रोहतास के नए एसपी मिस्टर राज ने संभाला पदभार, शांति और कानून-व्यवस्था को बताया प्राथमिकता

डेहरी -आन-सोन (रोहतास)। जिले के नए पुलिस अधीक्षक (एसपी) मिस्टर राज ने शुक्रवार को अपना पदभार ग्रहण कर लिया। पदभार संभालने के बाद उन्होंने कहा कि जिले में शांति और कानून-व्यवस्था बनाए रखना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता होगी। इसके लिए हरसंभव प्रयास किए जाएंगे।

नए एसपी ने आम लोगों से पुलिस के साथ बेहतर समन्वय स्थापित करने और अपराध नियंत्रण में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि जनता और पुलिस के बीच बेहतर संवाद तथा आपसी सहयोग से कानून-व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाया जा सकता है।

पदभार ग्रहण करने के बाद एसपी मिस्टर राज ने जिले की कानून-व्यवस्था, पुलिस व्यवस्था और प्रशासनिक गतिविधियों की विस्तृत जानकारी ली। इस दौरान वर्तमान विधि-व्यवस्था, अपराध नियंत्रण की रणनीति, पुलिस-प्रशासनिक समन्वय और आम जनता से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई।

उन्होंने कहा कि जिले में अनुशासित, संवेदनशील और जनोन्मुखी पुलिसिंग को प्राथमिकता दी जाएगी। अपराध नियंत्रण के साथ-साथ किसी भी घटना पर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने की दिशा में प्रभावी कदम उठाए जाएंगे।

एसपी ने महिला सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने पर भी विशेष ध्यान देने की बात कही। उन्होंने कहा कि आम लोगों के साथ बेहतर संवाद स्थापित करना पुलिस की कार्यप्रणाली का महत्वपूर्ण हिस्सा होगा और जनता की समस्याओं के समाधान के लिए पुलिस को अधिक संवेदनशील एवं तत्पर बनाया जाएगा।

Share
  • Related Posts

    भारतीय इतिहास-दृष्टि पर दो दिन चला मंथन, युवा इतिहासकार संगोष्ठी का समापन

    डेहरी-ऑन-सोन (रोहतास)। भारतीय इतिहास को भारतीय दृष्टि और स्वदेशी पद्धतियों से देखने-समझने पर दो दिनों तक चले व्यापक अकादमिक विमर्श के बाद दशम युवा इतिहासकार राष्ट्रीय संगोष्ठी का गोपाल नारायण…

    Share

    समयसीमा पर समयसीमा बीती, फिर भी नहीं खुला पाली ओवरब्रिज

    डेहरी-ऑन-सोन (रोहतास)। शहर के पाली स्थित रेलवे ओवरब्रिज को मरम्मत के बाद जल्द चालू करने की मांग को लेकर रविवार को स्थानीय लोगों ने पुल के समीप धरना-प्रदर्शन किया। इस…

    Share

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

    You Missed

    भारतीय इतिहास-दृष्टि पर दो दिन चला मंथन, युवा इतिहासकार संगोष्ठी का समापन

    भारतीय इतिहास-दृष्टि पर दो दिन चला मंथन, युवा इतिहासकार संगोष्ठी का समापन

    समयसीमा पर समयसीमा बीती, फिर भी नहीं खुला पाली ओवरब्रिज

    समयसीमा पर समयसीमा बीती, फिर भी नहीं खुला पाली ओवरब्रिज

    भारतीय दृष्टि से इतिहास लेखन पर मंथन, युवा इतिहासकार संगोष्ठी में 200 से अधिक शोध-पत्र प्रस्तुत

    भारतीय दृष्टि से इतिहास लेखन पर मंथन, युवा इतिहासकार संगोष्ठी में 200 से अधिक शोध-पत्र प्रस्तुत

    भिखारी ठाकुर जयंती समारोह की तैयारियां तेज, 15 से 18 दिसंबर तक होगा ‘लोकरस रंग-सह-सम्मान समारोह’

    भिखारी ठाकुर जयंती समारोह की तैयारियां तेज, 15 से 18 दिसंबर तक होगा ‘लोकरस रंग-सह-सम्मान समारोह’

    गांधी : विचारों की वह रोशनी, जो समय के साथ और गहरी होती गई

    गांधी : विचारों की वह रोशनी, जो समय के साथ और गहरी होती गई

    नाटकों के रंग में रंगेगा डेहरी, देशभर से आएंगी 30 नाट्य संस्थाएं

    नाटकों के रंग में रंगेगा डेहरी, देशभर से आएंगी 30 नाट्य संस्थाएं