दीपावली को लेकर प्रशासन सतर्क, डेहरी में पटाखा दुकानों का औचक निरीक्षण

डेहरी-ऑन-सोन (रोहतास)। दीपावली पर अग्नि सुरक्षा सुनिश्चित करने और किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए प्रशासन ने सतर्कता बढ़ा दी है। अनुमंडल पदाधिकारी नीलेश कुमार के नेतृत्व में डेहरी शहर की पटाखा दुकानों का औचक निरीक्षण किया गया। इस दौरान दुकानों में अग्निशमन यंत्र, बालू भरी बाल्टियां और पानी भरी बाल्टियां उपलब्ध पाई गईं।

निरीक्षण के दौरान एसडीएम ने दुकानदारों को अपनी-अपनी दुकानों में रखे अग्निशमन यंत्रों का फायर ऑडिट कराने का निर्देश दिया, ताकि आपात स्थिति में इन उपकरणों का प्रभावी ढंग से इस्तेमाल किया जा सके।

प्रशासन ने दुकानों के आसपास बिजली के जर्जर और लटकते तारों को भी दुरुस्त कराने का निर्देश दिया। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि त्योहार के दौरान सुरक्षा मानकों के पालन में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

पटाखा बिक्री के दौरान सभी दुकानदारों को अग्नि सुरक्षा के जरूरी इंतजाम अनिवार्य रूप से बनाए रखने को कहा गया है। भीड़भाड़ वाले इलाकों में विशेष सतर्कता बरतने और ग्राहकों को भी सुरक्षा संबंधी सावधानियों के प्रति जागरूक करने का निर्देश दिया गया। प्रशासन के अनुसार, दीपावली के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था पर लगातार निगरानी रखी जा रही है।

Share
  • Related Posts

    केंद्र सरकार के खिलाफ राष्ट्रव्यापी आंदोलन करेंगे रेलकर्मी आंदोलन की तैयारी हेतु विजयवाड़ा में नवंबर में होगी राष्ट्रीय बैठक

    डेहरी ऑन सोन (रोहतास)। ऑल इंडिया रेलवे मेंस फेडरेशन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एसएनपी श्रीवास्तव ने पूर्व मध्य रेलवे कर्मचारी यूनियन से जुड़े डेहरी, सासाराम, खुदरा, भभुआ, बिक्रमगंज, सोन नगर, नवीनगर…

    Share

    अवतार चेतना के विकास का प्रतीक है : डॉ. आलोक पाण्डेय

    श्रीअरविन्द के दर्शन में अवतारवाद और चेतना के रूपांतरण पर हुआ मंथन डेहरी-आन-सोन (रोहतास)। भारतीय परंपरा में वर्णित दस अवतार केवल पौराणिक कथाओं के पात्र नहीं हैं, बल्कि सृष्टि में…

    Share

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

    You Missed

    दीपावली को लेकर प्रशासन सतर्क, डेहरी में पटाखा दुकानों का औचक निरीक्षण

    दीपावली को लेकर प्रशासन सतर्क, डेहरी में पटाखा दुकानों का औचक निरीक्षण

    केंद्र सरकार के खिलाफ राष्ट्रव्यापी आंदोलन करेंगे रेलकर्मी आंदोलन की तैयारी हेतु विजयवाड़ा में नवंबर में होगी राष्ट्रीय बैठक

    केंद्र सरकार के खिलाफ राष्ट्रव्यापी आंदोलन करेंगे रेलकर्मी आंदोलन की तैयारी हेतु विजयवाड़ा में नवंबर में होगी राष्ट्रीय बैठक

    अवतार चेतना के विकास का प्रतीक है : डॉ. आलोक पाण्डेय

    अवतार चेतना के विकास का प्रतीक है : डॉ. आलोक पाण्डेय

    रोहतास के 54वें स्थापना दिवस पर दो दिवसीय समारोह, ‘रन फॉर रोहतास’ और सांस्कृतिक संध्या होंगे आकर्षण

    रोहतास के 54वें स्थापना दिवस पर दो दिवसीय समारोह, ‘रन फॉर रोहतास’ और सांस्कृतिक संध्या होंगे आकर्षण

    राजस्व वसूली में तेजी लाएं, यातायात व्यवस्था बनाएं सुरक्षित : डीएम

    राजस्व वसूली में तेजी लाएं, यातायात व्यवस्था बनाएं सुरक्षित : डीएम

    हर पंचायत में मृदा जांच प्रयोगशाला की व्यवस्था हो : कृषि राज्य मंत्री, खेत बचाओ अभियान में जुटे 400 से अधिक किसान

    हर पंचायत में मृदा जांच प्रयोगशाला की व्यवस्था हो : कृषि राज्य मंत्री, खेत बचाओ अभियान में जुटे 400 से अधिक किसान