डेहरी बार एसोसिएशन के मीडिया प्रभारी बने अधिवक्ता मुकेश पांडेय, लगातार तीसरी बार मिली जिम्मेदारी

मुकेश पाण्डेय बने डिहरी विधिक संघ के मीडिया प्रभारी

डेहरी-आन-सोन (रोहतास) कार्यालय प्रतिनिधि। डेहरी बार एसोसिएशन की कार्यकारिणी की बैठक में मंगलवार को सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि अधिवक्ता मुकेश पांडेय को तीसरी बार संघ का मीडिया प्रभारी बनाया जाए। इस अवसर पर संघ के अध्यक्ष मनोज कुमार अज्ञानी सहित अन्य पदाधिकारियों ने उन्हें औपचारिक रूप से पत्र सौंपकर यह जिम्मेदारी सौंपी।

संघ की विधिक संख्या कमरा नंबर दो में आयोजित बैठक में उपस्थित अधिवक्ताओं ने भरोसा जताया कि श्री पांडेय अपने कर्तव्यों का निर्वहन निष्ठा और नियमपूर्वक करेंगे।

इस अवसर पर महासचिव रितेश कुमार, संयुक्त सचिव कमलेश कुमार व रविंद्र कुमार, अंकेक्षक अमरनाथ सिंह, कोषाध्यक्ष रवि कुमार सहित कई अधिवक्ता मौजूद थे।

लगातार तीसरी बार मीडिया प्रभारी बनाए जाने पर पूर्व अध्यक्ष उमाशंकर पांडेय उर्फ मुटुर पांडेय, रमाकांत दुबे, वरीय अधिवक्ता बैरिस्टर सिंह, गोपाल राम, प्रणिय चंदन, रवि शेखर, विनोद पाठक, सुधीर तिवारी, कमल सिन्हा, दीपक कुमार आदि ने उन्हें बधाई दी और उनके सफल कार्यकाल की शुभकामनाएँ दीं।

Share
  • Related Posts

    परीक्षा की तैयारी में जुटे अभ्यर्थियों को मिलेगा निःशुल्क टेस्ट का अवसर

    डेहरी-ऑन-सोन (रोहतास)। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के दौरान नियमित अभ्यास और परीक्षा जैसे माहौल में खुद को परखना अभ्यर्थियों के लिए बड़ी चुनौती होती है। इसी जरूरत को ध्यान में…

    Share

    सारण-वैशाली में बाढ़ से फसलों को भारी नुकसान, वैज्ञानिकों ने किया प्रारंभिक आकलन

    पटना/सारण। भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद के पूर्वी अनुसंधान परिसर, पटना के वैज्ञानिकों की बहुविषयक टीम ने मंगलवार को सारण और वैशाली जिलों के बाढ़ प्रभावित गांवों का क्षेत्रीय दौरा कर…

    Share

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

    You Missed

    परीक्षा की तैयारी में जुटे अभ्यर्थियों को मिलेगा निःशुल्क टेस्ट का अवसर

    परीक्षा की तैयारी में जुटे अभ्यर्थियों को मिलेगा निःशुल्क टेस्ट का अवसर

    सारण-वैशाली में बाढ़ से फसलों को भारी नुकसान, वैज्ञानिकों ने किया प्रारंभिक आकलन

    सारण-वैशाली में बाढ़ से फसलों को भारी नुकसान, वैज्ञानिकों ने किया प्रारंभिक आकलन

    Weekly Epaper

    Weekly Epaper

    जमुहार में विदेशी टीमों के खिलाफ भारतीय बेटियों का दमदार प्रदर्शन

    जमुहार में विदेशी टीमों के खिलाफ भारतीय बेटियों का दमदार प्रदर्शन

    छात्रों की समस्याएं सुनने संस्थानों तक पहुंचा प्रशासन, पोर्टल पर दर्ज होंगे आवेदन

    छात्रों की समस्याएं सुनने संस्थानों तक पहुंचा प्रशासन, पोर्टल पर दर्ज होंगे आवेदन

    राजभाषा, साहित्य और सृजनात्मकता का मंच बना ‘विहार दर्शन’