डब्ल्यूजेएआई बिहार प्रदेश कार्यकारिणी का गठन, अक्षय आनंद बने अध्यक्ष, सागर कुमार महासचिव

पटना। वेब जर्नलिस्ट्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (डब्ल्यूजेएआई) की बिहार प्रदेश इकाई की नई कार्यकारिणी का गठन कर दिया गया है। संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष आनंद कौशल की स्वीकृति के बाद राष्ट्रीय महासचिव मधुप मणि “पिक्कू” ने इसकी औपचारिक घोषणा की।

नई कार्यकारिणी में अक्षय आनंद (लाइव सिटीज) को बिहार प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया है, जबकि सागर कुमार (न्यूज़ हाट) को महासचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

प्रदेश इकाई के उपाध्यक्ष पद पर प्रफुल झा (प्रत्येक न्यूज़), अंशु कुमार झा (न्यूज़ पीआर), अभिषेक सिंह (आईएएनएस न्यूज़ एजेंसी) और अमर कुमार सिन्हा (बिहार पत्रिका) को नियुक्त किया गया है। संगठन सचिव के रूप में संतोष श्रीवास्तव (लाइव खबर) तथा सचिव पद पर करुणा कुमारी (पटना प्रेस), रोहित मेहता (बीबीएन न्यूज़), रौशन सनगही (इंक़लाब इंडिया, भागलपुर ) और अंजनी पांडेय (प्रभात खबर) को जिम्मेदारी मिली है।

संयुक्त सचिव पद पर राज कमल (प्रभात खबर), अरविंद जी ( एसडीएफ न्यूज़), सुभाष यादव (जयनगर न्यूज़) और आदित्य कुमार (जमघाट लाइव) को नियुक्त किया गया है। वहीं सिमरनजीत सिंह (बिहार न्यूज़) को ऑफिस सेक्रेटरी, रत्नेश पांडेय (बिहार न्यूज़ टुडे ) को कोषाध्यक्ष और रवि भूषण (भारत वार्ता) को वर्किंग कमिटी सदस्य बनाया गया है।

राष्ट्रीय अध्यक्ष आनंद कौशल और अन्य राष्ट्रीय पदाधिकारियों ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई देते हुए उम्मीद जताई कि नई टीम संगठन को और अधिक मजबूत तथा सक्रिय बनाएगी। प्रदेश अध्यक्ष अक्षय आनंद ने कहा कि जल्द ही रिक्त पदों पर योग्य एवं सक्रिय सदस्यों का मनोनयन किया जाएगा।

Share
  • Related Posts

    बच्चों ने राखियों में भरे रंग, विद्यार्थियों ने डेयरी उद्योग की समझ बढ़ाई

    डेहरी -आन-सोन (रोहतास)। रक्षाबंधन के उल्लास के साथ रचनात्मक गतिविधियों और विद्यार्थियों की व्यावहारिक शिक्षा से जुड़े कार्यक्रम आयोजित किए गए। नारायण केयर बाल पुनर्वास केंद्र में ऑटिज्म से प्रभावित…

    Share

    जनसमस्याओं का त्वरित समाधान और विधि-व्यवस्था पर सख्ती होगी प्राथमिकता : एसडीएम

    सासाराम (रोहतास)। जनता की समस्याओं के समाधान में तेजी, प्रशासनिक व्यवस्था में जवाबदेही और क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने को लेकर सासाराम की नई एसडीएम प्रिया रानी ने अपनी प्राथमिकताएं…

    Share

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

    You Missed

    weekly Epaper

    weekly Epaper

    बच्चों ने राखियों में भरे रंग, विद्यार्थियों ने डेयरी उद्योग की समझ बढ़ाई

    बच्चों ने राखियों में भरे रंग, विद्यार्थियों ने डेयरी उद्योग की समझ बढ़ाई

    जनसमस्याओं का त्वरित समाधान और विधि-व्यवस्था पर सख्ती होगी प्राथमिकता : एसडीएम

    जनसमस्याओं का त्वरित समाधान और विधि-व्यवस्था पर सख्ती होगी प्राथमिकता : एसडीएम

    किसान पंजीकरण व दाखिल-खारिज के लंबित मामलों का शीघ्र निष्पादन करें : डीएम

    किसान पंजीकरण व दाखिल-खारिज के लंबित मामलों का शीघ्र निष्पादन करें : डीएम

    बुद्ध मिशन स्कूल में मनाया गया राष्ट्रीय खेल दिवस, विद्यार्थियों ने जाना खेलों का महत्व

    बुद्ध मिशन स्कूल में मनाया गया राष्ट्रीय खेल दिवस, विद्यार्थियों ने जाना खेलों का महत्व

    डेहरी पुलिस कार्यालय में एसपी मिस्टर राज ने सुनी फरियादियों की समस्याएं, त्वरित कार्रवाई का दिया भरोसा

    डेहरी पुलिस कार्यालय में एसपी मिस्टर राज ने सुनी फरियादियों की समस्याएं, त्वरित कार्रवाई का दिया भरोसा