राष्ट्रीय कबड्डी प्रतियोगिता में दम दिखाएंगी संतपॉल की लड़कियां, झारखंड में जयप्रकाशनारायण फुटबाल व क्रिकेट कम्पटिशन

सासाराम (बिहार)-सोनमाटी संवाददाता। संत पॉल सीनियर सेंकेेंडरी स्कूल की अंडर-17 उम्र वर्ग की छात्राओं की कबड्डी टीम अब नेशनल कबड्डी कम्पटिशन में अपने खेल कौशल का जौहर दिखाएंगी। टीम की छात्राएं राष्ट्रीय कबड्डी प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए हिमाचल प्रदेश के लिए रवाना हो चुकी हैं, जहां 10 से 15 नवम्बर तक सोलन जिला के मांडो मटकांड के कसौली इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल में यह प्रतियोगिता आयोजित की गई है। इस राष्ट्रीय प्रतियोगिता का आयोजन सीबीएसई (सेंट्रल बोर्ड आफ सेकेेंडरी एजुकेशन) द्वारा किया गया है।
हिमाचल प्रदेश में है राष्ट्रीय कबड्डी प्रतियोगिता
संत पाल सीनियर सेंकेेंडरी स्कूल की छात्राओं की टीम ने अक्टूबर माह में बिहार के दानापुर एिथित ज्ञान निकेतन में आयोजित सीबीएसई कबड्डी क्लस्टर-थर्ड में जीत हासिल की थी और गोल्ड मेडल प्राप्त किया था। बिहार-झारखंड कबड्ड़ी प्रतियोगिता में जीत हासिल करने वाली संत पॉल सीनियर सेकेेंडरी स्कूल की अंडर-17 उम्र की टीम में रिद्धि, सिद्धि, वृष्टि, श्रेया, मानसी, ज्योति और शिवानी शामिल हैं। इस टीम की कप्तान रिद्धि है अ ौर कोच चंदन सिंह (नंदिनी विद्यालय) हैं। टीम के साथ बतौरप मैनेजर सुजाता शर्मा नेशनल कबड्डी कम्पटिशन में भाग लेने हिमाचल प्रदेश गई हैं।
लगन के साथ काफी मेहनत की हैं लड़कियों ने
संत पाल विद्यालय समूह के अध्यक्ष एसपी वर्मा ने कबड़्डी टीम को अपनी शुभकामना देते हुए संदेश में कहा है कि इन लड़कियों ने काफी मेहनत और लगन से कबड्ड़ी की प्रदेश प्रतियोगिता में सफलता हासिल की है। उम्मीद है कि बिहार-झारखंड चैम्पियनशिप के बाद राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में भी यह टीम अपना मुकाम हासिल करेंगी और अपने राज्य और स्कूल का नाम रौशन करेंगी।

(रिपोर्ट व तस्वीर : अर्जुन कुमार, मीडिया प्रभारी, संतपॉल स्कूल)

 

 

फुटबाल और क्रिकेट लोकनायक जयप्रकाश नारायण चैम्पियन ट्राफी

उंटारी, पलामू (झारखंड)-सोनमाटी प्रतिनिधि। जयप्रकाश जनता दल की झारखंड राज्य इकाई की ओर से उंटारी हाई स्कूल में क्रिकेट और फुटबाल की लोकनायक जयप्रकाश नारायण की स्मृति में प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है, जिसमें 15 नवम्बर तक प्रवेश पाने के लिए संबंधित खेलों की टीम के प्रबंधक या कप्तान इन फोन नंबरों पर संपर्क कर सकते हैं- 7065547533, 7357658100, 8073039833, 7050509091, 9122400492। इस प्रतियोगिता में क्रिकेट की 32 और फुटबाल की 16 टीमों के भाग लेने का प्रबंध किया गया है। प्रतियोगिता से संबंधित कायदे-शर्तें घोषित कर दी गई हैं।

समारोह के साथ आरंभ होगी प्रतियोगिता सांस्कृतिक 
जयप्रकाश जनता दल के राष्ट्रीय महासचिव शशि सिंह की ओर से व्हाट्सएप पर प्राप्त सूचना के अनुसार, प्रतियोगिता सांस्कृतिक समारोह के साथ 21 नवम्बर को आरंभ होगी, जिसका उद्घाटन जयप्रकाश जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष पंकज सहाय करेंगे। क्रिकेट प्रतियोगिता के विनर को ट्राफी के साथ 15 हजार रुपये व रनर को सात हजार रुपये और फुटबाल प्रतियोगिता के विनर को ट्राफी के साथ 11 हजार रुपये व रनर को पांच हजार रुपये नगद पुरस्कार दिए जाएंगे।

Share
  • Related Posts

    मां महाशक्ति के दरबार में अनूठी आस्था का संगम, प्रतिमा निर्माण के लिए 2045 तक बुकिंग

    मन्नत पूरी होने पर मां की सेवा का संकल्प लेते हैं श्रद्धालु डेहरी -ऑन -सोन (रोहतास)- सोनमाटी ब्यूरो। बिहार के नवादा जिले के पकरीबरावां प्रखंड की ढोढा पंचायत के रेवार…

    Share

    सलवान पब्लिक स्कूल में वार्षिकोत्सव 2026 की धूम, ‘कहत कबीर’ और ‘पुतलियों के पार’ ने दिया मानवीय मूल्यों का संदेश

    गुरुग्राम। सलवान पब्लिक स्कूल, गुरुग्राम में 10 अक्टूबर को वार्षिकोत्सव 2026 का भव्य आयोजन किया गया। ‘सुनो भाई साधो’ की केंद्रीय विषयवस्तु पर आधारित इस सांस्कृतिक समारोह में भारतीय संत…

    Share

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

    You Missed

    सोन तटीय मंदिर में नीम के पेड़ में दिखती देवी की पूरी देहाकृति

    सोन तटीय मंदिर में नीम के पेड़ में दिखती देवी की पूरी देहाकृति

    मां महाशक्ति के दरबार में अनूठी आस्था का संगम, प्रतिमा निर्माण के लिए 2045 तक बुकिंग

    मां महाशक्ति के दरबार में अनूठी आस्था का संगम, प्रतिमा निर्माण के लिए 2045 तक बुकिंग

    डॉ. शैलेश कुमार सागर बने रोहतास जिला कांग्रेस कमेटी (विचार विभाग) के चेयरमैन

    डॉ. शैलेश कुमार सागर बने रोहतास जिला कांग्रेस कमेटी (विचार विभाग) के चेयरमैन

    नवरात्र : देवी की आराधना से नारी के सम्मान तक

    नवरात्र : देवी की आराधना से नारी के सम्मान तक

    गरीबी का दंश : विकास के दावों के बीच संघर्षरत जीवन

    गरीबी का दंश : विकास के दावों के बीच संघर्षरत जीवन

    पटना में महिला किसान दिवस पर महिला सशक्तीकरण का संदेश, बिहार-झारखंड की नवाचारी महिला किसान सम्मानित

    पटना में महिला किसान दिवस पर महिला सशक्तीकरण का संदेश, बिहार-झारखंड की नवाचारी महिला किसान सम्मानित