सासाराम में जिले के पहले आम्रपाली केंद्र की शुरुआत, 40 बच्चों को मिलेगा निशुल्क कला प्रशिक्षण

  • जिलाधिकारी दीपक कुमार मिश्रा के नेतृत्व में पहल, संगीत, कथक, तबला और हारमोनियम सहित विभिन्न कलाओं का होगा प्रशिक्षण

सासाराम (रोहतास)। जिले में कला एवं संस्कृति को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए कला एवं संस्कृति विभाग, बिहार सरकार की ओर से सासाराम स्थित आम्रपाली केंद्र का शुभारंभ किया गया। जिलाधिकारी दीपक कुमार मिश्रा के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में कला एवं संस्कृति पदाधिकारी पंकज कुमार, जिला अल्पसंख्यक कल्याण पदाधिकारी किशोर आनंद, शिक्षक एवं विद्यार्थियों की उपस्थिति में केंद्र का उद्घाटन एवं नामांकन प्रक्रिया की शुरुआत हुई।

जिले के पहले आम्रपाली केंद्र के खुलने से स्थानीय स्तर पर कला एवं संस्कृति के संरक्षण और संवर्धन को नई गति मिलने की उम्मीद है। इस केंद्र में नामांकित 40 छात्र-छात्राओं को कला विधाओं का निशुल्क प्रशिक्षण दिया जाएगा।

इस अवसर पर कला एवं संस्कृति पदाधिकारी पंकज कुमार ने बताया कि केंद्र का उद्देश्य बच्चों और युवाओं की सांस्कृतिक प्रतिभा को निखारना तथा उन्हें बेहतर मंच उपलब्ध कराना है। उन्होंने कहा कि बिहार सरकार ने आम्रपाली केंद्रों में संगीत, नृत्य, वादन सहित विभिन्न कला विधाओं के प्रशिक्षण की व्यवस्था सुनिश्चित की है।

उन्होंने बताया कि केंद्र में हारमोनियम, तबला वादन, कथक नृत्य सहित शास्त्रीय एवं पारंपरिक कलाओं का नियमित प्रशिक्षण दिया जाएगा। इससे जिले के प्रतिभाशाली बच्चों और युवाओं को अपनी कला को निखारने का अवसर मिलेगा तथा भविष्य में राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर के मंचों तक पहुंचने का मार्ग प्रशस्त होगा।

रोहतास जिला मुख्यालय सासाराम में पहले आम्रपाली केंद्र की शुरुआत से विद्यार्थियों, अभिभावकों और स्थानीय कलाकारों में उत्साह का माहौल है। पहले ही दिन बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने केंद्र में नामांकन कर प्रशिक्षण की शुरुआत की।

Share
  • Related Posts

    नारायण वर्ल्ड स्कूल में बाल दिवस समारोह, बच्चों को अधिकारों और स्वास्थ्य के प्रति किया जागरूक

    डेहरी-ऑन-सोन (रोहतास)। बच्चों को उनके अधिकारों, स्वास्थ्य, शिक्षा और उज्ज्वल भविष्य के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से नारायण नर्सिंग कॉलेज के बाल स्वास्थ्य नर्सिंग विभाग की ओर से सोमवार…

    Share

    बिहार की शैक्षणिक विरासत और आधुनिक शिक्षा की यात्रा को समेटती पुस्तक ‘बिहार की पाठशाला’ का लोकार्पण

    पटना। बिहार की समृद्ध शैक्षणिक विरासत, गुरुकुल परंपरा से लेकर आधुनिक डिजिटल शिक्षा के विकास और भविष्य की चुनौतियों को रेखांकित करने वाली पुस्तक ‘बिहार की पाठशाला : गुरुकुल से…

    Share

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

    You Missed

    नारायण वर्ल्ड स्कूल में बाल दिवस समारोह, बच्चों को अधिकारों और स्वास्थ्य के प्रति किया जागरूक

    नारायण वर्ल्ड स्कूल में बाल दिवस समारोह, बच्चों को अधिकारों और स्वास्थ्य के प्रति किया जागरूक

    बिहार की शैक्षणिक विरासत और आधुनिक शिक्षा की यात्रा को समेटती पुस्तक ‘बिहार की पाठशाला’ का लोकार्पण

    बिहार की शैक्षणिक विरासत और आधुनिक शिक्षा की यात्रा को समेटती पुस्तक ‘बिहार की पाठशाला’ का लोकार्पण

    बिहार के सभी सरकारी विद्यालयों में 26 नवंबर को मनेगा संविधान दिवस, प्रस्तावना का होगा सामूहिक पाठ

    कॉमर्स फैकल्टी की फ्रेशर्स पार्टी में शिवम बने मिस्टर, खुशी को मिला मिस फ्रेशर का खिताब

    कॉमर्स फैकल्टी की फ्रेशर्स पार्टी में शिवम बने मिस्टर, खुशी को मिला मिस फ्रेशर का खिताब

    बुनियादी सुविधाओं के विस्तार से बदलेगी रोहतास की तस्वीर, कई योजनाओं की सौगात

    बुनियादी सुविधाओं के विस्तार से बदलेगी रोहतास की तस्वीर, कई योजनाओं की सौगात

    गार्गी पाठशाला में धूमधाम से मना विकास वैभव का 47वां जन्मदिन

    गार्गी पाठशाला में धूमधाम से मना विकास वैभव का 47वां जन्मदिन