जीएनएसयू के नारायण स्कूल ऑफ लॉ में राष्ट्रव्यापी मूट कोर्ट प्रतियोगिता 2026 का शुभारंभ

सासाराम। गोपाल नारायण सिंह विश्वविद्यालय, जमुहार के अंतर्गत संचालित नारायण स्कूल ऑफ लॉ के तत्वावधान में चतुर्थ देव मंगल मेमोरियल राष्ट्रव्यापी मूट कोर्ट प्रतियोगिता 2026 का शुभारंभ संस्थान के मूट कोर्ट हॉल में ऑनलाइन माध्यम से किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत विश्वविद्यालय के प्रति कुलाधिपति गोविंद नारायण सिंह, कुलाधिपति के सलाहकार प्रो. डॉ. महेंद्र कुमार सिंह, कुलसचिव डॉ. कुमार आलोक प्रताप, विशिष्ट अतिथि प्रो. डॉ. अशोक कुमार (विभागाध्यक्ष एवं संकायाध्यक्ष, विधि विभाग और गवर्नेन्स, दक्षिण बिहार केंद्रीय विश्वविद्यालय, गया) तथा संकायाध्यक्ष प्रो. डॉ. विनोद कुमार सरोज ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर की।

इस अवसर पर ऑनलाइन माध्यम से जुड़े मुख्य अतिथि प्रो. डॉ. एस. के. भटनागर, पूर्व कुलपति, राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय, लखनऊ ने उद्घाटन सत्र को संबोधित करते हुए कहा कि मूट कोर्ट प्रतियोगिता विधि के विद्यार्थियों के लिए पेशेवर दृष्टिकोण से अत्यंत उपयोगी होती है। उन्होंने वादों के शोध, प्रभावी प्रस्तुतिकरण और न्यायालय की कार्यप्रणाली तथा प्रोटोकॉल के पालन के महत्व पर प्रकाश डाला।

विशिष्ट अतिथि प्रो. डॉ. अशोक कुमार ने संविधान के मूल अधिकारों को वर्तमान संदर्भ में जोड़ते हुए विधि के महत्व पर चर्चा की। वहीं कुलसचिव डॉ. कुमार आलोक प्रताप ने मूट कोर्ट प्रतियोगिता में भाग लेने से छात्रों के व्यक्तित्व और विधिक ज्ञान के विकास पर विशेष प्रकाश डाला।

कुलाधिपति के सलाहकार प्रो. डॉ. महेंद्र कुमार सिंह ने विधि और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के बीच बढ़ते संबंधों पर अपने विचार व्यक्त करते हुए प्रतिभागियों को शुभकामनाएं दीं।

संकायाध्यक्ष प्रो. डॉ. विनोद कुमार सरोज ने बताया कि प्रतियोगिता का समापन 17 मार्च को होगा। समापन समारोह की मुख्य अतिथि हिमाचल प्रदेश राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. डॉ. प्रीति सक्सेना होंगी।

Share
  • Related Posts

    श्रावण मेला 2026: गुप्ताधाम में सुरक्षा और श्रद्धालुओं की सुविधाओं को लेकर प्रशासन अलर्ट, डीएम ने किया निरीक्षण

    सासाराम (रोहतास)। श्रावण मास 2026 के दौरान चेनारी प्रखंड स्थित प्रसिद्ध गुप्ताधाम में आने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा, विधि-व्यवस्था एवं आवश्यक सुविधाओं को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से बुधवार को…

    Share

    नारायण कृषि विज्ञान संस्थान में राइस ट्रांसप्लांटर से शुरू हुई धान की रोपाई, किसानों को मिली आधुनिक खेती की नई तकनीक

    डेहरी-ऑन-सोन (रोहतास)। गोपाल नारायण सिंह विश्वविद्यालय के अंतर्गत संचालित नारायण कृषि विज्ञान संस्थान में आधुनिक कृषि तकनीक को बढ़ावा देते हुए राइस ट्रांसप्लांटर मशीन से धान की रोपाई की शुरुआत…

    Share

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

    You Missed

    श्रावण मेला 2026: गुप्ताधाम में सुरक्षा और श्रद्धालुओं की सुविधाओं को लेकर प्रशासन अलर्ट, डीएम ने किया निरीक्षण

    श्रावण मेला 2026: गुप्ताधाम में सुरक्षा और श्रद्धालुओं की सुविधाओं को लेकर प्रशासन अलर्ट, डीएम ने किया निरीक्षण

    नारायण कृषि विज्ञान संस्थान में राइस ट्रांसप्लांटर से शुरू हुई धान की रोपाई, किसानों को मिली आधुनिक खेती की नई तकनीक

    नारायण कृषि विज्ञान संस्थान में राइस ट्रांसप्लांटर से शुरू हुई धान की रोपाई, किसानों को मिली आधुनिक खेती की नई तकनीक

    E20 पेट्रोल पर केजरीवाल ने उठाए सवाल, 29 ऑटो कंपनियों से मांगा लिखित जवाब

    E20 पेट्रोल पर केजरीवाल ने उठाए सवाल, 29 ऑटो कंपनियों से मांगा लिखित जवाब

    पेट्रोल में एथेनॉल मिश्रण से स्वच्छ पर्यावरण, ऊर्जा सुरक्षा और विदेशी मुद्रा की बचत को मिलेगा बल

    गांव पहुंची विशेषज्ञ स्वास्थ्य सेवा, चांदी में नारायण मेडिकल कॉलेज ने लगाया नि:शुल्क शिविर

    गांव पहुंची विशेषज्ञ स्वास्थ्य सेवा, चांदी में नारायण मेडिकल कॉलेज ने लगाया नि:शुल्क शिविर

    बरेली में होगा अंतरराष्ट्रीय नाथ साहित्य सम्मेलन, संस्कृति और आस्था को वैश्विक मंच देने की तैयारी

    बरेली में होगा अंतरराष्ट्रीय नाथ साहित्य सम्मेलन, संस्कृति और आस्था को वैश्विक मंच देने की तैयारी