वरिष्ठ पत्रकार सुरेंद्र तिवारी की माता सोनमती देवी का निधन, 96 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस

डेहरी-ऑन-सोन (रोहतास)। वरिष्ठ पत्रकार सुरेंद्र तिवारी की माता सोनमती देवी (96) का शुक्रवार देर रात डेहरी के न्यू एरिया स्थित उनके आवास पर निधन हो गया। उनके निधन की खबर मिलते ही शहर के सामाजिक, राजनीतिक एवं पत्रकारिता जगत में शोक की लहर दौड़ गई। शनिवार को सोन नदी स्थित श्मशान घाट पर उनका अंतिम संस्कार किया गया। उनके पुत्र सुरेंद्र तिवारी ने मुखाग्नि दी।

सोनमती देवी धर्मपरायण एवं सरल स्वभाव की महिला थीं। उनके निधन पर विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं, जनप्रतिनिधियों, समाजसेवियों, बुद्धिजीवियों एवं पत्रकारों ने गहरा शोक व्यक्त किया। लोगों ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते हुए शोकाकुल परिजनों को इस कठिन समय में धैर्य एवं संबल प्रदान करने की कामना की।

शोक संवेदना व्यक्त करने वालों में डेहरी विधायक राजीव रंजन सिंह उर्फ सोनू सिंह, काराकाट सांसद राजाराम, पूर्व विधायक सत्यनारायण सिंह यादव, पूर्व विधायक प्रदीप कुमार जोशी, कौशलेंद्र कुशवाहा, सत्येंद्र कुशवाहा, प्यारे लाल ओझा, बबल कश्यप, भाजपा जिला प्रवक्ता संजय गुप्ता सहित अनेक गणमान्य लोग शामिल रहे। इसके अलावा पत्रकार जग नारायण पांडेय, उपेंद्र मिश्रा, चंद्रगुप्त मेहरा, मुकेश पांडेय, मदन कुमार, राम अवतार चौधरी, अनिल कुमार, रविकेश उपाध्याय, मिथिलेश कुमार, विकास चंदन, कमलेश मिश्रा सहित अन्य लोगों ने भी श्रद्धांजलि अर्पित की।

Share
  • Related Posts

    प्राकृतिक खेती को टिकाऊ कृषि का आधार बनाने पर जोर, 31 किसानों को दिया जा रहा प्रशिक्षण

    पटना। मिट्टी की उर्वरता बनाए रखने, कृषि लागत कम करने और पर्यावरण संरक्षण के लिए प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देना समय की आवश्यकता है। स्वस्थ मृदा ही टिकाऊ कृषि उत्पादन…

    Share

    राष्ट्रीय प्रेस दिवस पर पत्रकारिता की भूमिका पर परिचर्चा, निष्पक्षता और जनहित पर जोर

    सासाराम (रोहतास)। बदलते मीडिया परिदृश्य में पत्रकारिता के सामने विश्वसनीयता, निष्पक्षता और जनहित को बनाए रखने की चुनौती लगातार बढ़ रही है। लोकप्रियता की होड़ और सामाजिक उत्तरदायित्व के बीच…

    Share

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

    You Missed

    प्राकृतिक खेती को टिकाऊ कृषि का आधार बनाने पर जोर, 31 किसानों को दिया जा रहा प्रशिक्षण

    प्राकृतिक खेती को टिकाऊ कृषि का आधार बनाने पर जोर, 31 किसानों को दिया जा रहा प्रशिक्षण

    राष्ट्रीय प्रेस दिवस पर पत्रकारिता की भूमिका पर परिचर्चा, निष्पक्षता और जनहित पर जोर

    राष्ट्रीय प्रेस दिवस पर पत्रकारिता की भूमिका पर परिचर्चा, निष्पक्षता और जनहित पर जोर

    संबंधित घटकों की समृद्धि ही ग्रंथालय की समृद्धि

    संबंधित घटकों की समृद्धि ही ग्रंथालय की समृद्धि

    मिट्टी की सेहत सुधारने और खेती की लागत घटाने पर जोर, 83 किसान हुए जागरूक

    मिट्टी की सेहत सुधारने और खेती की लागत घटाने पर जोर, 83 किसान हुए जागरूक

    मतदाता सूची को त्रुटिरहित बनाने की कवायद तेज, राजनीतिक दलों से मांगा सहयोग

    मतदाता सूची को त्रुटिरहित बनाने की कवायद तेज, राजनीतिक दलों से मांगा सहयोग

    छठ पूजा को लेकर बिहार में एनएचएआई अलर्ट, राष्ट्रीय राजमार्गों की सफाई और रखरखाव तेज

    छठ पूजा को लेकर बिहार में एनएचएआई अलर्ट, राष्ट्रीय राजमार्गों की सफाई और रखरखाव तेज