कविता के कलमकार : कुमार बिन्दु, अख्तर इमाम अंजुम, मिथिलेश दीपक, कृष्ण किसलय

 

गजल/ कुमार बिन्दु

हर सुबहो-शाम हसीं गुनाह करता हूं।
सर झुका के हुस्न को सलाम करता हूं।।

जाहिद काफिर कहे या बुतपरस्त कहे,
हर सूं उसका जलवा दीदार करता हूं।

शमां की मानिंद जलती है तू रातभर,
मैं परवाने की तरह परवाज करता हूं।

दिल में सजा रखा है सनम का बुतखाना,
उसके सजदे में दिल बेकरार करता हूं।

कभी न कभी तो वो आएंगे अंजुमन में,
ये सोच के हर शब को गुलजार करता हूं।

-पाली, डेहरी-आन-सोन (रोहतास), बिहार 9939388474

 

 

दो गजलें/अख्तर इमाम अंजुम

गुबारेशह है कोई तो आईना है कोई।
अगर खामोश कोई है तो बोलता है कोई।।

जमीं पर सोच सही रख के आसमान उठा,
जमींपर तू है मगर तुझको देखता है कोई।

मुकद्दरों में जफाएं वफा के नाम पर हैं,
अगर है तो गनीमत के बवफा है कोई।

किसी की कोई भी हमदर्दियां जताएं तो,
जरूर उससे समझिए के वास्ता है कोई।

किसी रईस की मुफलिस की बात क्या करना,
हरेक शख्स के रहने का दायरा है कोई।

–0-0-0-0–

हम शामेअवध में भी गुजारा नहीं करते,
और सुबहेबनारस को भी देखा नहीं करते।

सूली मिले या लाख प्रताडऩा मुझे,
सच बोलने में हम कभी सोचा नहीं करते।

जो हैं जुबान वाले निपटते हैं उनसे हम,
शिकवा हो बेजुबान का ऐसा नहीं करते।

हम जो भी मसअले का हो हल, हैं तलाशते,
पीछे कभी भी मुड़ के भी देखा नहीं करते।

अब कौन बांटता है भला किसके दर्द को,
हालात अपने जो भी हों चर्चा नहीं करते।

जिस शाख पे भी सांप सिफत आदमी चढ़े,
उस पे परिन्दा भी तो बसेरा नहीं करते।

-सासाराम (रोहतास), बिहार 9430437182

 

 

कविता/मिथिलेश दीपक

सारी उमर
जिनके लिये जीते रहे
एक उम्र के बाद उसने पूछा-
मेरे लिये क्या किये?
न यह रवायत नई है,
न यह शिकायत नई है,
गुजरती रही है दुनिया
सदा इसी फितरत में।
जाहिर है कि
यह सिलसिला यूं ही
आगे भी चलता रहेगा,
जब तक अपनी सारी उमर
लोग किसी के लिए जीते रहेंगे।

-बारुण (औरंगाबाद), बिहार 9102536080

 

 

क्षणिका/कृष्ण किसलय

मोहब्बत का दिया
जो जला दिया है
तेरे दिल में,
डर है कि
जमाने की हवा
कहीं उसे बुझा न दे।

-सोनमाटी प्रेस, डेहरी-आन-सोन (रोहतास), बिहार 9708778136

 

 

 

 

Share
  • Related Posts

    E20 पेट्रोल पर केजरीवाल ने उठाए सवाल, 29 ऑटो कंपनियों से मांगा लिखित जवाब

    नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने E20 पेट्रोल को लेकर केंद्र सरकार और ऑटोमोबाइल कंपनियों से कई गंभीर सवाल उठाए हैं। बुधवार को पार्टी मुख्यालय…

    Share

    डॉ. आशुतोष उपाध्याय की कविता: “अल-नीनो की मार: जल, जमीन और जीवन की व्यथा”

    डॉ. आशुतोष उपाध्याय की कविता: “अल-नीनो की मार: जल, जमीन और जीवन की व्यथा” संपर्क : प्रमुख, भूमि एवं जल प्रबंधन प्रभागभारतीय कृषि अनुसंधान परिषद का पूर्वी अनुसंधान परिसर, पटना…

    Share

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

    You Missed

    जीएनएसयू में ‘दीक्षारंभ–2026’ के तहत पीएचडी शोधार्थियों का अभिमुखीकरण, शोध संस्कृति से कराया परिचय

    जीएनएसयू में ‘दीक्षारंभ–2026’ के तहत पीएचडी शोधार्थियों का अभिमुखीकरण, शोध संस्कृति से कराया परिचय

    कोईलवर में स्वच्छता एवं मेहंदी प्रतियोगिता, स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का दिया गया संदेश

    कोईलवर में स्वच्छता एवं मेहंदी प्रतियोगिता, स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का दिया गया संदेश

    भिखारी ठाकुर जन्मशती वर्ष को ऐतिहासिक बनाने की तैयारी, आरा में वर्षभर होंगे सांस्कृतिक आयोजन

    भिखारी ठाकुर जन्मशती वर्ष को ऐतिहासिक बनाने की तैयारी, आरा में वर्षभर होंगे सांस्कृतिक आयोजन

    लोक संघर्ष मोर्चा, सासाराम-रोहतास ने ‘एक शाम शहीदों के नाम’ कार्यक्रम में दी वीर शहीदों को श्रद्धांजलि

    लोक संघर्ष मोर्चा, सासाराम-रोहतास ने ‘एक शाम शहीदों के नाम’ कार्यक्रम में दी वीर शहीदों को श्रद्धांजलि

    बिहार में अल नीनो का असर: किसानों के लिए आईसीएआर ने जारी की कृषि एडवाइजरी

    बिहार में अल नीनो का असर: किसानों के लिए आईसीएआर ने जारी की कृषि एडवाइजरी

    मीडिया लोकतंत्र का सजग प्रहरी, पत्रकारों की सुरक्षा और सम्मान जरूरी : विश्वास सारंग

    मीडिया लोकतंत्र का सजग प्रहरी, पत्रकारों की सुरक्षा और सम्मान जरूरी : विश्वास सारंग