमंडल प्रतियोगिता के लिए चयन

    डेहरी ऑन सोन (रोहतास)। शहर के कचौड़ी गली निवासी आजाद हुसैन के पुत्र और नारायण वर्ल्ड स्कूल, जमुहार के छात्र निहाल हुसैन ने जिला स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन…

    Share

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

    You Missed

    “भौतिक सुख-सुविधाओं की दौड़ में खोता मानसिक सुकून”

    “भौतिक सुख-सुविधाओं की दौड़ में खोता मानसिक सुकून”

    जिला स्तरीय कुश्ती में निहाल हुसैन बने विजेता, प्रमंडल प्रतियोगिता के लिए चयन

    जिला स्तरीय कुश्ती में निहाल हुसैन बने विजेता, प्रमंडल प्रतियोगिता के लिए चयन

    मौसम की चुनौती से निपटने को युवाओं को स्मार्ट कृषि का प्रशिक्षण, पटना में तीन दिवसीय कार्यक्रम शुरू

    मौसम की चुनौती से निपटने को युवाओं को स्मार्ट कृषि का प्रशिक्षण, पटना में तीन दिवसीय कार्यक्रम शुरू

    ‘वोट चोर, गद्दी छोड़’ के नारों से गूंजा डेहरी, महागठबंधन ने किया आक्रोश प्रदर्शन

    ‘वोट चोर, गद्दी छोड़’ के नारों से गूंजा डेहरी, महागठबंधन ने किया आक्रोश प्रदर्शन

    रोहतास के विकास को मिली रफ्तार, बाइपास से जाम से राहत; सोन का पानी और नई टाउनशिप की सौगात

    रोहतास के विकास को मिली रफ्तार, बाइपास से जाम से राहत; सोन का पानी और नई टाउनशिप की सौगात

    2030 तक आत्मनिर्भर बिहार का लक्ष्य, युवाओं को रोजगार के लिए बाहर जाने से रोकने पर जोर

    2030 तक आत्मनिर्भर बिहार का लक्ष्य, युवाओं को रोजगार के लिए बाहर जाने से रोकने पर जोर