ईओ विमल कुमार हत्याकांड पर राजद का प्रदर्शन, निष्पक्ष जांच की उठाई मांग

डेहरी -आन-सोन (रोहतास)। डेहरी-डालमियानगर नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी (ईओ) विमल कुमार की हत्या के विरोध में राष्ट्रीय जनता दल (राजद) ने गुरुवार को डेहरी में विरोध-प्रदर्शन किया। पार्टी कार्यकर्ताओं ने आंबेडकर चौक से पैदल मार्च निकालते हुए मुख्य बाजार एवं जननायक कर्पूरी चौक से होकर अनुमंडल कार्यालय तक मार्च किया। यहां मुख्य द्वार पर धरना देकर राज्य सरकार के विरुद्ध नारेबाजी की तथा हत्याकांड की निष्पक्ष जांच और दोषियों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की।

धरने का नेतृत्व राजद के प्रदेश महासचिव एवं डेहरी विधानसभा क्षेत्र के पूर्व प्रत्याशी गुरु चंद्रवंशी ने किया। उन्होंने कहा कि बिहार में लगातार बढ़ रही आपराधिक घटनाओं से आम नागरिकों के साथ-साथ सरकारी अधिकारी भी असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि ईओ विमल कुमार की हत्या राज्य की कानून-व्यवस्था पर गंभीर प्रश्नचिह्न लगाती है। राजद ने मामले में शामिल सभी दोषियों की पहचान कर उन्हें कठोर दंड दिलाने की मांग की।

गुरु चंद्रवंशी ने कहा कि मृतक की पत्नी द्वारा मीडिया के समक्ष स्थानीय विधायक पर लगाए गए आरोपों तथा गिरफ्तार चालक के परिजनों द्वारा व्यक्त किए गए दावों की भी निष्पक्ष एवं पारदर्शी जांच होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि पुलिस बिना किसी दबाव के सभी पक्षों की बात सुनते हुए वास्तविक दोषियों तक पहुंचे, ताकि न्याय सुनिश्चित हो सके।

राजद के जिलाध्यक्ष रामचंद्र ठाकुर ने कहा कि यदि हत्याकांड का शीघ्र खुलासा नहीं हुआ और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई नहीं की गई तो पार्टी पूरे जिले में आंदोलन को और तेज करेगी।

धरना कार्यक्रम का संचालन शिवपूजन शास्त्री ने किया। इस अवसर पर पूर्व नगर अध्यक्ष धनंजय यादव, कमलेश मोहन, राजू यादव, सतेंद्र साह, हरेराम यादव, राजेश गुप्ता, मोहन यादव, शशि यादव, अक्षय यादव, दीपक चंद्रवंशी, प्रकाश पासवान, रीता कुमारी, सुनील शर्मा, विजय प्रसाद, जितेंद्र यादव, प्रमोद पासवान,जमीला खातून सहित बड़ी संख्या में राजद कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Share
  • Related Posts

    गरीब और अशिक्षितों को मुख्यधारा से जोड़ना हर व्यक्ति का दायित्व : अरविंद दूबे

    आरा (भोजपुर)। समाज के गरीब और वंचित लोगों को शिक्षा एवं अवसरों के माध्यम से मुख्यधारा से जोड़ना हर व्यक्ति का दायित्व है। गरीबों की न कोई जाति होती है…

    Share

    जमुहार में सीबीएसई राष्ट्रीय बालिका बास्केटबॉल प्रतियोगिता का उद्घाटन, श्रेयसी सिंह ने बढ़ाया खिलाड़ियों का उत्साह

    डेहरी ऑन सोन (रोहतास)। बिहार सरकार की खेल एवं उद्योग मंत्री सुश्री श्रेयसी सिंह ने कहा कि एक सच्चा खिलाड़ी वही है, जो अपनी मंजिल प्राप्त करने तक लगातार संघर्ष…

    Share

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

    You Missed

    गरीब और अशिक्षितों को मुख्यधारा से जोड़ना हर व्यक्ति का दायित्व : अरविंद दूबे

    गरीब और अशिक्षितों को मुख्यधारा से जोड़ना हर व्यक्ति का दायित्व : अरविंद दूबे

    जमुहार में सीबीएसई राष्ट्रीय बालिका बास्केटबॉल प्रतियोगिता का उद्घाटन, श्रेयसी सिंह ने बढ़ाया खिलाड़ियों का उत्साह

    जमुहार में सीबीएसई राष्ट्रीय बालिका बास्केटबॉल प्रतियोगिता का उद्घाटन, श्रेयसी सिंह ने बढ़ाया खिलाड़ियों का उत्साह

    बरूना पंचायत में विधिक और जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम, ग्रामीणों को अधिकारों व जल बचाने का संदेश

    बरूना पंचायत में विधिक और जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम, ग्रामीणों को अधिकारों व जल बचाने का संदेश

    आईसीएआर पटना में जलवायु-अनुकूल कृषि और किसान-केंद्रित अनुसंधान की समीक्षा

    आईसीएआर पटना में जलवायु-अनुकूल कृषि और किसान-केंद्रित अनुसंधान की समीक्षा

    माता शबरी खेल महोत्सव सीजन-5 की तैयारी को लेकर बैठक, खेल के साथ शिक्षा और दस्तावेजीकरण अभियान पर जोर

    माता शबरी खेल महोत्सव सीजन-5 की तैयारी को लेकर बैठक, खेल के साथ शिक्षा और दस्तावेजीकरण अभियान पर जोर

    भारतीय मूल्यों से वैश्विक संकटों का समाधान संभव : प्रो. विमला

    भारतीय मूल्यों से वैश्विक संकटों का समाधान संभव : प्रो. विमला