तुतला भवानी धाम में डीएम व डीएफओ ने चलाया स्वच्छता अभियान

डेहरी-आन-सोन (रोहतास)। डेहरी अनुमंडल क्षेत्र के तिलौथू प्रखंड स्थित प्रसिद्ध मां तुतला भवानी ईको पर्यटन स्थल पर रविवार को विशेष स्वच्छता एवं सफाई अभियान चलाया गया। अभियान में जिलाधिकारी दीपक कुमार मिश्रा और वन प्रमंडल पदाधिकारी (डीएफओ) स्टालिन फिडल कुमार के. ने स्वयं कचरा उठाकर लोगों को स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

विशेष अभियान में बड़ी संख्या में एनसीसी कैडेट, सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर, स्कूली छात्राएं और प्रशासनिक पदाधिकारी शामिल हुए। सभी ने मिलकर पर्यटन स्थल और उसके आसपास के क्षेत्रों में सफाई की तथा लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया।

जिलाधिकारी ने कहा कि इस अभियान का मुख्य उद्देश्य मां तुतला भवानी पर्यटन स्थल को स्वच्छ, सुंदर और पर्यावरण के अनुकूल बनाए रखना है। उन्होंने कहा कि पर्यटन स्थलों की खूबसूरती और प्राकृतिक वातावरण को सुरक्षित रखने में सभी लोगों को अपनी जिम्मेदारी निभानी चाहिए।

डीएम ने पर्यटकों और स्थानीय लोगों से अपील की कि वे कचरा इधर-उधर न फेंकें और उसे निर्धारित स्थान पर ही डालें। उन्होंने कहा कि किसी पर्यटन स्थल की स्वच्छता केवल प्रशासन की जिम्मेदारी नहीं है, बल्कि वहां आने वाले प्रत्येक व्यक्ति की भी जिम्मेदारी है।

उन्होंने कहा कि मां तुतला भवानी की प्राकृतिक सुंदरता और पर्यावरण को संरक्षित रखने के लिए स्वच्छता के प्रति सामूहिक जागरूकता और सभी की सक्रिय भागीदारी जरूरी है। अभियान के माध्यम से लोगों को पर्यटन स्थलों को स्वच्छ रखने तथा पर्यावरण संरक्षण के प्रति सजग रहने का संदेश दिया गया।

Share
  • Related Posts

    हरियाली के रंग में सजा सावन महोत्सव, कजरी पर झूमीं महिलाएं

    सासाराम (रोहतास)। जन कल्याण सेवा समिति के तत्वावधान में बेदा स्थित राज वाटिका हॉल में सावन महोत्सव एवं महिला संवाद सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। हरी साड़ियों, हरी…

    Share

    देहरादून में सजेगा लोक एवं जनजातीय कला का रंग, 24 अगस्त से चार दिवसीय आयोजन

    देहरादून (उत्तराखंड)। उत्तर मध्य क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र, प्रयागराज, संस्कृति मंत्रालय, भारत सरकार एवं ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी, देहरादून, उत्तराखंड के संयुक्त तत्वावधान में “वन्दे मातरम्–150 वर्ष” की थीम पर आधारित…

    Share

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

    You Missed

    तुतला भवानी धाम में डीएम व डीएफओ ने चलाया स्वच्छता अभियान

    तुतला भवानी धाम में डीएम व डीएफओ ने चलाया स्वच्छता अभियान

    हरियाली के रंग में सजा सावन महोत्सव, कजरी पर झूमीं महिलाएं

    हरियाली के रंग में सजा सावन महोत्सव, कजरी पर झूमीं महिलाएं

    देहरादून में सजेगा लोक एवं जनजातीय कला का रंग, 24 अगस्त से चार दिवसीय आयोजन

    विश्व उद्यमिता दिवस पर शेरशाह इंजीनियरिंग कॉलेज में ‘स्केल-अप और मार्केट एक्सेस’ कार्यक्रम, 400 विद्यार्थियों ने लिया भाग

    विश्व उद्यमिता दिवस पर शेरशाह इंजीनियरिंग कॉलेज में ‘स्केल-अप और मार्केट एक्सेस’ कार्यक्रम, 400 विद्यार्थियों ने लिया भाग

    स्थानांतरण के बाद एसपी रौशन कुमार से मिले पूर्व विधायक, उज्ज्वल भविष्य की दी शुभकामनाएं

    स्थानांतरण के बाद एसपी रौशन कुमार से मिले पूर्व विधायक, उज्ज्वल भविष्य की दी शुभकामनाएं

    रोहतास के नए एसपी मिस्टर राज ने संभाला पदभार, शांति और कानून-व्यवस्था को बताया प्राथमिकता

    रोहतास के नए एसपी मिस्टर राज ने संभाला पदभार, शांति और कानून-व्यवस्था को बताया प्राथमिकता