सासाराम में जिले के पहले आम्रपाली केंद्र की शुरुआत, बच्चों को 40 कला विधाओं का मिलेगा निशुल्क प्रशिक्षण

  • जिलाधिकारी दीपक कुमार मिश्रा के नेतृत्व में पहल, संगीत, कथक, तबला और हारमोनियम सहित विभिन्न कलाओं का होगा प्रशिक्षण

सासाराम (रोहतास)। जिले में कला एवं संस्कृति को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए कला एवं संस्कृति विभाग, बिहार सरकार की ओर से सासाराम स्थित आम्रपाली केंद्र का शुभारंभ किया गया। जिलाधिकारी दीपक कुमार मिश्रा के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में कला एवं संस्कृति पदाधिकारी पंकज कुमार, जिला अल्पसंख्यक कल्याण पदाधिकारी किशोर आनंद, शिक्षक एवं विद्यार्थियों की उपस्थिति में केंद्र का उद्घाटन एवं नामांकन प्रक्रिया की शुरुआत हुई।

जिले के पहले आम्रपाली केंद्र के खुलने से स्थानीय स्तर पर कला एवं संस्कृति के संरक्षण और संवर्धन को नई गति मिलने की उम्मीद है। इस केंद्र में नामांकित छात्र-छात्राओं को 40 कला विधाओं का निशुल्क प्रशिक्षण दिया जाएगा।

इस अवसर पर कला एवं संस्कृति पदाधिकारी पंकज कुमार ने बताया कि केंद्र का उद्देश्य बच्चों और युवाओं की सांस्कृतिक प्रतिभा को निखारना तथा उन्हें बेहतर मंच उपलब्ध कराना है। उन्होंने कहा कि बिहार सरकार ने आम्रपाली केंद्रों में संगीत, नृत्य, वादन सहित 40 विभिन्न कला विधाओं के प्रशिक्षण की व्यवस्था सुनिश्चित की है।

उन्होंने बताया कि केंद्र में हारमोनियम, तबला वादन, कथक नृत्य सहित शास्त्रीय एवं पारंपरिक कलाओं का नियमित प्रशिक्षण दिया जाएगा। इससे जिले के प्रतिभाशाली बच्चों और युवाओं को अपनी कला को निखारने का अवसर मिलेगा तथा भविष्य में राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर के मंचों तक पहुंचने का मार्ग प्रशस्त होगा।

रोहतास जिला मुख्यालय सासाराम में पहले आम्रपाली केंद्र की शुरुआत से विद्यार्थियों, अभिभावकों और स्थानीय कलाकारों में उत्साह का माहौल है। पहले ही दिन बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने केंद्र में नामांकन कर प्रशिक्षण की शुरुआत की।

Share
  • Related Posts

    स्वतंत्रता दिवस पर शेरशाह मेडिकल रिसर्च एवं ट्रेनिंग संस्थान ने निकाली प्रभात फेरी

    सासाराम-(रोहतास)। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सासाराम स्थित शेरशाह मेडिकल रिसर्च एवं ट्रेनिंग संस्थान की ओर से प्रभात फेरी एवं आकर्षक देशभक्ति झांकी निकाली गई। गौरक्षणी स्थित संस्थान के कार्यालय…

    Share

    स्वतंत्रता दिवस की सांस्कृतिक संध्या में अद्वैत ने जीता एकल गायन का प्रथम पुरस्कार

    सासाराम- (रोहतास)। स्वतंत्रता दिवस की संध्या पर फजलगंज स्थित मल्टीपरपज हॉल में देर शाम तक सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन जिलाधिकारी दीपक कुमार मिश्रा और पुलिस अधीक्षक…

    Share

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

    You Missed

    स्वतंत्रता दिवस पर शेरशाह मेडिकल रिसर्च एवं ट्रेनिंग संस्थान ने निकाली प्रभात फेरी

    स्वतंत्रता दिवस पर शेरशाह मेडिकल रिसर्च एवं ट्रेनिंग संस्थान ने निकाली प्रभात फेरी

    स्वतंत्रता दिवस की सांस्कृतिक संध्या में अद्वैत ने जीता एकल गायन का प्रथम पुरस्कार

    स्वतंत्रता दिवस की सांस्कृतिक संध्या में अद्वैत ने जीता एकल गायन का प्रथम पुरस्कार

    कृषि अनुसंधान परिसर पटना में 80वां स्वतंत्रता दिवस: उपलब्धियों के साथ जिम्मेदारियों का भी स्मरण

    कृषि अनुसंधान परिसर पटना में 80वां स्वतंत्रता दिवस: उपलब्धियों के साथ जिम्मेदारियों का भी स्मरण

    Weekly Epaper

    Weekly Epaper

    नारायण स्कूल ऑफ लॉ में पैरा-लीगल वालंटियर्स का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न

    नारायण स्कूल ऑफ लॉ में पैरा-लीगल वालंटियर्स का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न

    हरियाली अमावस्या पर कृषि अनुसंधान परिसर में पौधरोपण अभियान, 64 फलदार एवं बहुउद्देशीय पौधे लगाए

    हरियाली अमावस्या पर कृषि अनुसंधान परिसर में पौधरोपण अभियान, 64 फलदार एवं बहुउद्देशीय पौधे लगाए