“नशा मुक्त युवा–विकसित भारत” अभियान में युवाओं ने दिखाई प्रतिभा, डीएम ने नशे के साथ मोबाइल एडिक्शन से भी बचने का दिया संदेश


सासाराम (रोहतास)। माय भारत (मेरा युवा भारत) द्वारा संचालित “नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत” अभियान के तहत रविवार को एस.पी. जैन कॉलेज, सासाराम के सभागार में युवाओं में नशामुक्ति के प्रति जागरूकता बढ़ाने, रचनात्मक प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने और सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना विकसित करने के उद्देश्य से विभिन्न सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं एवं जनजागरूकता गतिविधियों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन माय भारत रोहतास की जिला युवा अधिकारी कोमल निगम के मार्गदर्शन में किया गया।
कार्यक्रम में जिला पदाधिकारी दीपक कुमार मिश्र, जिला शिक्षा पदाधिकारी मदन राय, ओएसडी विनय प्रताप, जिला कला एवं संस्कृति पदाधिकारी पंकज कुमार तथा एस.पी. जैन कॉलेज के प्रभारी प्राचार्य प्रो. डॉ. राजेश कुमार सिन्हा सहित बड़ी संख्या में विद्यार्थी, शिक्षक एवं युवा उपस्थित रहे।


कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डीएम दीपक कुमार मिश्र ने कहा कि विकसित भारत के निर्माण के लिए युवा पीढ़ी को हर प्रकार के नशे की बुरी लत से बचाना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि युवाओं को केवल मादक पदार्थों के सेवन की लत से ही नहीं, बल्कि इंटरनेट और मोबाइल फोन के अत्यधिक उपयोग की लत से भी बचना होगा। उन्होंने साइबर क्राइम का उल्लेख करते हुए युवाओं को साइबर अपराधियों से सतर्क रहने और जागरूकता के साथ डिजिटल माध्यमों का उपयोग करने की सलाह दी।
कार्यक्रम के प्रारंभ में माय भारत रोहतास की जिला युवा अधिकारी कोमल निगम ने डीएम को प्रतीक चिह्न, अंगवस्त्र एवं पुष्पगुच्छ देकर सम्मानित किया। इसके बाद डीएम ने दीप प्रज्ज्वलित कर अभियान के तहत आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं का उद्घाटन किया।


कोमल निगम ने बताया कि अभियान के तहत युवाओं की रचनात्मक एवं सांस्कृतिक प्रतिभा को मंच देने के लिए नुक्कड़ नाटक, स्लैम पोएट्री, स्लोगन लेखन, चित्रकला, भाषण, संगीत एवं नृत्य सहित विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। जिले के विभिन्न विद्यालयों एवं महाविद्यालयों से आए सैकड़ों युवक-युवतियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रतिभागियों ने अपनी प्रस्तुतियों के माध्यम से नशामुक्त समाज का प्रभावी संदेश दिया। बेहतर प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान के लिए सम्मानित किया गया।


कार्यक्रम के दौरान “नशा मुक्त भारत” हस्ताक्षर अभियान भी चलाया गया। विद्यार्थियों, शिक्षकों, अधिकारियों एवं नागरिकों ने इसमें भाग लेते हुए नशामुक्त भारत के निर्माण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की। उपस्थितजनों को नशामुक्ति की शपथ भी दिलाई गई। सभी ने स्वयं नशे से दूर रहने तथा परिवार और समाज को नशामुक्त जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करने का संकल्प लिया।


प्रतियोगिताओं के मूल्यांकन के लिए अलग-अलग विधाओं में त्रि-सदस्यीय निर्णायक मंडल का गठन किया गया।
संगीत प्रतियोगिता: डॉ. शशिकला कुमारी, मनोविज्ञान विभाग, एस.पी. जैन कॉलेज; पंकज कुमार, जिला कला एवं संस्कृति पदाधिकारी, रोहतास तथा डॉ. मृत्युंजय कुमार सिंह, शेरशाह कॉलेज।
नृत्य प्रतियोगिता: डॉ. कंचन कुमारी, बी.एड. विभाग, एस.पी. जैन कॉलेज; जानकी कुमारी तथा प्रो. अनुपम कुमार सिंह, शेरशाह कॉलेज।
भाषण प्रतियोगिता: डॉ. विष्णु लोक बिहारी श्रीवास्तव, विभागाध्यक्ष, अंग्रेजी विभाग, रोहतास महिला कॉलेज; डॉ. अतिबाला सिंह, अर्थशास्त्र विभाग, एस.पी. जैन कॉलेज तथा डॉ. मुस्तफा नवाज़, शेरशाह कॉलेज।
शॉर्ट फिल्म/रील प्रतियोगिता: ओम प्रकाश नारायण सिंह; डॉ. शोभा कुमारी, राजनीति विज्ञान विभाग, एस.पी. जैन कॉलेज तथा प्रो. सूरज कुमार तिवारी, शेरशाह कॉलेज।
नुक्कड़ नाटक प्रतियोगिता: रामचन्द्र सिंह; डॉ. विजय शंकर (मानन जी), रोहतास महिला कॉलेज तथा डॉ. सतीश कुमार वर्मा, शेरशाह कॉलेज।
चित्रकला प्रतियोगिता: हरेंद्र कुमार, जिला प्रशासन, रोहतास; डॉ. जयंत, बी.एड. विभाग, एस.पी. जैन कॉलेज तथा प्रो. दीपक कुमार, शेरशाह कॉलेज।
स्लोगन लेखन प्रतियोगिता: डॉ. निशांत राज, जिला प्रशासन, रोहतास; डॉ. शोभा कुमारी, राजनीति विज्ञान विभाग, एस.पी. जैन कॉलेज तथा डॉ. मो. नदीम।
स्लैम पोएट्री प्रतियोगिता: कुमार बिंदु, जिला प्रशासन, रोहतास; डॉ. राकेश कुमार, शेरशाह कॉलेज तथा डॉ. कुमारी आभा, हिंदी विभाग, ए.पी. जैन कॉलेज।


कार्यक्रम में युवाओं की भागीदारी और प्रस्तुतियों ने “नशा मुक्त युवा–विकसित भारत” के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का प्रभावी माध्यम प्रदान किया।

Share
  • Related Posts

    बच्चों ने राखियों में भरे रंग, विद्यार्थियों ने डेयरी उद्योग की समझ बढ़ाई

    डेहरी -आन-सोन (रोहतास)। रक्षाबंधन के उल्लास के साथ रचनात्मक गतिविधियों और विद्यार्थियों की व्यावहारिक शिक्षा से जुड़े कार्यक्रम आयोजित किए गए। नारायण केयर बाल पुनर्वास केंद्र में ऑटिज्म से प्रभावित…

    Share

    जनसमस्याओं का त्वरित समाधान और विधि-व्यवस्था पर सख्ती होगी प्राथमिकता : एसडीएम

    सासाराम (रोहतास)। जनता की समस्याओं के समाधान में तेजी, प्रशासनिक व्यवस्था में जवाबदेही और क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने को लेकर सासाराम की नई एसडीएम प्रिया रानी ने अपनी प्राथमिकताएं…

    Share

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

    You Missed

    बच्चों ने राखियों में भरे रंग, विद्यार्थियों ने डेयरी उद्योग की समझ बढ़ाई

    बच्चों ने राखियों में भरे रंग, विद्यार्थियों ने डेयरी उद्योग की समझ बढ़ाई

    जनसमस्याओं का त्वरित समाधान और विधि-व्यवस्था पर सख्ती होगी प्राथमिकता : एसडीएम

    जनसमस्याओं का त्वरित समाधान और विधि-व्यवस्था पर सख्ती होगी प्राथमिकता : एसडीएम

    किसान पंजीकरण व दाखिल-खारिज के लंबित मामलों का शीघ्र निष्पादन करें : डीएम

    किसान पंजीकरण व दाखिल-खारिज के लंबित मामलों का शीघ्र निष्पादन करें : डीएम

    बुद्ध मिशन स्कूल में मनाया गया राष्ट्रीय खेल दिवस, विद्यार्थियों ने जाना खेलों का महत्व

    बुद्ध मिशन स्कूल में मनाया गया राष्ट्रीय खेल दिवस, विद्यार्थियों ने जाना खेलों का महत्व

    डेहरी पुलिस कार्यालय में एसपी मिस्टर राज ने सुनी फरियादियों की समस्याएं, त्वरित कार्रवाई का दिया भरोसा

    डेहरी पुलिस कार्यालय में एसपी मिस्टर राज ने सुनी फरियादियों की समस्याएं, त्वरित कार्रवाई का दिया भरोसा

    ग्राफिक एरा में ‘वन्दे मातरम्–150 वर्ष’ के रंगों में जीवंत हुई लोक एवं जनजातीय कला

    ग्राफिक एरा में ‘वन्दे मातरम्–150 वर्ष’ के रंगों में जीवंत हुई लोक एवं जनजातीय कला