‘खेत बचाओ अभियान’ के तहत 102 किसानों को दी गई वैज्ञानिक खेती की जानकारी

पटना/पूर्वी चंपारण। भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद के पूर्वी अनुसंधान परिसर, पटना की ओर से ‘खेत बचाओ अभियान’ के तहत बुधवार को पूर्वी चंपारण जिले के कोटवा प्रखंड की जसौली पंचायत के बंगरा गांव में किसान जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें 102 किसानों एवं ग्रामीणों ने भाग लिया, जिनमें 35 महिलाएं शामिल थीं।

कार्यक्रम में महात्मा गांधी समेकित कृषि अनुसंधान संस्थान, मोतिहारी के निदेशक डॉ. राघवेंद्र सिंह विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने किसानों को फसल प्रबंधन, रोग एवं कीट नियंत्रण तथा सिंचाई प्रबंधन के विभिन्न पहलुओं की जानकारी दी।

भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद के पूर्वी अनुसंधान परिसर, पटना के फसल अनुसंधान प्रभाग के प्रमुख डॉ. संजीव कुमार ने रासायनिक उर्वरकों के संतुलित उपयोग, समेकित कृषि प्रणाली और फसल विविधीकरण के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने किसानों को टिकाऊ कृषि पद्धतियां अपनाने के लिए प्रेरित किया।

डॉ. अभिषेक कुमार ने कृषिवानिकी के महत्व, इसके लाभ तथा कृषि प्रणाली में इसकी भूमिका के बारे में विस्तार से बताया। वहीं, डॉ. अरविंद कुमार सिंह ने ‘खेत बचाओ अभियान’ के उद्देश्यों और इसकी उपयोगिता की जानकारी दी।

कार्यक्रम के आयोजन में कृषि विज्ञान केंद्र, पीपराकोठी का सराहनीय योगदान रहा। इस दौरान किसानों को मृदा स्वास्थ्य संरक्षण, कृषि संसाधनों के विवेकपूर्ण उपयोग तथा फसल उत्पादन को टिकाऊ और लाभकारी बनाने के लिए वैज्ञानिक कृषि तकनीकों को अपनाने के प्रति जागरूक किया गया।

Share
  • Related Posts

    डेहरी के कलाकार आदित्य प्रकाश ने पूर्व एयर वाइस मार्शल को भेंट की अपनी कलाकृति

    डेहरी-ऑन-सोन (रोहतास ) । हरियाणा स्थित सैनिक स्कूल रेवाड़ी के 18वें वार्षिकोत्सव समारोह में बिहार के रोहतास जिले के डेहरी ऑन सोन निवासी कलाकार आदित्य प्रकाश ने अपनी कलात्मक प्रतिभा…

    Share

    मुसहर जाति की बुनियादी समस्याओं के समाधान का मुख्यमंत्री ने दिया भरोसा

    पटना। बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने मुसहर जाति की बुनियादी समस्याओं के निराकरण के लिए राज्य स्तर पर आवश्यक निर्देश जारी करने का भरोसा दिया है। ‘माता शबरी संघर्ष…

    Share

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

    You Missed

    डेहरी के कलाकार आदित्य प्रकाश ने पूर्व एयर वाइस मार्शल को भेंट की अपनी कलाकृति

    डेहरी के कलाकार आदित्य प्रकाश ने पूर्व एयर वाइस मार्शल को भेंट की अपनी कलाकृति

    मुसहर जाति की बुनियादी समस्याओं के समाधान का मुख्यमंत्री ने दिया भरोसा

    मुसहर जाति की बुनियादी समस्याओं के समाधान का मुख्यमंत्री ने दिया भरोसा

    छठ घाटों की सुरक्षा और सुविधाओं को लेकर डीएम-एसपी ने किया निरीक्षण

    छठ घाटों की सुरक्षा और सुविधाओं को लेकर डीएम-एसपी ने किया निरीक्षण

    समस्तीपुर में इंडियन रनर बत्तख पालन से बढ़ रहे रोजगार और स्वरोजगार के अवसर

    समस्तीपुर में इंडियन रनर बत्तख पालन से बढ़ रहे रोजगार और स्वरोजगार के अवसर

    ‘खेत बचाओ अभियान’ के तहत 102 किसानों को दी गई वैज्ञानिक खेती की जानकारी

    ‘खेत बचाओ अभियान’ के तहत 102 किसानों को दी गई वैज्ञानिक खेती की जानकारी

    वन नेशन, वन इलेक्शन पर भाषण प्रतियोगिता में गौरी कुमारी प्रथम

    वन नेशन, वन इलेक्शन पर भाषण प्रतियोगिता में गौरी कुमारी प्रथम