औरंगाबाद में विचार-गोष्ठी, कवि-गोष्ठी और सम्मान का संयोजन

औरंगाबाद (सोनमाटी संवाददाता)। स्थानीय क्लब रोड स्थित पेंशनर समाज भवन मे साहित्य-कला-संस्कृति की संवाहक संस्था साहित्य कुंज द्वारा हिन्दी दिवस पर विशेष समारोह का आयोजन किया गया, जिसका उद्घाटन अध्यात्म के मर्मज्ञ प्रोफेसर सियाराम राय ने दीप प्रज्वलित कर किया। साहित्य कुंज के संयोजक प्रोफेसर सिद्धेश्वर प्रसाद सिंह ने समारोह के कार्यक्रमों की अध्यक्षता की और हास्य-व्यंग्य कवि अरविन्द अकेला ने संचालन किया।

मुख्य वक्ता प्रोफेसर त्रिभुवननाथ सिन्हा, प्रोफेसर शिवपूजन सिंह, वरीय अधिवक्ता उदय कुमार सिंह, सिद्धेश्वर विद्यार्थी, रामानुज पाण्डेय, कुमारी गोदावरी, शिवनारायण सिंह, उषा रंजन, साहित्य कुंज के अध्यक्ष देववंश सिंह, सुनील कुमार सिंह, सुरेंद्र कुमार मिश्र एवं रामनाथ सिंह ने मातृभाषा के महत्व और इससे बच्चों को महरूम नहींकरने पर बल दिया।

विचार-गोष्ठी के बाद आयोजित कवि-गोष्ठी में अजय कुमार श्रीवास्तव, राम किशोर सिंह, शैलेंद्र मिश्र शैल, अवधेश सिंह काली किन्कर, अरविंद अकेला, नागेन्द्र मिश्र केशरी, रामनाथ सिंह, जनार्दन मिश्र जलज, कालिका सिंह एवं अनुज पाठक ने अपनी-अपनी रचनाओं का पाठ कर जन-मन-रंजन किया।

इस अवसर पर हिन्दी साहित्य मे उल्लेखनीय योगदान के लिए रामकिशोर सिंह को सम्मानित किया गया। समारोह के अंत में धन्यवाद ज्ञापन पेंशनर समाज के जिला अध्यक्ष एवं वरीय शिक्षक जगन्नाथ सिंह ने किया।

Share
  • Related Posts

    ईओ विमल कुमार हत्याकांड पर राजद का प्रदर्शन, निष्पक्ष जांच की उठाई मांग

    डेहरी -आन-सोन (रोहतास)। डेहरी-डालमियानगर नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी (ईओ) विमल कुमार की हत्या के विरोध में राष्ट्रीय जनता दल (राजद) ने गुरुवार को डेहरी में विरोध-प्रदर्शन किया। पार्टी कार्यकर्ताओं…

    Share

    गुरु पूर्णिमा पर वेद व्यास जयंती समारोह में नई किरण प्रतियोगिता परीक्षा के विजेताओं का सम्मान

    डेहरी-आन-सोन (रोहतास)। गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर भगवान वेद व्यास ट्रस्ट, डेहरी के तत्वावधान में एनिकट स्थित भगवान वेद व्यास मंदिर परिसर में भगवान वेद व्यास पूजन सह जयंती…

    Share

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

    You Missed

    नारायण स्कूल ऑफ लॉ में पैरा-लीगल वालंटियर्स का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न

    नारायण स्कूल ऑफ लॉ में पैरा-लीगल वालंटियर्स का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न

    हरियाली अमावस्या पर कृषि अनुसंधान परिसर में पौधरोपण अभियान, 64 फलदार एवं बहुउद्देशीय पौधे लगाए

    हरियाली अमावस्या पर कृषि अनुसंधान परिसर में पौधरोपण अभियान, 64 फलदार एवं बहुउद्देशीय पौधे लगाए

    रेडिया शरीफ दरगाह में गंगा-जमुनी तहजीब की अनूठी मिसाल, दो दिवसीय उर्स मेले में उमड़ा आस्था का सैलाब

    रेडिया शरीफ दरगाह में गंगा-जमुनी तहजीब की अनूठी मिसाल, दो दिवसीय उर्स मेले में उमड़ा आस्था का सैलाब

    संस्कृति के हिमायती एडीजी रामकुमार का गोरखपुर में ‘गौरवशाली पूर्वांचल’ की परंपरा में अभिनंदन

    संस्कृति के हिमायती एडीजी रामकुमार का गोरखपुर में ‘गौरवशाली पूर्वांचल’ की परंपरा में अभिनंदन

    नारायण मेडिकल कॉलेज में स्तनपान कक्ष की स्थापना, माताओं को मिला सुरक्षित और निजी स्थान

    नारायण मेडिकल कॉलेज में स्तनपान कक्ष की स्थापना, माताओं को मिला सुरक्षित और निजी स्थान

    पाँच टीमें, एक लक्ष्य: खेत तक पहुँचेगा कृषि अनुसंधान

    पाँच टीमें, एक लक्ष्य: खेत तक पहुँचेगा कृषि अनुसंधान