डॉ. उदय कुमार सिन्हा पुनः बने चित्रगुप्त समाज कल्याण ट्रस्ट के अध्यक्ष

डेहरी-ऑन-सोन (रोहतास)। चित्रगुप्त समाज कल्याण ट्रस्ट, डेहरी की बैठक में डॉ. उदय कुमार सिन्हा को अगले पांच वर्षों के लिए पुनः अध्यक्ष चुना गया। ट्रस्ट की संरक्षक डॉ. रागिनी सिन्हा के आवास पर रविवार को आयोजित बैठक में सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया। बैठक में आगामी 11 नवंबर को श्री चित्रगुप्त पूजा मनाने पर भी सहमति बनी।

बैठक में ट्रस्ट के पदाधिकारियों के साथ चित्रांश समाज के सैकड़ों गणमान्य लोग उपस्थित रहे। अध्यक्ष पद पर डॉ. उदय कुमार सिन्हा के पुनः चयन पर सदस्यों ने प्रसन्नता व्यक्त की। उनके नेतृत्व में ट्रस्ट की सामाजिक गतिविधियों को आगे बढ़ाने और समाजहित के कार्यों को निरंतरता देने की अपेक्षा जताई गई।

बैठक में समाज की एकजुटता, आपसी सहयोग और सामाजिक गतिविधियों को सशक्त बनाने पर जोर दिया गया। उपस्थित सदस्यों ने ट्रस्ट के माध्यम से समाजहित के कार्यों को आगे बढ़ाने की प्रतिबद्धता व्यक्त की।

आगामी 11 नवंबर को आयोजित होने वाली श्री चित्रगुप्त पूजा को लेकर भी चर्चा हुई। समाज के सदस्यों ने पूजा को आपसी सहभागिता और सहयोग से मनाने पर सहमति जताई।

बैठक में बरमेश्वरनाथ उर्फ काली बाबू, श्रवण कुमार अटल, मिथिलेश कुमार सिन्हा, कमल सिन्हा, आलोक श्रीवास्तव, संजय कुमार सिन्हा, सुमन कुमार सिन्हा, प्रो. रणधीर कुमार सिन्हा, नवीन कुमार सिन्हा, संजीव कुमार, पुनीत कुमार सिन्हा, मनोरंजन कुमार सिन्हा, मनोज कुमार सिन्हा, अजीत कुमार सिन्हा, संजीव कुमार सिन्हा, अमर कुमार सिन्हा और बिट्टू कुमार सिन्हा सहित चित्रांश समाज के अनेक लोग उपस्थित थे।

बैठक के अंत में समाज के कर्मठ एवं संघर्षशील सदस्य रविंद्र किशोर सिन्हा के आकस्मिक निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया गया। उपस्थित लोगों ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की और उनके सामाजिक योगदान को याद किया।

Share
  • Related Posts

    विकसित भारत युवा संवाद में 150 से अधिक युवाओं ने ली लोकतांत्रिक शपथ

    डेहरी-ऑन-सोन (रोहतास)। लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति जागरूकता और राष्ट्र निर्माण में युवाओं की सक्रिय भागीदारी को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से शनिवार को गोपाल नारायण सिंह विश्वविद्यालय, जमुहार में ‘विकसित…

    Share

    सरदार पटेल जयंती पर नारायण इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में सत्यनिष्ठा की शपथ

    डेहरी-ऑन-सोन (रोहतास)। लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती के अवसर पर नारायण इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी की राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) इकाई की ओर से सतर्कता जागरूकता सप्ताह के तहत…

    Share

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

    You Missed

    डॉ. उदय कुमार सिन्हा पुनः बने चित्रगुप्त समाज कल्याण ट्रस्ट के अध्यक्ष

    डॉ. उदय कुमार सिन्हा पुनः बने चित्रगुप्त समाज कल्याण ट्रस्ट के अध्यक्ष

    विकसित भारत युवा संवाद में 150 से अधिक युवाओं ने ली लोकतांत्रिक शपथ

    विकसित भारत युवा संवाद में 150 से अधिक युवाओं ने ली लोकतांत्रिक शपथ

    सरदार पटेल जयंती पर नारायण इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में सत्यनिष्ठा की शपथ

    सरदार पटेल जयंती पर नारायण इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में सत्यनिष्ठा की शपथ

    वरिष्ठ पत्रकार सुरेंद्र तिवारी की माता सोनमती देवी का निधन, 96 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस

    कृषि अनुसंधान परिसर पटना में गिरिराज सिंह ने किसानों से किया संवाद, टिकाऊ खेती पर दिया जोर

    कृषि अनुसंधान परिसर पटना में गिरिराज सिंह ने किसानों से किया संवाद, टिकाऊ खेती पर दिया जोर

    कृषि अनुसंधान परिसर पटना में सतर्कता प्रक्रियाओं एवं नैतिक कार्यप्रणाली पर कार्यशाला आयोजित

    कृषि अनुसंधान परिसर पटना में सतर्कता प्रक्रियाओं एवं नैतिक कार्यप्रणाली पर कार्यशाला आयोजित