डब्ल्यूजेएआई ने झारखंड प्रदेश कार्यकारिणी की घोषणा की

  • दीपक ओझा बने प्रदेश अध्यक्ष, पूर्णेन्दु पुष्पेश को मिली महासचिव की जिम्मेदारी

पटना/रांची। वेब जर्नलिस्ट्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (डब्ल्यूजेएआई) के संगठनात्मक विस्तार की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए झारखंड प्रदेश की नई कार्यकारिणी की घोषणा कर दी गई है। संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष आनंद कौशल की स्वीकृति के बाद राष्ट्रीय महासचिव मधुप मणि “पिक्कू” ने झारखंड इकाई की आधिकारिक सूची जारी की।

घोषित नई कार्यकारिणी में दीपक ओझा को प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया है, जबकि पूर्णेन्दु पुष्पेश को महासचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसके अलावा संगठन में विभिन्न पदों पर अनुभवी एवं सक्रिय पत्रकारों को स्थान दिया गया है।

प्रदेश कार्यकारिणी में उपाध्यक्ष पद पर राजीव रंजन, मुकेश कुमार और दिलीप कुमार को जिम्मेदारी दी गई है। सचिव पद पर पंकज जैन, राकेश कुमार और अमित सिन्हा को नियुक्त किया गया है। संयुक्त सचिव के रूप में शशि पंडो पांडे एवं नवीन शर्मा को मनोनीत किया गया है। कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी शिवशंकर पांडे को दी गई है, जबकि कार्यालय सचिव के रूप में राजीव कुमार सिंह को नियुक्त किया गया है।

इसके अतिरिक्त कार्यसमिति में चितरंजन पांडे, अभिषेक भगत, मनोज शर्मा, कन्हैया पांडे, संजय सत्पथी, कैलाश गोस्वामी, कमल कुमार, हेमंत कुमार, दीपक कुमार ओझा, सुमित राय, प्रेम सिन्हा, बिटु कुमार और बिट्टू कुमार सिंह को शामिल किया गया है।

राष्ट्रीय अध्यक्ष आनंद कौशल ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई देते हुए कहा कि संगठन देशभर में वेब पत्रकारों की आवाज को मजबूत करने के लिए निरंतर कार्यरत है। उन्होंने विश्वास जताया कि झारखंड की नई टीम संगठन की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने के साथ पत्रकार हितों की रक्षा में अहम भूमिका निभाएगी।

वहीं, नव-नियुक्त प्रदेश अध्यक्ष दीपक ओझा ने राष्ट्रीय नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि झारखंड के सभी जिलों में संगठन का विस्तार किया जाएगा तथा रिक्त पदों पर जल्द ही योग्य और सक्रिय पत्रकारों को जिम्मेदारी सौंपी जाएगी। उन्होंने कहा कि पत्रकारों के अधिकार, सम्मान और सुरक्षा के लिए संगठन पूरी मजबूती के साथ कार्य करेगा।

Share
  • Related Posts

    गांधी : विचारों की वह रोशनी, जो समय के साथ और गहरी होती गई

    सत्य, अहिंसा, स्वावलंबन और मानवता के मूल्यों पर आधारित महात्मा गांधी के विचार आज भी समाज को नई दिशा देने की क्षमता रखते हैं। उनके जीवन-दर्शन, आर्थिक चिंतन, शांति के…

    Share

    नाटकों के रंग में रंगेगा डेहरी, देशभर से आएंगी 30 नाट्य संस्थाएं

    25 से 30 दिसंबर तक सजेगा नाटकों का महाकुंभ डेहरी-ऑन-सोन (रोहतास)। दिसंबर के अंतिम सप्ताह में डेहरी का मंच देशभर से जुटने वाले रंगकर्मियों की प्रस्तुतियों का साक्षी बनेगा। 25…

    Share

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

    You Missed

    गांधी : विचारों की वह रोशनी, जो समय के साथ और गहरी होती गई

    गांधी : विचारों की वह रोशनी, जो समय के साथ और गहरी होती गई

    नाटकों के रंग में रंगेगा डेहरी, देशभर से आएंगी 30 नाट्य संस्थाएं

    नाटकों के रंग में रंगेगा डेहरी, देशभर से आएंगी 30 नाट्य संस्थाएं

    शराब की गिरफ्त में दम तोड़ती जिंदगियां और उजड़ते परिवार

    शराब की गिरफ्त में दम तोड़ती जिंदगियां और उजड़ते परिवार

    राजा कर्ण राज्य स्तरीय तीरंदाजी प्रतियोगिता में संत पॉल स्कूल ने जीते छह पदक

    राजा कर्ण राज्य स्तरीय तीरंदाजी प्रतियोगिता में संत पॉल स्कूल ने जीते छह पदक

    हिंदी पखवाड़ा-2026 का समापन, विजेताओं को दिए गए पुरस्कार

    हिंदी पखवाड़ा-2026 का समापन, विजेताओं को दिए गए पुरस्कार

    शैक्षणिक भ्रमण से बीएड-डीएलएड प्रशिक्षुओं को मिला अनुभवात्मक ज्ञान

    शैक्षणिक भ्रमण से बीएड-डीएलएड प्रशिक्षुओं को मिला अनुभवात्मक ज्ञान