भारत के छह शहरों में जमीन में दोगुना निवेश

नयी दिल्ली (सोनमाटी समाचार)। भारत के छह बड़े शहरों में जमीन-जायदाद में निवेश दोगुना हो गया है। जून 2017 को समाप्त वर्ष में निवेश 2.87 अरब डालर हो चुका था। सर्वाधिक निवेश मुंबई में आया। इस क्षेत्र में पूंजी निवेश आकर्षित करने के मामले में मुंबई विश्व स्तर पर 81वें स्थान पर है। मुंबई, बेंगलुरू, पुणे, राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र, दिल्ली, चेन्नई और हैदराबाद में मजबूत आर्थिक कारक, सुधारों में तेजी, अत्यधिक प्रतिफल आदि के कारण निवेश में 100 प्रतिशत वृद्धि हुई है।

जमीन-जायदाद के क्षेत्र की परामर्श कंपनी कुशमैन एंड वीक फील्ड की रिपोर्ट के अनुसार, मुंबई में 174.9 करोड़ डालर का निवेश हुआ। पिछले साल मुंबई वैश्विक रैंकिंग में 400 शहरों की सूची में 149वें स्थान पर था। भारत के इन छह शहरों में 55 प्रतिशत से अधिक निवेश उत्तरी अमेरिका से आया है। इसमें यूरोप की हिस्सेदारी भी 14 प्रतिशत है। 51 अरब डालर निवेश के साथ न्यूयार्क पहले स्थान पर है। उसके बाद लास एंजलिस (39 अरब डालर और सान फ्रांसिस्को (32 अरब डालर) का स्थान रहा है। एशिया में हांगकांग शहर ने सर्वाधिक 18.4 अरब डालर का निवेश आकर्षित कर आठवें स्थान पर रहा है।

Share
  • Related Posts

    भारतीय खाद्य निगम ने विश्व खाद्य कार्यक्रम से किया पाँच-वर्षीय चावल आपूर्ति समझौता

    नई दिल्ली। भारत ने वैश्विक खाद्य सुरक्षा को सशक्त करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए भारतीय खाद्य निगम (एफसीआई) और विश्व खाद्य कार्यक्रम (डब्ल्यूएफपी) के बीच पाँच…

    Share

    पटना में ‘जेम एक्सीलेंस इवेंट’, बिहार के उद्यमियों को मिलेगा राष्ट्रीय बाज़ार से जुड़ने का अवसर

    पटना- कार्यालय प्रतिनिधि। भारत सरकार का गवर्नमेंट ई-मार्केटप्लेस (जेम) आगामी 16 जनवरी 2026 को दशरथ मांझी श्रम कौशल विकास केंद्र, पटना में एकदिवसीय ‘जेम एक्सीलेंस इवेंट’ का आयोजन करने जा…

    Share

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

    You Missed

    बिहार में औद्योगिक निवेश को बड़ी रफ्तार, 23 नई परियोजनाओं को मिली मंजूरी

    बिहार में औद्योगिक निवेश को बड़ी रफ्तार, 23 नई परियोजनाओं को मिली मंजूरी

    पुस्तक समीक्षा: युद्ध, पीड़ा और मनुष्य होने की कहानी- “इंसान का नसीबा”

    पुस्तक समीक्षा: युद्ध, पीड़ा और मनुष्य होने की कहानी- “इंसान का नसीबा”

    खेत बचाओ अभियान के तहत किसानों को वैज्ञानिक कृषि तकनीकों की जानकारी

    खेत बचाओ अभियान के तहत किसानों को वैज्ञानिक कृषि तकनीकों की जानकारी

    मंगोलिया में बुद्ध के प्रमुख शिष्यों के पवित्र अवशेषों की प्रदर्शनी संपन्न

    मंगोलिया में बुद्ध के प्रमुख शिष्यों के पवित्र अवशेषों की प्रदर्शनी संपन्न

    पीएनसी लापरवाही पर भीम आर्मी का प्रदर्शन, डीएम को ज्ञापन

    पीएनसी लापरवाही पर भीम आर्मी का प्रदर्शन, डीएम को ज्ञापन

    अंतरराष्ट्रीय साहित्य सम्मान से सम्मानित हुए अरविंद चित्रांश, कायस्थ महासभा ने किया अभिनंदन

    अंतरराष्ट्रीय साहित्य सम्मान से सम्मानित हुए अरविंद चित्रांश, कायस्थ महासभा ने किया अभिनंदन