कायस्थ समाज के अग्रणी समाजसेवियों को सप्तऋषि सम्मान

नई दिल्ली (विशेष संवाददाता)।  जवाहरलाल नेहरू यूथ सेंटर, नई दिल्ली में कायस्थ वाहिनी अंतरराष्ट्रीय द्वारा आयोजित कार्यक्रम में चिकित्सा, लेखन, कला, आदि क्षेत्रों में सक्रिय देश-विदेश से कायस्थ समाज के प्रतिनिधियों हिस्सा लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ श्रीचित्रगुप्त के चित्र पर पुष्प अर्पण और दीप प्रज्जवलन कर किया गया। आरंभ में व्यापार प्रकोष्ठ के अरविंद ने सप्तऋ षी सम्मान के बारे में जानकारी दी। प्रवीण श्रीवास्तव वाहिनी युवा अध्यक्ष ने स्वागत भाषण किया। कायस्थ वाहिनि अंतरराष्ट्रीय के प्रमुख पंकज भैया ने सप्तऋषि सम्मान और भास्कर सम्मान के बारे में बताया कि कायस्थ समाज को आगे बढ़ाने के कार्य में नि:स्वार्थ भाव से कार्यरत समाजसेवियों को यह सम्मान दिया जाता है।
इस समारोह में चिकित्सा के क्षेत्र में योगदान के लिए डा. अतुल वर्मा, मंदिरों के पुनर्निर्माण में योगदान के लिए दीपक श्रीवास्तव, गरीब बच्चियों की शादी कराने का रिकार्ड कार्य करने वाले अनिल श्रीवास्तव, श्रीचित्रगुप्त दर्शन के प्रसार में योगदान के लिए सुभाष चन्द्रा, राजनीति व सामाजिक कार्य के क्षेत्र में सुरेन्द्र कुलक्षेष्ठ, जरूरतमंदों को रोजगार दिलाने के लिए सुनील श्रीवास्तव और साहित्य-लेखन के लिए आकांक्षा सक्सेना को सप्तऋषि सम्मान प्रदान किया गया। जबकि कायस्थ समाज के कार्य में योगदान करने वाले विभिन्न राज्यों के दीपक श्रीवास्तव (जबलपुर), अक्षय श्रीवास्तव (नासिक), प्रवीण श्रीवास्तव, अमित श्रीवास्तव, वैभव श्रीवास्तव, अमन माथुर (पानीपत) को भास्कर सम्मान से सम्मानित दिया गया।
समारोह में विवेक सिन्हा द्वारा निर्मित-निर्देशित फिल्म (द फादर्स डे) का विमोचन किया गया और पंकज भैया की फीचर फिल्म (चित्रगुप्त : द गॉड ऑफ जस्टिस) के मुहुर्त का आरंभ भी किया गया। फिल्म (चित्रगुप्त : द गॉड ऑफ जस्टिस) के निर्देशक अमृत सिन्हा और सह निर्देशक विवेक सिन्हा हैं। इस फिल्म के कलाकार देव चौहान, एडिटर व कैमरामैन मनीष और निर्देशक विवेक सिन्हा को श्रीचित्रगुप्त की तस्वीर का स्मृतिचिह्नï दिया गया। युवा वाहिनी द्वारा कायस्थ वाहिनि प्रमुख पंकज भैय्या को गुरुश्री अलंकरण दिया गया।
इस अवसर पर पत्रिका (सप्तऋषि-2018) का विमोचन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता ज्ञानेश वर्मा ने की। समारोह में डा. रेनू वर्मा, पूर्व आईजी बीएसएफ मनोज श्रीवास्तव, सहारा समय प्रमुख (बिहार) अनूप श्रीवास्तव, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया चीफ मैनेजर (पटना) रोमी माथुर, महासचिव अंतर्राष्ट्रिय कायस्थ वाहिनी राजीव श्रीवास्तव आदि ने भाग लिया।

(वेब रिपोर्ट व तस्वीर : ब्लॉगर आकांक्षा सक्सेना)

 

बिहार में बनी महिलाओं की बैंड पार्टी

पटना (सोनमाटी समाचार)। बिहार की राजधानी पटना के बाहरी हिस्से के एक गांव में दलित महिलाओं ने संगीत बैंड पार्टी बनाकर और शादी समारोहों में अपने बैंड का प्रदर्शन करने का साहसपूर्ण रिकार्ड बनाया है। इन महिलाओं का यह कार्य सामाजिक रूढ़ी को तोडऩे वाला भी है। महिलाएं शादी समारोह में देर रात तक बाहर रहकर बैंड बजाती हैं। वे शादी के अलावा अन्य सार्वजनिक कार्यक्रमों में शिरकत करती हैं। बैंड की सभी सदस्य महिलाओं की उम्र 30 साल के आसपास है। बैंड पार्टी की महिलाएं समाज के जिस समुदाय से आती हैं, उस समुदाय की अधिकांश महिलाएं खेतों में काम करती हैं या मजदूरी करती हैं।
पटना के दानापुर के धिबरा गांव की 10 महिलाओं ने बैंड बनाया है और इसका नाम रखा है सरगम। इस बैंड की सभी सदस्य महिलाएं हैं। नारी गूंज नामक एनजीओ की संचालक सुधा वर्गीस इस बैंड पार्टी की लीडर हैं। रविदास समुदाय की महिलाएं अपनी विशिष्ट पहचान तैयार करने और नई लकीर खींचने में लगी हुई हैं। सुधा वर्गीस के अनुसार, 2016 में रविदास समुदाय की महिलाओं के साथ काम करने के दौरान बैंड पार्टी बनाने का आइडिया आया। तब धिबरी गांव की महिलाओं के सामने यह प्रस्ताव रखा गया। तब किसी ने महिलाओं के संगीत बैंड के बारे में नहीं सुना था। वह पुरूषों का काम माना जाता था। कई दिनों तक कांसलिंग के बाद कुछ महिलाएं राजी हुई और वे सुधा के साथ आईं। अब इस पार्टी की महिलाएं दूर-दूर जाकर बैंड बजाती हैं।

बबल कश्यप ने शुरू किया जनसमर्थन जुटाने की दिशा में कार्य

डेहरी-आन-सोन (रोहतास)-विशेष संवाददाता। आसन्न लोकसभा चुनाव-2019 के मद्देनजर भारतीय जनता पार्टी के विभिन्न शाखाओं ने अपने-अपने स्तर पर जनसंपर्क करने, मतदाताओं का रूझन जानने और जनसमर्थन जुटाने की दिशा में कार्य शुरू कर दिया है। इस दिशा में काराकाट लोकसभा क्षेत्र के डेहरी-आन-सोन मुख्यालय में भाजपा लघु उद्योग प्रकोष्ठ के राज्य सह संयोजक अमित कुमार उर्फ बबल कश्यप ने अपना अग्रणी कदम बढ़ा दिया है। बबल कश्यप ने शहर के प्रसिद्ध मनोचिकित्सक डा. उदय सिन्हा से मिलकर भाजपा की स्थिति पर चर्चा की और मतदाताओं के मनोविज्ञान जानने का आरंभिक प्रयास किया। उन्होंने भाजपा के बीते चार साल के कार्यों और नीतियों की जानकारी देते हुए समर्थन की अपील की।

Share
  • Related Posts

    केंद्रीय हिंदी निदेशालय की व्याख्यानमाला के लिए डॉ. सुशील उपाध्याय चयनित, महाराष्ट्र में देंगे व्याख्यान

    देहरादून/हरिद्वार (उत्तराखंड)। चमन लाल स्नातकोत्तर महाविद्यालय के प्राचार्य एवं शिक्षाविद् डॉ. सुशील उपाध्याय का चयन भारत सरकार के केंद्रीय हिंदी निदेशालय की प्रतिष्ठित ‘प्राध्यापक व्याख्यानमाला’ योजना के लिए किया गया…

    Share

    जीएनएसयू और एनएमसीएच को तीन अंतरराष्ट्रीय आईएसओ प्रमाणपत्र, गुणवत्ता प्रबंधन में मिली बड़ी पहचान

    डेहरी -आन-सोन (रोहतास)। गोपाल नारायण सिंह विश्वविद्यालय (जीएनएसयू) एवं नारायण मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल (एनएमसीएच) को गुरुवार को विश्वविद्यालय के प्रशासनिक भवन स्थित कॉन्फ्रेंस हॉल में आयोजित गरिमामय सम्मान समारोह…

    Share

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

    You Missed

    केंद्रीय हिंदी निदेशालय की व्याख्यानमाला के लिए डॉ. सुशील उपाध्याय चयनित, महाराष्ट्र में देंगे व्याख्यान

    केंद्रीय हिंदी निदेशालय की व्याख्यानमाला के लिए डॉ. सुशील उपाध्याय चयनित, महाराष्ट्र में देंगे व्याख्यान

    राजभाषा नीति के उत्कृष्ट क्रियान्वयन पर आईसीएआर-पूर्वी अनुसंधान परिसर, पटना को नराकास का विशेष पुरस्कार

    राजभाषा नीति के उत्कृष्ट क्रियान्वयन पर आईसीएआर-पूर्वी अनुसंधान परिसर, पटना को नराकास का विशेष पुरस्कार

    जीएनएसयू और एनएमसीएच को तीन अंतरराष्ट्रीय आईएसओ प्रमाणपत्र, गुणवत्ता प्रबंधन में मिली बड़ी पहचान

    जीएनएसयू और एनएमसीएच को तीन अंतरराष्ट्रीय आईएसओ प्रमाणपत्र, गुणवत्ता प्रबंधन में मिली बड़ी पहचान

    जवाहर नवोदय विद्यालय कक्षा 6 प्रवेश के लिए आवेदन शुरू, 28 नवंबर को होगी चयन परीक्षा

    बीड़ी श्रमिकों के बच्चों की छात्रवृत्ति के लिए बिहार में जागरूकता शिविर, आवेदन में मिली सहायता

    बीड़ी श्रमिकों के बच्चों की छात्रवृत्ति के लिए बिहार में जागरूकता शिविर, आवेदन में मिली सहायता

    आईसीएआर पटना में 22वीं अनुसंधान सलाहकार समिति की बैठक शुरू, जलवायु-स्मार्ट कृषि पर जोर

    आईसीएआर पटना में 22वीं अनुसंधान सलाहकार समिति की बैठक शुरू, जलवायु-स्मार्ट कृषि पर जोर