मधुरेंद्र कुमार को AIU हॉलीवुड ने दी मानद डॉक्टरेट, रेत कला को मिला वैश्विक सम्मान

पटना। भारतीय रेत कला को अंतरराष्ट्रीय मंच पर नई पहचान दिलाने वाले प्रसिद्ध सैंड आर्टिस्ट को अमेरिका की द्वारा मानद डॉक्टरेट (ऑनरेरी डॉक्टर ऑफ फिलॉसफी) की प्रतिष्ठित उपाधि से सम्मानित किया गया है। यह उपलब्धि भारतीय रेत कला के इतिहास में एक महत्वपूर्ण पड़ाव मानी जा रही है।

मधुरेंद्र कुमार को सैंड आर्ट के क्षेत्र में उत्कृष्ट कलात्मक उपलब्धियों तथा समाज के प्रति उनके रचनात्मक योगदान के लिए यह सम्मान प्रदान किया गया। विश्वविद्यालय की सीनेट ने शिक्षा विभाग के नियमों के तहत यह मानद उपाधि प्रदान की।

विश्वविद्यालय ने अपने प्रशस्ति पत्र में उल्लेख किया है कि मधुरेंद्र कुमार ने रेत कला के माध्यम से सामाजिक जागरूकता फैलाने, सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण और वैश्विक स्तर पर भारतीय कला को नई पहचान दिलाने में उल्लेखनीय भूमिका निभाई है।

यह सम्मान 26 जून 2026 को हॉलीवुड, कैलिफ़ोर्निया स्थित विश्वविद्यालय परिसर में आयोजित विशेष समारोह में प्रदान किया गया। सम्मान पत्र पर विश्वविद्यालय के संस्थापक एवं चांसलर तथा रजिस्ट्रार के संयुक्त हस्ताक्षर अंकित हैं। विश्वविद्यालय द्वारा जारी सम्मान का रजिस्ट्रेशन नंबर AIU/6054/2026 बताया गया है।

इस ऐतिहासिक उपलब्धि से न केवल बिहार, बल्कि पूरे भारत का गौरव वैश्विक मंच पर और अधिक बढ़ा है। कला जगत, सामाजिक संगठनों और शुभचिंतकों ने मधुरेंद्र कुमार को इस उपलब्धि पर बधाई देते हुए इसे भारतीय कला के लिए गौरवपूर्ण क्षण बताया है।

Share
  • Related Posts

    डब्ल्यूजेएआई बिहार प्रदेश कार्यकारिणी का गठन, अक्षय आनंद बने अध्यक्ष, सागर कुमार महासचिव

    पटना। वेब जर्नलिस्ट्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (डब्ल्यूजेएआई) की बिहार प्रदेश इकाई की नई कार्यकारिणी का गठन कर दिया गया है। संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष आनंद कौशल की स्वीकृति के बाद…

    Share

    नई आशा का नशा मुक्ति अभियान: आरा में जागरूकता कार्यक्रम, बच्चों की शिक्षा पर जोर

    आरा (भोजपुर)। सामाजिक संस्था नई आशा की ओर से उदवंतनगर प्रखंड के चैराई माता शबरी सभागार में नशा मुक्त भारत अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का…

    Share

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

    You Missed

    डब्ल्यूजेएआई बिहार प्रदेश कार्यकारिणी का गठन, अक्षय आनंद बने अध्यक्ष, सागर कुमार महासचिव

    डब्ल्यूजेएआई बिहार प्रदेश कार्यकारिणी का गठन, अक्षय आनंद बने अध्यक्ष, सागर कुमार महासचिव

    मधुरेंद्र कुमार को AIU हॉलीवुड ने दी मानद डॉक्टरेट, रेत कला को मिला वैश्विक सम्मान

    मधुरेंद्र कुमार को AIU हॉलीवुड ने दी मानद डॉक्टरेट, रेत कला को मिला वैश्विक सम्मान

    नई आशा का नशा मुक्ति अभियान: आरा में जागरूकता कार्यक्रम, बच्चों की शिक्षा पर जोर

    नई आशा का नशा मुक्ति अभियान: आरा में जागरूकता कार्यक्रम, बच्चों की शिक्षा पर जोर

    जीएनएसयू और वाईबीएन विश्वविद्यालय के बीच एमओयू, शिक्षा व अनुसंधान सहयोग को मिलेगी नई गति

    जीएनएसयू और वाईबीएन विश्वविद्यालय के बीच एमओयू, शिक्षा व अनुसंधान सहयोग को मिलेगी नई गति

    भरत भूषण तिवारी प्रकरण: न्याय की मांग को लेकर डिहरी में कैंडल मार्च

    खेत बचाओ अभियान के तहत किसानों को मिला तकनीकी मार्गदर्शन, वैज्ञानिकों ने सुनी समस्याएं

    खेत बचाओ अभियान के तहत किसानों को मिला तकनीकी मार्गदर्शन, वैज्ञानिकों ने सुनी समस्याएं