असहायों को बांटे गए कंबल और चावल के पैकेट


नोखा (रोहतास)-सोनमाटी संवाददाता। रोहतास जिला के नोखा प्रखंड अंतर्गत मेयारी बाजार स्थित सिद्धेश्वर पब्लिक स्कूल में सैकड़ों असहाय जनों के बीच कंबल और चावल के पैकेट का वितरण किया गया। वितरण समारोह का उद्घाटन सासाराम के एसडीओ राज कुमार गुप्ता, सहायक आपूर्ति पदाधिकारी अनिल कुमार, विद्यालय के चेयरमैन डा. एसपी वर्मा एवं प्रबंधक रोहित वर्मा ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया।
इस अवसर पर अपने संबोधन में एसडीओ राज कुमार गुप्ता ने कहा कि ठंड से ठिठुरते असहाय जनों के बीच कंबल और चावल पैकेट के वितरण का कार्यक्रम मानवता की सेवा का एक महत्वपूर्ण पहल है। डा. एसपी वर्मा ने कहा कि बड़े शहरों में पठन-पाठन की जो संसाधन है, उसी अनुरूप ग्रामीण क्षेत्रों के बच्चों को शिक्षा मिले, इसी उद्देश्य से पांच एकड़ में इंटर स्कूल और बीएड कालेज खोला गया। कार्यक्रम के आरंब में बीएड कालेज के प्राचार्य डा. मृदुल राणा ने अतिथियों का स्वागत किया और अंत में विद्यालय की प्राचार्य पूजा ने धन्यवाद ज्ञापन किया।
(रिपोर्ट : अर्जुन कुमार, मीडिया प्रभारी, सिद्धेश्वर पब्लिक स्कूल)

 

पालीथिन बैग का इस्तेमाल नहींकरने की दिलाई गई शपथ

डालमियानगर (रोहतास)-सोनमाटी संवाददाता। प्राइवेट स्कूल एंड चिल्ड्रन वेलफेयर एसोसिएशन की ओर से निजी विद्यालय के संचालकों को पॉलिथिन का उपयोग नहीं करने और विद्यार्थियों को भी इसका उपयोग नहींकरने की शपथ डालमियानगर के डीपीएस स्कूल में दिलाई गई। इस कार्यक्रम में एसोसिएशन की रोहतास जिला इकाई के विद्यालय संचालकों ने भाग लिया। एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष लायन रोहित वर्मा ने बताया कि पूरे बिहार में 23 दिसंबर से पालीथिन का इस्तेमाल करना पूर्णत: प्रतिबंधित कर दिया गया है। कार्यक्रम में प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी कामेश्वर सिंह (डिहरी), वार्ड पार्षद चंदन सिंह,प्राइवेट स्कूल एंड चिल्ड्रन वेलफेयर एसोसिएशन के जिला उपाध्यक्ष सुभाष कुमार कुशवाहा, जिला महामंत्री सुरेंद्र कुमार, नासरीगंज प्रखंड अध्यक्ष अजय कुमार सिंह, सचिव सतनारायण प्रसाद सिंह, काराकाट अध्यक्ष सुनील कुमार, डिहरी के प्रखंड अध्यक्ष अरविंद भारती, उपाध्यक्ष दीपनारायण पांडे, सचिव अनिल कुमार, कोषाध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद आदि ने भाग लिया।
(तस्वीर : अर्जुन कुमार)

 

किशोर क्रिकेट क्लब के मैच में मनु कुमार मैन आफ द मैच घोषित

करवन्दिया (रोहतास)-सोनमाटी संवाददाता। सासाराम प्रखंड के करवंदिया पंचायत के न्यू काली स्टेडियम में किशोर क्रिकेट क्लब द्वारा क्रिकेट मैच का उद्घाटन बिहार सरकार के पूर्व पर्यटन मंत्री एवं नोखा के विधायक अनिता चौधरी, सासाराम के विधायक डा. अशोक कुमार सिंह और सासाराम प्रखंड प्रमुख रामकुमारी देवी ने संयुक्त रूप से किया। इस क्रिकेट मैच में 16 टीम भाग ले रही हैं। पहले दिन का मैच सासाराम और जपला (झारखंड) की टीमों के बीच खेला गया, जिसमें सासाराम की टीम ने जपला को 40 रन से हरा दिया। सासाराम टीम के मनु कुमार को मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया। किशोर क्लब क्रिकेट के अध्यक्ष अखिलेश चौधरी ने अतिथियों का स्वागत किया और सचिव कमलकिशोर मुना चौधरी ने धन्यवादन ज्ञाप किया।
(तस्वीर : संजीव मोहन)

आम आदमी पार्टी की गठित होगी नई कार्यकारिणी

सासाराम (रोहतास)-सोनमाटी संवाददाता। आम आदमी पार्टी की रोहतास जिला कार्यकारिणी की राज गार्डेन, तकिया में हुई बैठक में 28 दिसंबर को आम आदमी पार्टी की जिला इकाई का स्थापना दिवस समारोह मनाने का निर्णय लिया गया। स्थापना दिवस समारोह में वर्ष 2019-20 के लिए पार्टी की नई कार्यकारिणी का गठन किया जाएगा। पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष सूबेदार दामोदर सिंह ने कहा कि सभी प्रखंड इकाई के अध्यक्ष को अपने प्रखंड के सक्रिय कार्यकर्ताओं के नाम, पता व मोबाइल नंबर सौंपने का निर्देश दिया गया है।

Share
  • Related Posts

    सोन तटीय मंदिर में नीम के पेड़ में दिखती देवी की पूरी देहाकृति

    • देवी शोणाक्षी के पूजन- नमन के लिए उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब डेहरी-ऑन-सोन (रोहतास)। शारदीय नवरात्र प्रारंभ होते ही प्रतिपदा तिथि से डेहरी नगर के पाली स्थित देवी शोणाक्षी के…

    Share

    मां महाशक्ति के दरबार में अनूठी आस्था का संगम, प्रतिमा निर्माण के लिए 2045 तक बुकिंग

    मन्नत पूरी होने पर मां की सेवा का संकल्प लेते हैं श्रद्धालु डेहरी -ऑन -सोन (रोहतास)- सोनमाटी ब्यूरो। बिहार के नवादा जिले के पकरीबरावां प्रखंड की ढोढा पंचायत के रेवार…

    Share

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

    You Missed

    सोन तटीय मंदिर में नीम के पेड़ में दिखती देवी की पूरी देहाकृति

    सोन तटीय मंदिर में नीम के पेड़ में दिखती देवी की पूरी देहाकृति

    मां महाशक्ति के दरबार में अनूठी आस्था का संगम, प्रतिमा निर्माण के लिए 2045 तक बुकिंग

    मां महाशक्ति के दरबार में अनूठी आस्था का संगम, प्रतिमा निर्माण के लिए 2045 तक बुकिंग

    डॉ. शैलेश कुमार सागर बने रोहतास जिला कांग्रेस कमेटी (विचार विभाग) के चेयरमैन

    डॉ. शैलेश कुमार सागर बने रोहतास जिला कांग्रेस कमेटी (विचार विभाग) के चेयरमैन

    नवरात्र : देवी की आराधना से नारी के सम्मान तक

    नवरात्र : देवी की आराधना से नारी के सम्मान तक

    गरीबी का दंश : विकास के दावों के बीच संघर्षरत जीवन

    गरीबी का दंश : विकास के दावों के बीच संघर्षरत जीवन

    पटना में महिला किसान दिवस पर महिला सशक्तीकरण का संदेश, बिहार-झारखंड की नवाचारी महिला किसान सम्मानित

    पटना में महिला किसान दिवस पर महिला सशक्तीकरण का संदेश, बिहार-झारखंड की नवाचारी महिला किसान सम्मानित