बिहार के हसपुरा में भी लिया गया संकल्प

गांधी जयंती के अवसर पर बिहार में बाल विवाह और दहेज के खिलाफ शुरू किए गए अभियान के तहत सोन अंचल के औरंगाबाद जिला अंतर्गत हसपुरा प्रखण्ड कार्यालय के प्रांगण में भी प्रखण्ड विकास पदाधिकारी वेदप्रकाश व प्रखण्ड प्रमुख संजय मंडल के नेतृत्व में रैली निकाली गई और उपस्थित लोगों ने यह शपथ ली कि 18 साल से कम उम्र की लड़की और 21 साल से कम उम्र के लड़का की शादी नही करेंगे, न ही ऐसे किसी आयोजन में शामिल होंगे, जहां बाल विवाह किया हो रहा हो या दहेज लिया-दिया जा रहा हो। कार्यक्रम में अंचलाधिकारी राकेश कुमार, जीविका सविता कुमारी, प्रखण्ड समन्वयक सुनील कुमार, जीपीएस सुरेश यादव, स्कॉउट एंड गाइड सुरेंद्र सिंह, साक्षर भारत के समन्वयक नरेश कुमार सिंह आदि उपस्थित थे। समता उच्च विद्यालय मलहारा में भी प्रधानाध्यापक कुलदीप चौधरी के नेतृत्व में बाल विवाह व तिलक दहेज के विरुद्ध संकल्प लिया गया। एसके दीक्षित हरिजन संस्कृत उच्च विद्यालय बड़ौखर में सचिव तपेश्वर सिंह व प्रधानाध्यापक वैद्यनाथ विश्वकर्मा के नेतृत्व में सफाई अभियान चलाया गया।

वेब रिपोर्टिंग : शम्भुशरण सत्यार्थी

Share
  • Related Posts

    सोन तटीय मंदिर में नीम के पेड़ में दिखती देवी की पूरी देहाकृति

    • देवी शोणाक्षी के पूजन- नमन के लिए उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब डेहरी-ऑन-सोन (रोहतास)। शारदीय नवरात्र प्रारंभ होते ही प्रतिपदा तिथि से डेहरी नगर के पाली स्थित देवी शोणाक्षी के…

    Share

    मां महाशक्ति के दरबार में अनूठी आस्था का संगम, प्रतिमा निर्माण के लिए 2045 तक बुकिंग

    मन्नत पूरी होने पर मां की सेवा का संकल्प लेते हैं श्रद्धालु डेहरी -ऑन -सोन (रोहतास)- सोनमाटी ब्यूरो। बिहार के नवादा जिले के पकरीबरावां प्रखंड की ढोढा पंचायत के रेवार…

    Share

    One thought on “बिहार के हसपुरा में भी लिया गया संकल्प”

    1. वाट्सएप पर भी समाचार को दिया जाय ताकि अधिक से अधिक लोग लाभ उठा सकें।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

    You Missed

    सोन तटीय मंदिर में नीम के पेड़ में दिखती देवी की पूरी देहाकृति

    सोन तटीय मंदिर में नीम के पेड़ में दिखती देवी की पूरी देहाकृति

    मां महाशक्ति के दरबार में अनूठी आस्था का संगम, प्रतिमा निर्माण के लिए 2045 तक बुकिंग

    मां महाशक्ति के दरबार में अनूठी आस्था का संगम, प्रतिमा निर्माण के लिए 2045 तक बुकिंग

    डॉ. शैलेश कुमार सागर बने रोहतास जिला कांग्रेस कमेटी (विचार विभाग) के चेयरमैन

    डॉ. शैलेश कुमार सागर बने रोहतास जिला कांग्रेस कमेटी (विचार विभाग) के चेयरमैन

    नवरात्र : देवी की आराधना से नारी के सम्मान तक

    नवरात्र : देवी की आराधना से नारी के सम्मान तक

    गरीबी का दंश : विकास के दावों के बीच संघर्षरत जीवन

    गरीबी का दंश : विकास के दावों के बीच संघर्षरत जीवन

    पटना में महिला किसान दिवस पर महिला सशक्तीकरण का संदेश, बिहार-झारखंड की नवाचारी महिला किसान सम्मानित

    पटना में महिला किसान दिवस पर महिला सशक्तीकरण का संदेश, बिहार-झारखंड की नवाचारी महिला किसान सम्मानित