कैसे सफल हो पूर्ण शराबबंदी?

पटना, डेहरी-आन-सोन, सोनमाटी समाचार टीम)। बिहार मेें पूर्ण शराबबंदी कैसे सफल हो? यह बड़ा और गंभीर सवाल बन गया है। बिहार में पिछले साल अप्रैल महीने से शराब पर पूर्ण प्रतिबंध होने के बावजूद पूर्वी चंपारण जिले के सरकारी दफ्तर में दो सरकारी कर्मचारियों को शराब पीते गिरफ्तार किया गया। दोनों को निलंबित कर दिया गया है।                                                                               उधर, अपने घर में शराब पीने के आरोप में उत्पाद विभाग की टीम द्वारा गिरफ्तार किए गए अभियंता के निलंबन की अनुशंसा रोहतास के जिलाधिकारी ने अभियंता के मूल विभाग को अग्रसारित कर दी है। ग्रामीण कार्य विभाग में कार्यरत सिंचाई विभाग के अभियंता इंद्रदेव प्रसाद मंडल को इसी हफ्ते गिरफ्तार किया गया था। यह प्रकरण इस बात का उदाहरण है कि सरकारी कर्मचारी भी अपने सरकार के निर्णय को कूड़ेदान में डालने की चीज समझ रहे हैं।
पूर्वी चंपारण के जिलाधिकारी रमण कुमार मोतिहारी अंचल कार्यालय में औचक निरीक्षण करने पहुंचे थे। एक कमरे में टेबल पर विदेशी शराब की दो बोतलें और कुछ खाने का सामान रखा हुआ था। जानकारी के सामने आने पर राजस्व कर्मचारी हारून रशीद और चपरासी भोला राम को जिलाधिकारी ने तत्काल निलंबित करने का निर्देश दिया। दोनों कर्मचारियों को गिरफ्तार कर लिया गया।

पूर्वी चंपारण की यह घटना इस बात का सबूत है कि राज्य में शराबबंदी कानून लागू होने के बावजूद चोरी-छिपे तस्करी की शराब आ रही है। रोहतास के दनवार में जहरीली शराब पीने से चार लोगों की मौत घटना इस बात का प्रमाण है कि गांवों में देशी शराब बनाई भी जा रही है। और, औरंगाबाद जिले के हसपुरा प्रखंड की दो महिलाओं की गिरफ्तारी इस बात का सबूत है कि ग्रामीण क्षेत्रों में महिलाएं भी महुआ की शराब चुलाने के अवैध काम में जुटी हुई हैं।
इसीलिए राष्ट्रीय जनता दल प्रमुख लालू प्रसाद यादव ने बिहार में पूर्ण शराबबंदी को फ्लाप करार दिया है और कहा है कि घर-घर में शराब पहुंच रहा है, तस्करी के जरिये होम डिलिवरी हो रही है।

इस तरह की अनेक घटनाओं ने सरकार की नीति, प्रशासन व पुलिस की कायशैली और समाज की नीयत पर भी सवाल खड़ा किया है। फिलहाल बिहार सरकार शराबबंदी को सफल बनाने के लिए आईजी के नेतृत्व में अलग पुलिस यूनिट का गठन करने की तैयारी में है।

Share
  • Related Posts

    नारायण स्कूल ऑफ लॉ में पैरा-लीगल वालंटियर्स का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न

    डेहरी -आन-सोन (रोहतास )। गोपाल नारायण सिंह विश्वविद्यालय के नारायण स्कूल ऑफ लॉ में 12 अगस्त 2026 को पैरा-लीगल वालंटियर्स का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम का आयोजन…

    Share

    हरियाली अमावस्या पर कृषि अनुसंधान परिसर में पौधरोपण अभियान, 64 फलदार एवं बहुउद्देशीय पौधे लगाए

    पटना। हरियाली अमावस्या के अवसर पर भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (आईसीएआर) के पूर्वी अनुसंधान परिसर, पटना की ओर से पर्यावरण संरक्षण एवं हरित संसाधनों के संवर्धन के उद्देश्य से पौधरोपण…

    Share

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

    You Missed

    नारायण स्कूल ऑफ लॉ में पैरा-लीगल वालंटियर्स का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न

    नारायण स्कूल ऑफ लॉ में पैरा-लीगल वालंटियर्स का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न

    हरियाली अमावस्या पर कृषि अनुसंधान परिसर में पौधरोपण अभियान, 64 फलदार एवं बहुउद्देशीय पौधे लगाए

    हरियाली अमावस्या पर कृषि अनुसंधान परिसर में पौधरोपण अभियान, 64 फलदार एवं बहुउद्देशीय पौधे लगाए

    रेडिया शरीफ दरगाह में गंगा-जमुनी तहजीब की अनूठी मिसाल, दो दिवसीय उर्स मेले में उमड़ा आस्था का सैलाब

    रेडिया शरीफ दरगाह में गंगा-जमुनी तहजीब की अनूठी मिसाल, दो दिवसीय उर्स मेले में उमड़ा आस्था का सैलाब

    संस्कृति के हिमायती एडीजी रामकुमार का गोरखपुर में ‘गौरवशाली पूर्वांचल’ की परंपरा में अभिनंदन

    संस्कृति के हिमायती एडीजी रामकुमार का गोरखपुर में ‘गौरवशाली पूर्वांचल’ की परंपरा में अभिनंदन

    नारायण मेडिकल कॉलेज में स्तनपान कक्ष की स्थापना, माताओं को मिला सुरक्षित और निजी स्थान

    नारायण मेडिकल कॉलेज में स्तनपान कक्ष की स्थापना, माताओं को मिला सुरक्षित और निजी स्थान

    पाँच टीमें, एक लक्ष्य: खेत तक पहुँचेगा कृषि अनुसंधान

    पाँच टीमें, एक लक्ष्य: खेत तक पहुँचेगा कृषि अनुसंधान