मधुरेंद्र कुमार को AIU हॉलीवुड ने दी मानद डॉक्टरेट, रेत कला को मिला वैश्विक सम्मान

पटना। भारतीय रेत कला को अंतरराष्ट्रीय मंच पर नई पहचान दिलाने वाले प्रसिद्ध सैंड आर्टिस्ट को अमेरिका की द्वारा मानद डॉक्टरेट (ऑनरेरी डॉक्टर ऑफ फिलॉसफी) की प्रतिष्ठित उपाधि से सम्मानित किया गया है। यह उपलब्धि भारतीय रेत कला के इतिहास में एक महत्वपूर्ण पड़ाव मानी जा रही है।

मधुरेंद्र कुमार को सैंड आर्ट के क्षेत्र में उत्कृष्ट कलात्मक उपलब्धियों तथा समाज के प्रति उनके रचनात्मक योगदान के लिए यह सम्मान प्रदान किया गया। विश्वविद्यालय की सीनेट ने शिक्षा विभाग के नियमों के तहत यह मानद उपाधि प्रदान की।

विश्वविद्यालय ने अपने प्रशस्ति पत्र में उल्लेख किया है कि मधुरेंद्र कुमार ने रेत कला के माध्यम से सामाजिक जागरूकता फैलाने, सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण और वैश्विक स्तर पर भारतीय कला को नई पहचान दिलाने में उल्लेखनीय भूमिका निभाई है।

यह सम्मान 26 जून 2026 को हॉलीवुड, कैलिफ़ोर्निया स्थित विश्वविद्यालय परिसर में आयोजित विशेष समारोह में प्रदान किया गया। सम्मान पत्र पर विश्वविद्यालय के संस्थापक एवं चांसलर तथा रजिस्ट्रार के संयुक्त हस्ताक्षर अंकित हैं। विश्वविद्यालय द्वारा जारी सम्मान का रजिस्ट्रेशन नंबर AIU/6054/2026 बताया गया है।

इस ऐतिहासिक उपलब्धि से न केवल बिहार, बल्कि पूरे भारत का गौरव वैश्विक मंच पर और अधिक बढ़ा है। कला जगत, सामाजिक संगठनों और शुभचिंतकों ने मधुरेंद्र कुमार को इस उपलब्धि पर बधाई देते हुए इसे भारतीय कला के लिए गौरवपूर्ण क्षण बताया है।

Share
  • Related Posts

    “भौतिक सुख-सुविधाओं की दौड़ में खोता मानसिक सुकून”

    भौतिक सुख-सुविधाओं की अंधी दौड़, बढ़ती अपेक्षाएँ और सामाजिक दबाव किस तरह मानसिक सुकून को प्रभावित करते हैं, यह आलेख इसी विषय पर केंद्रित है। इसमें मानसिक शांति, आत्मसंतोष, तनाव…

    Share

    जिला स्तरीय कुश्ती में निहाल हुसैन बने विजेता, प्रमंडल प्रतियोगिता के लिए चयन

    डेहरी ऑन सोन (रोहतास)। शहर के कचौड़ी गली निवासी आजाद हुसैन के पुत्र और नारायण वर्ल्ड स्कूल, जमुहार के छात्र निहाल हुसैन ने जिला स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन…

    Share

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

    You Missed

    “भौतिक सुख-सुविधाओं की दौड़ में खोता मानसिक सुकून”

    “भौतिक सुख-सुविधाओं की दौड़ में खोता मानसिक सुकून”

    जिला स्तरीय कुश्ती में निहाल हुसैन बने विजेता, प्रमंडल प्रतियोगिता के लिए चयन

    जिला स्तरीय कुश्ती में निहाल हुसैन बने विजेता, प्रमंडल प्रतियोगिता के लिए चयन

    मौसम की चुनौती से निपटने को युवाओं को स्मार्ट कृषि का प्रशिक्षण, पटना में तीन दिवसीय कार्यक्रम शुरू

    मौसम की चुनौती से निपटने को युवाओं को स्मार्ट कृषि का प्रशिक्षण, पटना में तीन दिवसीय कार्यक्रम शुरू

    ‘वोट चोर, गद्दी छोड़’ के नारों से गूंजा डेहरी, महागठबंधन ने किया आक्रोश प्रदर्शन

    ‘वोट चोर, गद्दी छोड़’ के नारों से गूंजा डेहरी, महागठबंधन ने किया आक्रोश प्रदर्शन

    रोहतास के विकास को मिली रफ्तार, बाइपास से जाम से राहत; सोन का पानी और नई टाउनशिप की सौगात

    रोहतास के विकास को मिली रफ्तार, बाइपास से जाम से राहत; सोन का पानी और नई टाउनशिप की सौगात

    2030 तक आत्मनिर्भर बिहार का लक्ष्य, युवाओं को रोजगार के लिए बाहर जाने से रोकने पर जोर

    2030 तक आत्मनिर्भर बिहार का लक्ष्य, युवाओं को रोजगार के लिए बाहर जाने से रोकने पर जोर