प्रियंका को विश्वविद्यालय का आमंत्रण

डालमियानगर की प्रियंका गौतम हैं रांची यूनिवर्सिटी की गोल्ड मेडलिस्ट
डालमियानगर, रोहतास (बिहार) -सोनमाटी समाचार। प्रियंका गौतम को रांची विश्वविद्यालय ने पढ़ाने का आमंत्रण दिया है। प्रियंका राची विश्वविद्यालय की गोल्ड मेडलिस्ट रही हैं। रांची विश्वविद्यालय के कुलपति ने रांची विश्वविद्यालय में वर्ष 2016 में टाप करने व गोल्ड मेडल पाने वाले एमएससी, एमकाम व एमए के 22 छात्र-छात्राओं को एक साल के लिए टींिचंग असिस्टेंटशीप एवार्ड प्रदान किया है, जिसके तहत विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों को शिक्षक के रूप में शिक्षा देने की एक साल की अवधि की गणना योगदान करने की तिथि से निर्धारित होगी।
मध्यकालीन इतिहास विषय से स्नातकोत्तर में 76 फीसदी से अधिक अंक प्राप्त कर गोल्ड मेडल पाने वाली प्रियंका गौतम बिहार के रोहतास जिले के डालमियानगर स्थित रोहतास उद्योग समूह के स्थानीय परिसर प्रभारी अधिकारी आरतराय वर्मा की बड़ी बेटी हैं। प्रियंका की इंटरमीडिएट तक की पढ़ाई डालमियानगर माडल स्कूल में और स्नातक की पढ़ाई पटना कामर्स कालेज में हुई थी। डालमियानगर माडल स्कूल में ही पढ़े प्रियंका के बड़े भाई अभिजीत मुंबई में आईडीबीआई बैंक में सहायक प्रबंधक हैं।
रांची विश्वविद्यालय के कुलपति की ओर से जारी टींिचंग असिस्टेंटशीप एवार्ड की सूची में विवेक कुमार (नृविज्ञान), दीपमाला (अर्थशास्त्र), अंकिता कुमारी (भूगोल), तरुण सिंह (इतिहास), बबली कुमारी (गृह विज्ञान), संजय कुमार सिंह (राजनीति विज्ञान), संजय कुमार सिंह (मनोविज्ञान), जय जगदिश्वरी आदित्य (समाज शास्त्र), शिवानी मिश्र (दर्शन शास्त्र), अर्चना माजी (बंग्ला भाषा), अनुरुद्ध झा (अंग्रेजी), पूजा पांडेय (संस्कृत), गीता कुमारी (हिंदी), सुफिया खातून (उर्दू), निर्मल उरंाव (टीआरएल), अलका कुमारी (वाणिज्य), शशि किरण (वनस्पति शास्त्र), अंकिता सहाय (रसायनशास्त्र), दीपमाला मैरी टिर्की (भूगर्भशास्त्र), अफसाना खातून (गणित), पूजा प्रिया (भौतिक शास्त्र), और फातिमा फौजिया (जीव विज्ञान) शामिल किया गया है।

Share
  • Related Posts

    सोन तटीय मंदिर में नीम के पेड़ में दिखती देवी की पूरी देहाकृति

    • देवी शोणाक्षी के पूजन- नमन के लिए उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब डेहरी-ऑन-सोन (रोहतास)। शारदीय नवरात्र प्रारंभ होते ही प्रतिपदा तिथि से डेहरी नगर के पाली स्थित देवी शोणाक्षी के…

    Share

    मां महाशक्ति के दरबार में अनूठी आस्था का संगम, प्रतिमा निर्माण के लिए 2045 तक बुकिंग

    मन्नत पूरी होने पर मां की सेवा का संकल्प लेते हैं श्रद्धालु डेहरी -ऑन -सोन (रोहतास)- सोनमाटी ब्यूरो। बिहार के नवादा जिले के पकरीबरावां प्रखंड की ढोढा पंचायत के रेवार…

    Share

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

    You Missed

    सोन तटीय मंदिर में नीम के पेड़ में दिखती देवी की पूरी देहाकृति

    सोन तटीय मंदिर में नीम के पेड़ में दिखती देवी की पूरी देहाकृति

    मां महाशक्ति के दरबार में अनूठी आस्था का संगम, प्रतिमा निर्माण के लिए 2045 तक बुकिंग

    मां महाशक्ति के दरबार में अनूठी आस्था का संगम, प्रतिमा निर्माण के लिए 2045 तक बुकिंग

    डॉ. शैलेश कुमार सागर बने रोहतास जिला कांग्रेस कमेटी (विचार विभाग) के चेयरमैन

    डॉ. शैलेश कुमार सागर बने रोहतास जिला कांग्रेस कमेटी (विचार विभाग) के चेयरमैन

    नवरात्र : देवी की आराधना से नारी के सम्मान तक

    नवरात्र : देवी की आराधना से नारी के सम्मान तक

    गरीबी का दंश : विकास के दावों के बीच संघर्षरत जीवन

    गरीबी का दंश : विकास के दावों के बीच संघर्षरत जीवन

    पटना में महिला किसान दिवस पर महिला सशक्तीकरण का संदेश, बिहार-झारखंड की नवाचारी महिला किसान सम्मानित

    पटना में महिला किसान दिवस पर महिला सशक्तीकरण का संदेश, बिहार-झारखंड की नवाचारी महिला किसान सम्मानित