कृषि अनुसंधान परिसर, पटना में सतर्कता जागरूकता सप्ताह शुरू

पटना। भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद के पूर्वी अनुसंधान परिसर, पटना में 26 अक्टूबर को सतर्कता जागरूकता सप्ताह का शुभारंभ सत्यनिष्ठा की शपथ के साथ हुआ। संस्थान के कार्यकारी निदेशक डॉ. आशुतोष उपाध्याय ने अधिकारियों एवं कर्मचारियों को शपथ दिलाई। उन्होंने अपने दायित्वों के निर्वहन में ईमानदारी, पारदर्शिता, जवाबदेही और नैतिक मूल्यों को प्राथमिकता देने पर जोर दिया।

इस वर्ष सतर्कता जागरूकता सप्ताह की थीम ‘सत्यनिष्ठा से समृद्धि’ रखी गई है। इसका उद्देश्य भ्रष्टाचार के प्रति जागरूकता बढ़ाने के साथ व्यक्तिगत और संस्थागत स्तर पर नैतिकता एवं पारदर्शिता पर आधारित कार्यसंस्कृति को प्रोत्साहित करना है।

संस्थान के सतर्कता अधिकारी डॉ. शंकर दयाल ने बताया कि एक नवंबर 2026 तक चलने वाले इस सप्ताह के दौरान विभिन्न जागरूकता गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। इनके माध्यम से अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सतर्कता, नैतिक आचरण, निष्पक्षता और भ्रष्टाचार-मुक्त कार्यप्रणाली के प्रति जागरूक किया जाएगा। साथ ही, कार्यस्थल पर उत्तरदायित्व और सत्यनिष्ठा की भावना को मजबूत करने का प्रयास किया जाएगा।

Share
  • Related Posts

    रोडीज की टीम को सासाराम का अपनापन, बिहारी सत्तू और मां ताराचंडी के छायाचित्र से किया स्वागत

    सासाराम (रोहतास)। मशहूर रियलिटी शो ‘रोडीज’ की टीम के सासाराम प्रवास के दौरान रोटरी क्लब सासाराम के सदस्यों ने मुलाकात कर बिहार की सांस्कृतिक परंपरा और स्थानीय आत्मीयता का परिचय…

    Share

    वंदे मातरम् भारत की आत्मा का गान है, केवल गीत नहीं : डॉ. चरण सिंह केदारखंडी

    डेहरी-ऑन-सोन (रोहतास)। वंदे मातरम् केवल एक गीत नहीं, बल्कि भारत की आत्मा का गान और राष्ट्रीय चेतना को जागृत करने वाला मंत्र है। बंकिमचंद्र चट्टोपाध्याय ने इसकी रचना की, जबकि…

    Share

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

    You Missed

    रोडीज की टीम को सासाराम का अपनापन, बिहारी सत्तू और मां ताराचंडी के छायाचित्र से किया स्वागत

    रोडीज की टीम को सासाराम का अपनापन, बिहारी सत्तू और मां ताराचंडी के छायाचित्र से किया स्वागत

    कृषि अनुसंधान परिसर, पटना में सतर्कता जागरूकता सप्ताह शुरू

    कृषि अनुसंधान परिसर, पटना में सतर्कता जागरूकता सप्ताह शुरू

    Weekly Epaper

    Weekly Epaper

    वंदे मातरम् भारत की आत्मा का गान है, केवल गीत नहीं : डॉ. चरण सिंह केदारखंडी

    वंदे मातरम् भारत की आत्मा का गान है, केवल गीत नहीं : डॉ. चरण सिंह केदारखंडी

    दीपावली को लेकर प्रशासन सतर्क, डेहरी में पटाखा दुकानों का औचक निरीक्षण

    दीपावली को लेकर प्रशासन सतर्क, डेहरी में पटाखा दुकानों का औचक निरीक्षण

    केंद्र सरकार के खिलाफ राष्ट्रव्यापी आंदोलन करेंगे रेलकर्मी आंदोलन की तैयारी हेतु विजयवाड़ा में नवंबर में होगी राष्ट्रीय बैठक

    केंद्र सरकार के खिलाफ राष्ट्रव्यापी आंदोलन करेंगे रेलकर्मी आंदोलन की तैयारी हेतु विजयवाड़ा में नवंबर में होगी राष्ट्रीय बैठक