यूजीसी के खिलाफ डेहरी में सवर्ण समाज की जनचेतना रैली, हजारों लोग सड़कों पर उतरे

डेहरी (रोहतास)। राष्ट्रीय सवर्ण कल्याण मोर्चा के बैनर तले रविवार को डेहरी में विशाल जन चेतना रैली निकाली गई, जिसमें हजारों की संख्या में लोग शामिल हुए। रैली के माध्यम से प्रतिभागियों ने यूजीसी के खिलाफ विरोध जताते हुए कथित काले कानून को वापस लेने की मांग की।

रैली की शुरुआत झारखंडी महादेव मंदिर से पूजा-अर्चना और प्रसाद वितरण के बाद हुई। इसके बाद जुलूस शहर के विभिन्न मार्गों से होते हुए वीर कुंअर सिंह चौक पहुंचा, जहां वीर कुंअर सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर सभा का आयोजन किया गया। इस दौरान “सनातन जिंदाबाद”, “ब्राह्मणवाद जिंदाबाद”, “जय-जय भवानी”, “जय श्रीराम” और “जय परशुराम” जैसे नारों से शहर का माहौल गूंजता रहा।

सभा को संबोधित करते हुए मोर्चा के अध्यक्ष सुरेंद्र तिवारी ने कहा कि यूजीसी के कुछ प्रावधान सवर्ण समाज के खिलाफ बताए जा रहे हैं, जिसके विरोध में यह जनचेतना रैली निकाली गई है। उन्होंने कहा कि समाज अपने अस्तित्व और अधिकारों की रक्षा के लिए संघर्ष जारी रखेगा।

राजन राज ने कहा कि सवर्ण समाज को अपमानित करने और उनके अस्तित्व को कमजोर करने की कोशिशें की जा रही हैं, जिसे किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं किया जाएगा। वहीं अधिवक्ता मनीषा दूबे ने कहा कि यह कानून आने वाली पीढ़ियों और विश्वविद्यालयों में पढ़ने वाले छात्रों के हितों पर असर डाल सकता है, इसलिए इसे वापस लिया जाना चाहिए।

कार्यक्रम को संजय सिंह बाला, श्रीकांत तिवारी, राजीव कुमार और ललित कुमार सिन्हा ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा के पूर्व नगर अध्यक्ष परमहंस सिंह ने की।

रैली के दौरान विभिन्न स्थानों पर समाज के लोगों और सामाजिक कार्यकर्ताओं द्वारा मिष्ठान और पानी की व्यवस्था की गई थी। इस अवसर पर पं. विनय मिश्रा, संतोष सिंह, मुन्ना सिंह, सिमल सिंह, अधिवक्ता मनोज अज्ञानी, कमल सिन्हा, काली बाबू , विकास सिन्हा, अभिषेक सिन्हा, अनूप सिंह, अनिल मिश्रा, मोनू पांडेय, पंकज ओझा, राणा प्रताप सिंह, अंबुज सिंह, आलोक सिंह, गोपाल सिंह, छोटू कुमार और विशाल सिंह सहित कई लोग उपस्थित रहे।

Share
  • Related Posts

    “भौतिक सुख-सुविधाओं की दौड़ में खोता मानसिक सुकून”

    भौतिक सुख-सुविधाओं की अंधी दौड़, बढ़ती अपेक्षाएँ और सामाजिक दबाव किस तरह मानसिक सुकून को प्रभावित करते हैं, यह आलेख इसी विषय पर केंद्रित है। इसमें मानसिक शांति, आत्मसंतोष, तनाव…

    Share

    जिला स्तरीय कुश्ती में निहाल हुसैन बने विजेता, प्रमंडल प्रतियोगिता के लिए चयन

    डेहरी ऑन सोन (रोहतास)। शहर के कचौड़ी गली निवासी आजाद हुसैन के पुत्र और नारायण वर्ल्ड स्कूल, जमुहार के छात्र निहाल हुसैन ने जिला स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन…

    Share

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

    You Missed

    “भौतिक सुख-सुविधाओं की दौड़ में खोता मानसिक सुकून”

    “भौतिक सुख-सुविधाओं की दौड़ में खोता मानसिक सुकून”

    जिला स्तरीय कुश्ती में निहाल हुसैन बने विजेता, प्रमंडल प्रतियोगिता के लिए चयन

    जिला स्तरीय कुश्ती में निहाल हुसैन बने विजेता, प्रमंडल प्रतियोगिता के लिए चयन

    मौसम की चुनौती से निपटने को युवाओं को स्मार्ट कृषि का प्रशिक्षण, पटना में तीन दिवसीय कार्यक्रम शुरू

    मौसम की चुनौती से निपटने को युवाओं को स्मार्ट कृषि का प्रशिक्षण, पटना में तीन दिवसीय कार्यक्रम शुरू

    ‘वोट चोर, गद्दी छोड़’ के नारों से गूंजा डेहरी, महागठबंधन ने किया आक्रोश प्रदर्शन

    ‘वोट चोर, गद्दी छोड़’ के नारों से गूंजा डेहरी, महागठबंधन ने किया आक्रोश प्रदर्शन

    रोहतास के विकास को मिली रफ्तार, बाइपास से जाम से राहत; सोन का पानी और नई टाउनशिप की सौगात

    रोहतास के विकास को मिली रफ्तार, बाइपास से जाम से राहत; सोन का पानी और नई टाउनशिप की सौगात

    2030 तक आत्मनिर्भर बिहार का लक्ष्य, युवाओं को रोजगार के लिए बाहर जाने से रोकने पर जोर

    2030 तक आत्मनिर्भर बिहार का लक्ष्य, युवाओं को रोजगार के लिए बाहर जाने से रोकने पर जोर