झुमका : नौ माह का बच्चा मुंह में निगल गया तो गले में अटका, आपरेशन कर निकाला गया और जान बची

डेहरी-आन-सोन (रोहतास)-कार्यालय संवाददाता। नौ माह के बच्चे ने अपनी मां के कान में झुल रहे झुमके को मुंह में निगल लिया। झुमका उसके गले में जा अटका तो उसकी जान पर बन आई। जमुहार स्थित नारायण मेडिकल कालेज एंड हास्पिटल (एनएमसीएच) के चिकित्सकों ने झुमका को आपरेशन कर बच्च के गला से बाहर निकाला और उसकी जान बची। बच्चा खतरे से पूरी तरह बाहर है, मगर बच्चे को फिलहाल मेडिकल केयर में रखा गया है।
एनएमसीएच के नाक-कान-गला विभाग के सहायक प्राध्यापक डा. समरेश कश्यप के अनुसार, जब बच्चा अस्पताल में लाया गया था, तब वह ठीक तरीके से सांस नहींले पा रहा था। गला का एक्सरे करने पर पता चला कि वह मां की कान का झुमका उसके गले में श्वास नली में जाकर फंस गया है। इंडोस्कोपिक विधि से आपरेशन कर बच्चे के गले से झुमका को निकाला गया। आपरेशन के बाद बच्चे को आईसीयू में रखा गया है और दो दिन की चिकित्सकीय निगरानी के बाद उसे मुक्त कर दिया जाएगा।

 

मोतियाबिन्द : लेन्स लगाकर आपरेशन निशुल्क

डेहरी-आन-सोन (रोहतास)-कार्यालय संवाददाता। जमुहार स्थित एनएमसीएच (नारायण मेडिकल कालेज एंड हास्पिटल) में मोतियाबिन्द का आपरेशन लेन्स लगाकर निशुल्क करने की व्यवस्था की गई है। मोतियाबिन्द के मरीजों की तीन दिवसीय जांच का कार्य जारी है। इसके लिए एनएमसीएच में अलग काउंटर की व्यवस्था की गई है। एनएमसीएच के प्रबंध निदेशक त्रिविक्रमनारायण सिंह ने बताया कि मोतियाबिन्द मरीजों के लिए लेन्स लगाकर आपरेशन करने की व्यवस्था विशेष स्वास्थ्य शिविर के अंतर्गत की गई है।

शिविर में 20 दिसम्बर तक मरीजों की जांच कर यह तय किया जाएगा कि मरीज का मोतियाबिंद आपरेशन के लायक है या नहीं? श्री सिंह ने बताया कि एनएमसीएच की ओर से जारी विशेष स्वास्थ्य कार्यक्रम के अंतर्गत लगभग सभी तरह के आपरेशन निशुल्क किए जा रहे हैं। केेंद्र सरकार की आयुष्मान भारत स्वास्थ्य योजना का कार्ड इस श्रेणी में आने वाले जिन मरीजों के पास नहींहै, उनका इलाज भी एनएमसीएच में किया जा रहा है।

(रिपोर्ट व तस्वीर : भूपेन्द्रनारायण सिंह, पीआरओ, एनएमसीएच)

 

Share
  • Related Posts

    ईओ विमल कुमार हत्याकांड पर राजद का प्रदर्शन, निष्पक्ष जांच की उठाई मांग

    डेहरी -आन-सोन (रोहतास)। डेहरी-डालमियानगर नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी (ईओ) विमल कुमार की हत्या के विरोध में राष्ट्रीय जनता दल (राजद) ने गुरुवार को डेहरी में विरोध-प्रदर्शन किया। पार्टी कार्यकर्ताओं…

    Share

    गुरु पूर्णिमा पर वेद व्यास जयंती समारोह में नई किरण प्रतियोगिता परीक्षा के विजेताओं का सम्मान

    डेहरी-आन-सोन (रोहतास)। गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर भगवान वेद व्यास ट्रस्ट, डेहरी के तत्वावधान में एनिकट स्थित भगवान वेद व्यास मंदिर परिसर में भगवान वेद व्यास पूजन सह जयंती…

    Share

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

    You Missed

    नारायण स्कूल ऑफ लॉ में पैरा-लीगल वालंटियर्स का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न

    नारायण स्कूल ऑफ लॉ में पैरा-लीगल वालंटियर्स का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न

    हरियाली अमावस्या पर कृषि अनुसंधान परिसर में पौधरोपण अभियान, 64 फलदार एवं बहुउद्देशीय पौधे लगाए

    हरियाली अमावस्या पर कृषि अनुसंधान परिसर में पौधरोपण अभियान, 64 फलदार एवं बहुउद्देशीय पौधे लगाए

    रेडिया शरीफ दरगाह में गंगा-जमुनी तहजीब की अनूठी मिसाल, दो दिवसीय उर्स मेले में उमड़ा आस्था का सैलाब

    रेडिया शरीफ दरगाह में गंगा-जमुनी तहजीब की अनूठी मिसाल, दो दिवसीय उर्स मेले में उमड़ा आस्था का सैलाब

    संस्कृति के हिमायती एडीजी रामकुमार का गोरखपुर में ‘गौरवशाली पूर्वांचल’ की परंपरा में अभिनंदन

    संस्कृति के हिमायती एडीजी रामकुमार का गोरखपुर में ‘गौरवशाली पूर्वांचल’ की परंपरा में अभिनंदन

    नारायण मेडिकल कॉलेज में स्तनपान कक्ष की स्थापना, माताओं को मिला सुरक्षित और निजी स्थान

    नारायण मेडिकल कॉलेज में स्तनपान कक्ष की स्थापना, माताओं को मिला सुरक्षित और निजी स्थान

    पाँच टीमें, एक लक्ष्य: खेत तक पहुँचेगा कृषि अनुसंधान

    पाँच टीमें, एक लक्ष्य: खेत तक पहुँचेगा कृषि अनुसंधान