मजबूती से उठाएंगे उद्यमियों की आवाज

प्रदेश उपाध्यक्ष बनने के बाद बबल कश्यप का आश्वासन
डेहरी-आन-सोन (बिहार) -सोनमाटी समाचार। अग्रणी युवा समाजसेवी व कारोबारी बबल कश्यप भारतीय जनता पार्टी लघु उद्योग मंच के राज्य उपाध्यक्ष बनाए गए हैं। इस मौके पर उन्होंने सोनमाटीडाटकाम के लिए व्हाट्स एप पर भेजे अपने संदेश में शहर व प्रदेश के व्यवसायी वर्ग को यह आश्वासन दिया है कि वे उद्योग जगत व कारोबारी वर्ग की आवाज को सरकार तक पहुंचाने का कार्य मजबूती के साथ करेंगे और समाधान की दिशा में गंभीरतापूर्वक आवाज उठाएंगे।


बबल कश्यप ने भाजपा लघु उद्योग मंच के अपने कार्यालय की ओर से जारी वक्तव्य में कहा है कि वे डेहरी-आन-सोन को औद्योगिक नगरी बनाने की दिशा में हर संभव प्रयास करेंगे। जीएसटीएन से संबंधित कठिनाइयों को उन्होंने राज्य के उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी के समक्ष रखने की बात कही है, जो जीएसटीएन संबंधी मंत्रीसमूह के प्रमुख हैं।
केेंद्रीय मंत्री ने सुनी कारोबारियों की समस्याएं
केंद्रीय मानव संसाधन राज्य मंत्री उपेन्द्र कुशवाहा ने व्यापारियों-कारोबारियों के साथ डेहरी-आन-सोन (बिहार) में बैठक कर उनके अनुभवों व कठिनाइयों की जानकारी प्राप्त की। बैठक में मारवाड़ी समाज की ओर से मंत्री को अंगवस्त्र भेंटकर उनके प्रति सम्मान व्यक्त किया गया। अध्यक्षता मारवाड़ी समाज की ओर से ओमप्रकाश केजरीवाल ने की।


उपेन्द्र कुशवाहा ने कारोबारियों को संबोधित करते हुए कहा कि काले धन के कारण देश, गरीब लोगों व सरकार को ज्यादा नुकसान होता है और ये तीनों इस कारण कमजोर बने रहते हैं। अर्जित और संचित संपूर्ण आय व मुनाफे पर टैक्स दिया जाता है तो इससे सरकार के खजाने में अधिक राजस्व प्राप्त होता है। उससे जन कल्याण के कार्य अधिक होते हैं और देश का विकास भी सभी क्षेत्रों में ज्यादा तेज गति से होता है। एक साल पहले हुई नोटबंदी का यह सबक भी है कि काला धन हर हाल में खत्म होना चाहिए। आम जनता तो इसके पक्ष में एकदम नहींं है। इसीलिए नोटबंदी की अवधि में तकलीफ झेलकर और जान पर खेलकर भी देश की जनता इसके पक्ष में मजबूती से खड़ी रही।


राष्ट्रीय लोकतांत्रिक समता पार्टी के राज्य सचिव व शहर के प्रमुख कारोबारी रिंकू सोनी ने भी नोटबंदी के एक साल बाद इससे संबंधित व्यापारियों के अनुभव को रखते हुए कहा कि कालेधन की समस्या से देश का हर वर्ग मुक्त होना चाहता है। उन्होंने जीएसटीएन से संबंधित कारोबारी समस्या के समाधान की मांग की। केेंद्रीय मंत्री उपेंद्र कुशवाहा ने जीएसटीएन से संबंधित उद्यमियों की परेशानियों को प्रधानमंत्री के समक्ष भी रखने का आश्वासन दिया।
वेब रिपोर्टिंग : निशांत राज

Share
  • Related Posts

    सोन तटीय मंदिर में नीम के पेड़ में दिखती देवी की पूरी देहाकृति

    • देवी शोणाक्षी के पूजन- नमन के लिए उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब डेहरी-ऑन-सोन (रोहतास)। शारदीय नवरात्र प्रारंभ होते ही प्रतिपदा तिथि से डेहरी नगर के पाली स्थित देवी शोणाक्षी के…

    Share

    मां महाशक्ति के दरबार में अनूठी आस्था का संगम, प्रतिमा निर्माण के लिए 2045 तक बुकिंग

    मन्नत पूरी होने पर मां की सेवा का संकल्प लेते हैं श्रद्धालु डेहरी -ऑन -सोन (रोहतास)- सोनमाटी ब्यूरो। बिहार के नवादा जिले के पकरीबरावां प्रखंड की ढोढा पंचायत के रेवार…

    Share

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

    You Missed

    सोन तटीय मंदिर में नीम के पेड़ में दिखती देवी की पूरी देहाकृति

    सोन तटीय मंदिर में नीम के पेड़ में दिखती देवी की पूरी देहाकृति

    मां महाशक्ति के दरबार में अनूठी आस्था का संगम, प्रतिमा निर्माण के लिए 2045 तक बुकिंग

    मां महाशक्ति के दरबार में अनूठी आस्था का संगम, प्रतिमा निर्माण के लिए 2045 तक बुकिंग

    डॉ. शैलेश कुमार सागर बने रोहतास जिला कांग्रेस कमेटी (विचार विभाग) के चेयरमैन

    डॉ. शैलेश कुमार सागर बने रोहतास जिला कांग्रेस कमेटी (विचार विभाग) के चेयरमैन

    नवरात्र : देवी की आराधना से नारी के सम्मान तक

    नवरात्र : देवी की आराधना से नारी के सम्मान तक

    गरीबी का दंश : विकास के दावों के बीच संघर्षरत जीवन

    गरीबी का दंश : विकास के दावों के बीच संघर्षरत जीवन

    पटना में महिला किसान दिवस पर महिला सशक्तीकरण का संदेश, बिहार-झारखंड की नवाचारी महिला किसान सम्मानित

    पटना में महिला किसान दिवस पर महिला सशक्तीकरण का संदेश, बिहार-झारखंड की नवाचारी महिला किसान सम्मानित